PSB बैंक में निकली बंपर भर्तियां, 85 हजार सैलरी पर रिलेशनशिप मैनेजर के पद खाली, जानें वैकेंसी की पूरी जानकारी

New Delhi: पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर (Relationship Manager) के पदों पर ऑफिशियल वेबसाइट [punjabandsindbank.co.in](https://punjabandsindbank.co.in) पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 20 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा और छूटउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए।सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी: आवेदन शुल्कआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क देना होगा: चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा: क्या होगी वेतनमान?चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 85,000 रुपए का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन बैंकिंग क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है। आवश्यक दस्तावेजआवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी आवेदन कैसे करें?1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट [punjabandsindbank.co.in](https://punjabandsindbank.co.in) पर जाएं।2. “Career” सेक्शन में जाकर “Relationship Manager Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फॉर्म भरें।4. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें। ध्यान रखें: जो युवा बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। इसलिए सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी एक मजबूत कदम साबित हो सकती है। बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि कोई गलती न हो।
UBI ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर जारी भर्तियां, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

New Delhi: सरकारी और बैंक की दुनिया में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिसे सुन आप सभी झूम उठेंगे। बता दें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने 250 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बताते चलें कि उम्मीदवार 8 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्समिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार किया गया है:1. एससी: 37 पद2. एसटी: 18 पद3. ओबीसी: 67 पद4. ईडब्ल्यूएस: 25 पद5. सामान्य: 103 पद आवेदन की आयु सीमा1. न्यूनतम आयु: 25 वर्ष2. अधिकतम आयु: 35 वर्ष3. एससी, एसटी को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।4. दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यताएँइस पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय डिग्री (जैसे एमबीए, एमएमएस, पीजीडीबीए, पीजीडीबीएम आदि) के साथ तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे:1. लिखित परीक्षा2. ग्रुप डिस्कशन3. इंटरव्यू फीस संरचना1. जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 1180 रुपए2. एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 177 रुपए वेतनआपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेल्थ मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपए से लेकर 93,960 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। परीक्षा पैटर्नलिखित परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी:भाग-1: 75 अंकों के 75 एमसीक्यू सवाल होंगे जिनमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।भाग-2: 150 अंकों के 75 प्रश्न होंगे, जो उम्मीदवार के विशेषज्ञता क्षेत्र से संबंधित होंगे। आवश्यक दस्तावेज़1. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट2. ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा3. उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर4. जाति प्रमाण पत्र5. उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी6. आधार कार्ड आवेदन कैसे करें1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट [unionbankofindia.co.in](https://unionbankofindia.co.in) पर जाएं।2. उसके बाद होम पेज पर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।4. फिर सभी आवश्यक जानकारी अपलोड करें।5. इन सब के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।6. ध्यान दें कि फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।