IPPB Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में जॉब की बहार, जानिए पूरी डिटेल

New Delhi: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 309 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन तिथि योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 01 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है। आयु सीमा शैक्षिक योग्यता जूनियर एसोसिएट के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। आवेदन करने वाले की उम्र 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01.11.2025 तक)। इस पद के लिए स्नातक करने के बाद संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। सीडीए वेतनमान में यह स्तर- 4, 5, 6 (Group C & B) के अनुसार होना चाहिए और आईडीए वेतनमान में डब्ल्यू 4, 5, 6 (कर्मचारी श्रेणी) के अनुसार अनुभव लिया जाएगा। ऐसे होगा चयन ऐसे करें आवेदन जॉब के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की पूरी जानकारी लें।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। बैंक ने अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 11 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन मौका है उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं और भविष्य में स्थायी नौकरी की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: यह परीक्षा 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी। सवालों का क्षेत्र सामान्य और वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य अंग्रेजी रहेगा। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी।2. दस्तावेज़ सत्यापन: परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।3. स्थानीय भाषा परीक्षा: उम्मीदवारों को उनके स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी, जो उनके क्षेत्रीय भाषाई कौशल को परखने के लिए होगी। फिर, इन सभी चरणों के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क इस भर्ती में आवेदन करने के लिए श्रेणी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।1. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।2. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।3. एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी जाएगी। हर महीने 15,000 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह एक शानदार अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं और कुछ महीनों तक कामकाजी अनुभव हासिल करना चाहते हैं। कैसे करें आवेदन? आवेदन प्रक्रिया सरल और पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें-1. सबसे पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. वहां पर “Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।3. उम्मीदवारों को नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी।4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।5. सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे कि शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि।6. श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।7. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।8. अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें ताकि भविष्य में किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता हो तो वह आसानी से उपलब्ध हो सके।
Bank Job: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरियां ही नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: बैंक में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए खशी की खबर है।पंजाब एंड सिंध बैंक ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर यानी आज से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (punjabandsind.bank.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर से 10 अक्तूबर 2025 तक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के लिए कुल 190 रिक्तियां उपलब्ध हैं। क्रेडिट प्रबंधक के लिए एमएमजीएस II स्केल में एससी 19, एसटी 9, ओबीसी 35, ईडब्ल्यूएस 13 और सामान्य वर्ग 54 पद निर्धारित हैं, कुल मिलाकर 130 पद हैं। वहीं, एग्रीकल्चर मैनेजर के लिए एमएमजीएस II स्केल में एससी 9, एसटी 4, ओबीसी 16, ईडब्ल्यूएस 6 और सामान्य वर्ग 25 पद हैं, जिनका कुल योग 60 पद होता है। शैक्षिक योग्यता क्रेडिट मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री चाहिए। सभी सालों/सेमेस्टर का कुल 60% अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं। अगर आपके पास CA, CMA, CFA या MBA (Finance) की मान्यता प्राप्त योग्यता है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। एग्रीकल्चर मैनेजर: कृषि, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, वानिकी, पशु चिकित्सा, कृषि इंजीनियरिंग या मत्स्य पालन में स्नातक होना चाहिए। सभी सालों/सेमेस्टर का कुल 60% अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं। आयु सीमा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 02.09.1990 से पहले या 01.09.2002 के बाद नहीं होना चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में छूट योग्य वर्गों के लिए मान्य है। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क सहित) और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये (लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है।
BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने देशभर में असिस्टेंट (प्यून) के पदों के लिए नौकरी निकाली है। इच्छुक युवा बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिर वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के जरिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 मई से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे: इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीजनिंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट)। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे करें आवेदनबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
ICICI बैंक ने बड़े पद पर निकाली भर्ती, जानें किन कैंडिडेट्स को मिलेगा ये अवसर

भोपालः बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हम एक बड़ी खबर लाएं हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। ICICI बैंक ने वैकेंसी निकाली है जिसमें एक से 10 साल तक के अनुभवी उम्मीदवार की जरूरत है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ICICI बैंक ने यह वैकेंसी मध्य प्रदेश में जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। बता दें कि ICICI बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी बताते हैं। शैक्षिक योग्यता ICICI बैंक के इस पद पर काम करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एमबीए या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट में 1 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। यही नहीं, कैंडिडेट्स के पास टीम वर्क, बेहतरीन कम्युनिकेशन, मार्केट सेंस जैसे अन्य स्किल्स होने चाहिए। भूमिका और जिम्मेदारी 1. इस पद पर उम्मीदवार को कस्टमर सर्विस करनी होगी, जिसमें उन्हें कस्टमर्स को फाइनेंशियल जरूरत के मुताबिक सर्विस देनी है। 2. कैंडिडेट्स का दूसरा काम बिजनेस डेवलमेंट का होगा, जिसमें उन्हें कस्टमर्स के वॉलेट शेयर को बढ़ाना है और नए कस्टमर्स को जोड़ना है। 3. कैंडिडेट्स का तीसरा काम 360 डिग्री का बैंकिंग करना है यानी बैंक के ऑफर प्रोडक्ट टीम के साथ कोलैबोरेट करके इंटर्नल टीम को ऑफर देना है। सैलरी स्ट्रक्चर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICICI बैंक इस पद के लिए उम्मीदवार को प्रति वर्ष 2 लाख से 12 लाख तक सैलरी दे सकता है। हालांकि यह सैलरी उम्मीदवार के इंटरव्यू और स्किल्स पर निर्भर करेगी। अप्लाई लिंक यदि आप इस पोस्ट के लिए इच्छुक हैं तो आप हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करें…