Section-Specific Split Button

RRC WR Recruitment 2026: रेलवे में बिना परीक्षा होगी भर्ती, जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

RRC WR Recruitment 2026

इंडियन रेलवे ने RRC WR के तहत 5 हजार पदों में बंपर वैकेंसी जारी है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। वैकेंसी सी पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें ये खबर

कोलकाता मेट्रो ने 128 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती शुरू की, जानें पूरी प्रक्रिया

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता मेट्रो रेलवे ने नए साल की शुरुआत से पहले युवाओं के लिए एक शानदार मौका दिया है। संगठन ने 128 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत 10वीं पास और आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। यदि आप रेलवे सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर है। कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? कोलकाता मेट्रो रेलवे ने चार तकनीकी ट्रेडों में कुल 128 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:फिटर– 82 पदइलेक्ट्रीशियन– 28 पदइंजीनियर– 9 पदवेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक)– 9 पद इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 23 दिसंबर से 22 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी निर्देशों और स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि आवेदन में कोई गलती न हो। आवेदन की योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है, और साथ ही कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड से आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। आयु सीमा की गणना 22 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसमेंन्यूनतम आयु– 15 वर्षअधिकतम आयु– 24 वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु इन सीमा के भीतर होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षण श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित होगा। प्रत्येक ट्रेड और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान हो, तो पहले पास की गई मैट्रिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार को ऊपरी स्थान दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को 1:50 के अनुपात में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों की जांच और चिकित्सकीय फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क के मामले में, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा किया जा सकेगा। कैसे करें आवेदन? कोलकाता मेट्रो रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा:स्टेप 1: सबसे पहले कोलकाता मेट्रो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।स्टेप 2: अगर आप नए यूज़र हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।स्टेप 3: अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सावधानी से भरें।स्टेप 4: अब सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे- मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।स्टेप 5: निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।स्टेप 6: ट्रेड और प्रशिक्षण केंद्र का चयन करें।स्टेप 7: अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

IOCL ने अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर से, जानें नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी

IOCL

New Delhi: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 537 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह मौका उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। बता दें कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पर आधारित होगी। कुल पदों की जानकारी और विभिन्न ट्रेड्स में अवसर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए कुल 537 पदों की घोषणा की है। इनमें विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में रिक्तियां हैं, जो विभिन्न उम्मीदवारों की योग्यताओं के अनुसार उपयुक्त हैं। नीचे देखें, किस पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं: 1. टेक्निकल पद 2. गैर-तकनीकी पद यह भर्ती कार्यक्रम विभिन्न स्किल्स और योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए है। यदि आप 12वीं पास, डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट हैं, तो आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन चेक करें। शैक्षिक योग्यताएं 1. 12वीं पास: डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।2. इंजीनियरिंग डिप्लोमा: टेक्नीशियन पदों (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड टेलीकॉम) के लिए।3. बैचलर डिग्री: असिस्टेंट-एचआर और अकाउंटेंट पदों के लिए। आयु सीमा 1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष2. अधिकतम आयु: 24 वर्ष3. SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट। कैसे होगा चयन ? IOCL में अप्रेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया बेहद सरल है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता के अंकों पर आधारित होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे। यदि आपके पास सही डॉक्यूमेंट्स हैं और आपकी फिटनेस सही है, तो आपका चयन हो जाएगा। स्टाइपेंड और अन्य लाभ यह भर्ती अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम है, इसलिए चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के तहत मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। IOCL जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में यह स्टाइपेंड अच्छा-खासा होता है, जो पद और लोकेशन के हिसाब से भिन्न हो सकता है। आवेदन कैसे करें? IOCL में आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। उम्मीदवारों को सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) पर जाना होगा। वहां “Careers” सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज 1. जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं/SSC/मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट)2. शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं, डिप्लोमा या डिग्री)3. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)4. PwBD प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)5. EWS प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)6. पैन कार्ड/आधार कार्ड (पहचान के लिए)7. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)

error: Content is protected !!