Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

AIIMS Jodhpur Faculty Vacancy 2026: प्रोफेसर समेत 190 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें अप्लाई

AIIMS Jodhpur Faculty Vacancy 2026

AIIMS Jodhpur Faculty Vacancy 2026: एम्स जोधपुर में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए कुल 190 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर की ओर से फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद के अनुसार निर्धारित योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता एवं उम्र इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MD/MS या संबंधित निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में पदानुसार कार्य अनुभव भी जरूरी है। AIIMS में प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती विवरण AIIMS की इस भर्ती के माध्यम से कुल 190 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। आवेदन फीस जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये निर्धारित है। वहीं SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। कितनी मिलेगी सैलरी? कैसे करें अप्लाई निष्कर्ष AIIMS Jodhpur Faculty Vacancy 2026 के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 190 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

AIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स दिल्ली में रिसर्च साइंटिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, 73 हजार तक सैलरी

AIIMS Delhi Recruitment 2026

दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Delhi) में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I, जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है। इन पदों पर होगी भर्ती AIIMS दिल्ली की ओर से विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I, जूनियर रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेना चाहिए। 73 हजार तक मिलेगी सैलरी चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन दिया जाएगा। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के पद पर चयनित उम्मीदवार को 73,000 प्रति माह, जूनियर रिसर्च फेलो को ₹48,000 प्रति माह और प्रोजेक्ट असिस्टेंट को ₹37,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। क्या है आयु सीमा? AIIMS पद के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। वहीं जूनियर रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है। शैक्षणिक योग्यता क्या है? प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के लिए उम्मीदवार के पास MBBS, BDS, BHMS, BUMS या BAMS में डिग्री होनी चाहिए। जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। लाइफ साइंस, क्लिनिकल रिसर्च, सोशल साइंस आदि विषयों के उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं। वहीं प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पदवार सटीक योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है। कैसे करें आवेदन? आवेदन करने के लिए सबसे पहले AIIMS दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiims.edu/ पर जाएं। इसके बाद भर्ती से संबंधित AIIMS Delhi Recruitment 2026 नोटिफिकेशन खोलें। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। निष्कर्ष AIIMS Delhi Recruitment 2026 मेडिकल, रिसर्च और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। क्योंकि, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: Nursing Officer की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी , जानें कैसे करें आवेदन

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026

नर्सिंग में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए AIIMS एक बड़ा अवसर लेकर आया है, जिसकी भर्ती जल्द ही शुरू होने वाली है। जॉब की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

Govt Job: AIIMS ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरी, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जानिये जॉब की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। AIIMS ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, AIIMS ने 97 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल है। उम्मीदवार को आवेदन के समय तीन हजार रुपए की फीस जमा करनी होगी। आइए आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। AIIMS ने इन पदों पर निकाली भर्तीऋषिकेश के AIIMS अस्पताल ने प्रोफेसर के पद के लिए 29 पोस्ट, एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए 15 पोस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 26 पोस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 27 पोस्ट जारी की है। शैक्षिक योग्यताआवेदन के लिए मेडिकल उम्मीदवारों के पास एमडी और एमएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री और पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास अनुभव भी होना जरूरी है। आयु सीमाकिसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से 58 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चर कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिए गए लिंक aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं और नौकरी वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म फील करके फीस भुगतान करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अब फॉर्म सब्मिट कर दें।