Admission Alert: जानिए कब से शुरू होंगे मध्य प्रदेश के कॉलेज में रजिस्ट्रशन, गाइडलाइंस जारी

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन को लेकर गाइडलाइंस और डेट जारी कर दी गई है। जानिए कब से होंगे एडमिशन। भोपालः मध्य प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। इसका मतलब है 1 सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण 28 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। 10 सितंबर को लिस्ट आएगी। कोविड -19 संकट के कारण, पिछले साल से प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है. पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हुई थी और इस साल 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए डीएचई ने कॉलेजों में दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की अनिवार्य शर्त को खत्म कर दिया है। वेरिफिकेशन सरकारी कॉलेजों में स्थापित एक हेल्पडेस्क के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

Admission: AUD में आरक्षित वर्ग के छात्र इस दिन तक ले सकेंगे दाखिला

अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के छात्रों के एडमिशन की आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। नई दिल्लीः अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के छात्र 30 नबम्बर तक एडमिशन ले सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन नहीं किया था। वह भी 30 नबम्बर तक नया आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

Admission Alert: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एक्सामिनेशन 2020- 21 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख आई सामने

देश के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एक्सामिनेशन 2020- 21 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख आ चुकी है। जानें पूरी जानकारी नई दिल्लीः सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आज आ चुकी है। प्रक्रिया आज तारीख 20 अक्टूबर 2020 से शुरू हो गई है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो लोग अपने फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in के जरिए ऑनलाइन भेज सकते हैं। ये परीक्षा 10 जनवरी 2021 में होगी।

Admission Alert: बिहार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2020 रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी, जानें यहां

जो लोग बिहार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2020 में अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (लैटरल एंट्री) की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ा दी है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. पटनाः कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का असर छात्र वर्ग पर ज्यादा पड़ा है। कई जगहों छात्रों के एग्जाम अटक गए हैं, या फिर कहीं किसी के रिजल्ट। ऐसे में बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (लैटरल एंट्री) की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ा दी है। जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि BCECEB ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2020 (लैटरल एंट्री) रजिस्ट्रेशन डेट 10 मई 2020 तक बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!