UPSC Prelims 2021 Notification: इस दिन जारी होगा यूपीएसससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की संयुक्त अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली हैं। नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग कल 10 फरवरी, बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सिविल सेवा और वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। साल 2021 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के साथ आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होनी है। यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 का आयोजन 27 जून को आयोजित करवाई जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर पाएंगे।
UPSC NDA I 2021: एनडीए परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए एनडीए के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग में 147वें कोर्स बैच और भारतीय नौसैनिक अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 109वें बैच के लिए प्रवेश 02 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। यूपीएससी एनडीए 1 (UPSC NDA 1) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2020 से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू होगी। यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2021। इस परीक्षा में शामिल होने की अधिकतम आयु 18 साल और न्यूनतम 15 साल होनी चाहिए। एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CAPF Admit Card 2020: CAPF भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, इस दिन होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जाने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो लोग परीक्षा देने वाले हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी। कुल 209 रिक्त पदों के लिए ये परीक्षा की जा रही है। ये परीक्षा बीएसएफ के लिए 78, सीआरपीएफ के लिए 13, सीआईएसएफ के लिए 69, आईटीबीपी के लिए 27 और एसएसबी के लिए 22 सहित कुल 209 के लिए होगी। जो इस परीक्षा में पास होगा, उन्हें इन पदों के लिए नौकरी दी जाएगी।
UPSC Civil Services Mains Exam Date 2020: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। युवा डाइनामाइट पर देखें पूरी एग्जाम का शेड्यूल नई दिल्लीः यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। ये एग्जाम जनवरी के महीने में शुरू होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 के बीच किया होगा। इससे पहले कैंडिडेट्स को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भरना होगा। जिसे भरने की आखिरी तारिख 11 नवंबर है। अभ्यर्थियों को upsconline.nic.in पर जाकर ये फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। बता दें कि 4 अक्टूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया था। 23 अक्टूबर को इसका परिणाम जारी कर दिया गया था।