Section-Specific Split Button

Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां जानें कैसे होगा सलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस पदों के लिए 10वीं तक के लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन दे सकते हैं। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ( Odisha Sub-Ordinate Staff Selection Commission, OSSSC) ने पशुधन निरीक्षक समूह सी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 565 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2021 है। OSSSC Recruitment 2021: एजुकेशन क्वालिफिकेशन सबसे पहले तो उम्मीदवार को उड़िया बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा उड़िया भाषा के साथ 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं ओडिशा सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या शैक्षणिक संस्थान से कक्षा-सातवीं या उससे ऊपर की अंतिम परीक्षा में भाषा विषय के रूप में स्थानीय भाषा उड़िया में उत्तीर्ण होना चाहिए। ये होगी सैलरी पे बैंड- 5200- 20200+ ग्रेड पे 2000 प्रति माह सैलरी- 9000 रुपये

Govt Jobs:देश के इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता और पूरी डिटेल

कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में सही वक्त और सही अवसर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए हम देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं। भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), कीट संग्राहक और अनुसंधान सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन का आखिरी तारीख 5 अगस्त 2021 है। उम्मीदवार आईसीएमआर- एनआईएमआर की ऑफिशियल वेबसाइट, main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। पंजाब पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती कुल 4358 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी  पंजाब पुलिस आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Govt Jobs: नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली सैंकड़ों पदों के लिए वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन तक की सारी जानकारी

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए सौ से भी अधिक वैकेंसी निकली है। जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में ग्रुप बी और ग्रुप सी मंत्रालयी/तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। भर्ती सूचना के अनुसार लोवर और अपर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनो, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर मेकेनिक, हेड क्लर्क, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर कीपर, जूनियर प्रोग्रामर और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की कुल 126 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनएसयूटी, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट, nsut.ac.in पर जाकर 31 जुलाई 2021 से पहले आवेदन करें। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

Govt jobs: बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने हजारों के पद पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी योग्य उम्मीदवार हैं तो आप भी कर सकते हैं अप्लाई। जानिए आवेदन और नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं तो आपके लिए है बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका। IBPS ने सीआरपी क्लर्क भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया था। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और अन्य बैंकों में क्लेरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क (CRP Clerk-XI 2022-23) अधिसूचना के अनुसार बैंकों में 5858 क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज, 12 जुलाई 2021 से किये जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है। साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क रु.850 रुपये का भी भुगतान आज से लेकर 1 अगस्त के बीच कर लेना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जानी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के लिए आईबीपीएस के अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्र सीमा: न्यूनतम – 20 वर्ष और अधिकतम – 28 वर्ष। यानी उम्मीदवार का जन्म 20.07.1993 से पहले और 01.07.2001 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

Govt Jobs: यहां निकली है 8393 पदों के लिए आवेदन, जानिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक जगह आठ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। नई दिल्लीः प्री-प्राइमरी टीचर की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी टीचर की 8393 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के आखिरी तारीख को 9 जून कर दिया गया है। आवेदन के इच्छुक ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन किया है, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, educationrecruitmentboard.com पर उपलब्ध कराये गये या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंड्री (12वीं) कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और नर्सरी टीचर एजुकेशन में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

Govt Jobs: देशभर में निकली कई सरकारी भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और काफी समय से अपनी मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे हैं? तो आज आपका इंतजार खत्म हो सकता है। देश भर में कई विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः देशभर में केन्‍द्र और राज्‍य सरकार के ढेरों विभागों में नौकरी के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। जानिए आवेदन के लिए जरूरी शर्तें क्या हैं, जैसे कि निर्धारित शैक्षण‍िक योग्यता, आयुसीमा, आवेदन शुल्क आदि के बारे में पूरी जानकारी। AIIMS Recruitment 2021 अगर आप मेडिकल की पढ़ाई कर तो और अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में एनेस्थिसियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी समेत कई विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं, जोकि 10 जून को होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून 2021 को या उससे पहले पदों पर आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। NHM MP Recruitment 2021 अगर आप 12वीं पास हैं और मेडिकल जॉब तलाश कर रहे हैं तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 22 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। अभियान के तहत कुल 5215 को भरा जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।

Govt Jobs: देशभर में निकली सरकारी नौकरी बंपर भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

देशभर में कई सरकारी विभागों में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है. खास तौर पर राज्य सरकारों में कई ग्रेजुएट और 12वीं पास के पद भरे जाने हैं जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए गए हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। UPPSC Recruitment 2021:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, असिस्‍टेंट प्रोफेसर, लेक्‍चरर, असिस्‍टेंट केमिस्‍ट, सॉयल केमिस्‍ट, एन्टमालजस्ट, बागवानी विशेषज्ञ, सहायक बागवानी विशेषज्ञ, फ्रूट ब्रीडर, फ्लावर ब्रीडर, साइटोजेनेटिकिस्ट, रोगविज्ञानी, वैज्ञानिक, रिसर्च असिस्‍टेंट, कीट विज्ञान सहायक, आर्थिक और सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक योजनाकार और उप निदेशक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 05 जुलाई 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस जमा करने की लास्‍ट डेट 01 जुलाई 2021 है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। AIIMS Delhi Recruitment 2021अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS delhi), नई दिल्ली ने सामुदायिक चिकित्सा, एम्स के लिए स्टाफ नर्स, फील्ड वर्कर और फील्ड अटेंडेंट पदों के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन आमंत्रित करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। फॉर्म जमा करने की लास्‍ट डेट 14 जून है। सभी उम्मीदवार एम्स दिल्ली भर्ती 2021 अधिसूचना की जांच कर सकते हैं। NHM HP Recruitment 2021नेशनल हेल्थ मिशन, हिमाचल प्रदेश (National Health Mission, Himachal Pradesh, NHM HP) ने कम्युनिटी ऑफिसर (Community Health Officer, CHO)के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट www.nrhmhp.gov.in या www.hphealth.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जून, 2021 है।

Govt Jobs: यहां मिल रहा है सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन

सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जो लोग इस पद के लिए काम करने के लिए इच्छुक है वो लोग यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकरी। नई दिल्लीः गोवा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जो लोग इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो जानें पूरी जानकारी यहां। जो लोग इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो citizen.goapolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। यहां अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन जाकर एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा से तैयार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यदि किन्हीं दो अभ्यर्थियों के अंक एक समान होते हैं तो योग्य अभ्यर्थी का फैसला डेट ऑफ बर्थ के आधार पर होगा। जो अभ्यर्थी उम्र में बड़ा होगा उसे चयन के लिए योग्य माना जाएगा।

Govt Jobs: इस दिन होगी यूपी में दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती, जानें पूरी अपडेट

प्रभावित उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। लखनऊः जो लोग यूपी दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती की राह देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-2021 शुरू हो जाएगी। ये भर्ता परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद जून के महीने में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें की इस बार कुल 9534 उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इस बार किसी तरह की परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा और सारी व्यवस्था को सही तरीके से किया जाएगा। होली के बाद भर्ती बोर्ड के अधिकारी परीक्षा संचालित कराने वाली संस्था के साथ अहम बैठक भी करेंगे। पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक, गोपनीय और लेखा) के कुल 1277 पदों पर भर्ती-2020 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी एक से 31 मई के मध्य आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Govt Jobs: 10वीं पास लोगों के लिए इस विभाग में निकली है बंपर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस विभाग में आपके लिए निकली है बंपर वैकेंसी। जानें सैलरी से लेकर नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदम कई अलग-अलग पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो इच्छुक और योग्य लोग हैं वो 5 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://recruitapp.in/ksccf2021/ पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा जरूर होना चाहिए। वेतन – अकाउंटेंट – 19000-34500 रुपये प्रतिमाह फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट – 13600-26000 रुपये प्रतिमाह सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट – 12500-24000 रुपये प्रतिमाह चपरासी – 10400-16400 रुपये प्रतिमाह जूनियर फार्मासिस्ट – 14550-26700 रुपये प्रतिमाह

error: Content is protected !!