MPPEB Sub Engineer results 2021: मध्य प्रदेश सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है, वो लोग इस लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपीपीईबी ने सब इंजीनियर लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 दिसंबर 2020 को करवाया था। जिन लोगों ने ये परीक्षा दी है वो लोग अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 28 सितंबर 2020 से 12 अक्टूबर 2020 तक समूह 3 में 53 रिक्त पदों सब इंजीनियर/ ड्राफ्ट्समैन को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, एरियर से जुड़ी बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2016 के लटके हुए एरियर को लेकर एक अच्छी खबर है। भोपालः मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लटके एरियर से जुड़ी खबर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विशेष प्रयास से राज्य शासन द्वारा प्राध्यापकों को यूजीसी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स के भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों और अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 तक के एरियर्स का भुगतान किया जायेगा। एरियर्स की राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में ट्रांसफर की जायेगी।
MPBSE MP Board Exam 2021: जानें किस दिन से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2021 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स की घोषणा कर दी है। जानें कब से हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। भोपालः मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि- हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा की परीक्षा को सूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा एक मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त होगी। सभी परिक्षाएं सुबह 08:00 से 11:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की बेवसाइड पर भी देखे जा सकते हैं। मंडल का मान्यता प्राप्त समस्त प्राचायोर् से अनुरोध है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अवगत कराएं। परीक्षा कक्षा में सुबह 07:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
