Section-Specific Split Button

JEE Main Result 2021: जेईई मेन जुलाई 2021 रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन जुलाई 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन जुलाई 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट 6 अगस्त को रात को जारी किया गया है। इस साल इस बार कुल 17 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव है। इसके अलावा nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। तीसरे चरण की जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई, 22, 25 और 27 जुलाई 2021 को किया गया था। जेईई मेन की परीक्षा इस साल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। ये 13 भाषाएं हैं – इंग्लिश, हिन्दी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू। 100 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या – 17आंध्र प्रदेश से 100 परसेंटाइल पाने वाले – 4बिहार – 1राजस्थान – 1दिल्ली – 2हरियाणा – 2कर्नाटक – 1तेलंगाना – 4उत्तर प्रदेश – 2लड़कियों में सिर्फ एक स्टूडेंट, उत्तर प्रदेश की पाल अग्रवाल को 100 परसेंटाइल स्कोर मिला है।

JEE Main 2021 Re-Exam : जेईई मेन 2021 री- एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होंगे पेपर

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन सेशन 3 के लिए री- एग्जाम एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां जानिए आप कैसे कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 3 री- एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पेपर 1 (B.E./B.Tech.) 3 और 4 अगस्त को और पेपर 2A और 2B (B.Arch./B.Planning) 5 अगस्त को होगा। जेईई (मेन) – 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card 2021: जानिए कब जारी होंगे अप्रैल सत्र के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जानिए एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड। नई दिल्लीः जेईई मेन अप्रैल सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। बी.टेक, बी.ई., बी. आर्क कोर्स के लिए परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in और https://jeemain.nta.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेइई मेन का अप्रैल सत्र स्थगित कर दिया गया था। एनटीए परीक्षा के मई सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।

GPAT 2021: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने GPAT 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इस लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः एनटीए ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट 2021 परीक्षा के एडमीट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो लोग ये परीक्षा देने वाले हैं वो लोग वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए जीपैट 2021 का आयोजन एक कम्पयूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में 27 फरवरी को करेगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले लोगों का कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट फार्मेसी कोर्स (MPharma) में प्रवेश होगा। GPAT 2021 परीक्षा तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी सहित विषयों के प्रश्न शामिल होंगे।

CMAT, GPAT 2021: एनटीए ने शुरू की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, इस दिन होंगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, सीमैट और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, जीपीएटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, सीमैट और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, जीपीएटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जीपैट 2021 और सीमैट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर से शुरू हो गया है। परीक्षा 22 और 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी, 2021 है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की लिंक cmat.nta.nic.in और gpat.nta.nic.in पर जाकर सारी डिटेल चेक कर सकते हैं। परीक्षा के पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Results Update: ICAR AIEEA, AICE के रिजल्ट जारी हुए, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के परिणाम जारी कर दिए है। यहां चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः सोमवार को आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिए हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया हो वे अब आईसीएआर एनटीए की वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

error: Content is protected !!