Govt Jobs: इन विभागों में हजारों पदों के लिए वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें सारी जानकारी

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल देश की कई विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। NMDC लिमिटेडपद का नामः एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिवपदों की संख्याः 224अंतिम तिथिः 15 अप्रैल 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/ डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः nmdc.co.in NPCILपद का नामः टेक्निकल ऑफिसर एवं अन्यपदों की संख्याः 72अंतिम तिथिः 20 अप्रैल 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीई/बीटेक/Mbbs/Mba समकक्ष योग्यतावेबसाइटः npcilcareers.co.in UPPRPBपद का नामः क्लर्क, एसआई एवं अन्यपदों की संख्याः 1329अंतिम तिथिः 31 मई 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/ डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः uppbpb.gov.in
Govt Jobs: इस दिन होगी यूपी में दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती, जानें पूरी अपडेट

प्रभावित उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। लखनऊः जो लोग यूपी दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती की राह देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-2021 शुरू हो जाएगी। ये भर्ता परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद जून के महीने में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें की इस बार कुल 9534 उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इस बार किसी तरह की परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा और सारी व्यवस्था को सही तरीके से किया जाएगा। होली के बाद भर्ती बोर्ड के अधिकारी परीक्षा संचालित कराने वाली संस्था के साथ अहम बैठक भी करेंगे। पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक, गोपनीय और लेखा) के कुल 1277 पदों पर भर्ती-2020 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी एक से 31 मई के मध्य आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Govt Jobs: 10वीं पास लोगों के लिए इस विभाग में निकली है बंपर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस विभाग में आपके लिए निकली है बंपर वैकेंसी। जानें सैलरी से लेकर नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदम कई अलग-अलग पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो इच्छुक और योग्य लोग हैं वो 5 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://recruitapp.in/ksccf2021/ पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा जरूर होना चाहिए। वेतन – अकाउंटेंट – 19000-34500 रुपये प्रतिमाह फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट – 13600-26000 रुपये प्रतिमाह सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट – 12500-24000 रुपये प्रतिमाह चपरासी – 10400-16400 रुपये प्रतिमाह जूनियर फार्मासिस्ट – 14550-26700 रुपये प्रतिमाह
Govt Jobs: भारतीय रिज़र्व बैंक में निकली 800 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती, जानें क्या है जरूरी योग्यता

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ 800 से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो यहां जान लें इससे जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के लिए 841 वैकेंसी निकाली गई हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च तक ही है। इसकी परीक्षा 9 अप्रैल और 10 अप्रैल 2021 को होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से 10 वीं कक्षा (एसएससी / मैट्रिकुलेशन) पास हो। जिस जगह के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वह उस भर्ती कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य /केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) के आदार पर किया जाएगा। भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को 10940 से लेकर 23700 रुपए प्रतिमाह सैलरी प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Govt Jobs: इस राज्य में निकली 504 पदों पर वैकेंसी, जानें अप्लाई करने की आखिरी तारीख और तरीका

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस राज्य में 500 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख भुवनेश्वरः ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा के विभिन्न राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में 504 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों के पास 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री सहित कुछ शैक्षिक योग्यता है, वो लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2021 है। जो कैंडिडेट्स हालांकि, 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके और इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें नेट/एसईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए, फिलहाल अधिकतम आयु अभी तय नहीं की गई है। जो लोग योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Govt Jobs: यहां निकली है 10वीं पास लोगों के लिए बंपर वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए देना होगा सिर्फ इंटरव्यू

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने 10वीं पास लोगों के लिए भी बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी। ऑयल इंडिया में कई पदों पर वैकेंसी हैं। ऑयल इंडिया फिशिंग ऑपरेटर, LPG ऑपरेटर, ड्रिलिंग/वर्कओवर असिस्टेंट ऑपरेटरड्रोलिंग/वर्कओवर ऑपरेटर और ड्रिलिंग/वर्कओवर मैकेनिक के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 फरवरी से 22 मार्च 2021 तक वॉल्क-इन-इंटरव्यू होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास लोग भी अपलाई कर सके हैं। कुल 48 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वॉक इन इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर पहुंचना होगा।पता: कर्मचारी कल्याण कार्यालय, कर्मचारी संबंध विभाग, नेहरू मैदान, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान
Govt Jobs: 10वीं-12वीं पास के लिए यहां निकली है सैकड़ो पदों पर वैकेंसी, 53,000 तक मिलेगी सैलरी

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पद से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः इंडियन कोस्ट गार्ड ने उम्मीदवारों से नाविक पदों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। जो लोग इच्छुक हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। ये आवेदन 358 पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी 2021 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती नाविक (जनरल ड्यूटी) – 260 पद नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 50 पद यांत्रिक (मैकेनिकल) – 31 पद यांत्रिक ( इलेक्ट्रिकल) – 7 पद यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) – 10 पद
Govt Jobs: यहां मांगे जा रहे हैं हजारों पदों के लिए आवेदन, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

देशभर के अलग अलग हिस्सों में सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। यह सरकारी नौकरियां केंद्र और राज्य सरकारों ने निकाल रखी हैं। जयपुरः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पटवारी भर्ती परीक्षा छह चरणों में होगी। परीक्षा 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी 2021 को होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर दो पालियों में होगा। ये परीक्षा 4421 पदों के लिए ली जा रही है। बोर्ड जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर बाकी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को भत्ते के साथ 20,800 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 जनवरी 2021 तक या उससे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सकारी नौकरी का बड़ा मौका, यहां निकली है हजरों पदों पर वैकेंसी

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानों में कई पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई जगहों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। इंडिया पोस्ट झारखंड / पंजाब / नॉर्थ ईस्ट सर्कल में विभिन्न ग्रामीण डाक सेवकों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। अभ्यर्थी अब इंडिया पोस्ट जीडीएस 2020 के लिए 11 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार / राज्य सरकारों / संघ शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल शिक्षा द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10 वीं कक्षा का माध्यमिक परीक्षा।
DMRC Recruitment 2020: दिल्ली मेट्रो में मिल रहा नौकरी का शानदार मौका, जानें क्या है जरूरी योग्यता

युवाओं के लिए नौकरी के सुनहरे मौके है। दिल्ली मेट्रो ने एक साथ कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए पढ़ें ये खास खबर.. नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जानें सारी जानकारी। पदः असिस्टेंट मैनेजर पदों की संख्याः 30 आखिरी तारीखः 26 नवंबर आधिकारिक वेबसाइटः delhimetrorail.com शैक्षिक योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट।