Section-Specific Split Button

Govt Jobs: यहां 12वीं पास को मिल रहा है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें कब तक करना है आवेदन

अब 12वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। कोलकाताः पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास लोग भी आसानी से आवेदन दे सकते हैं। बोर्ड ने वायरलेस ऑपरेटरों के पदों को भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए कुल 1251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं को आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर 22 मार्च 2021 से पहले अप्लाई करें। उम्मीदवारों की कम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित http://wbpolice.gov.in/की गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस अग्रगामी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विभाग की ट्रेनिंग या ट्रेन्ड वॉलंटियर होना जरूरी है।

Govt Jobs: यहां निकली है कांस्‍टेबल, SI के 9720 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करना है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक साथ नौ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। कोलकाताः पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड, WBPRB ने सब-इंस्पेक्टर / लेडी सब-इंस्पेक्टर ऑफ़ पुलिस और कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन कुल 9720 पदों के लिए मांगी जा रही है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जारी किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। आयुसीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। सब-इंस्‍पेक्‍टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। कांस्‍टेबल: 7440 पदलेडी कांस्‍टेबल: 1192 पदसब-इंस्‍पेक्‍टर: 753 पदसब-इंस्‍पेक्‍टर (महिला): 150 पदसब-इंस्‍पेक्‍टर (ऑर्म्‍ड ब्रांच): 185 पदकुल: 9720 पद

error: Content is protected !!