Section-Specific Split Button

CBSE: स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के लिए CBT का परिणाम घोषित, जानें कैसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नई दिल्लीः सीबीएसई ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई परीक्षा के नतीजे अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो लोग cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परिणामों के अनुसार सीनियर असिस्टेंट के पद के लिए 60 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 25 उम्मीदवारों का और जूनियर असिस्टेंट के लिए 204 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। सीनियर असिस्टेंट के लिए सीबीटी की परीक्षा 30 जनवरी 2021, स्टेनोग्राफर के लिए 31 जनवरी 2020 और जूनियर असिस्टेंट के लिए 29 जनवरी 2020 और 30 जनवरी 2020 को सीबीटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया। स्किल टेस्ट के लिए सीनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए 20 फरवरी, 2021 को परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के लिए 21 फरवरी 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।

CBSE: कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्लीः कोरोना काल के कारण किसी कारणवश स्कूलों में प्रवेश ने ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक अच्छा फैसला लिया है। अब जो बच्चे कोरोना के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। कक्षा 9,11 और 10वीं व 12वीं के जो छात्र रजिस्ट्रेशन एक बार फिर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2021 है। सीबीएसई ने अपने इस फैसले में कहा है कि सभी स्कूलों और उनके संगठनों की ओर से आग्रह किया गया था कि, कक्षाओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, ताकि छूते बच्चे भी प्रवेश पा सके।

CTET 2021: इस दिन है सीटीईटी की परीक्षा, परीक्षा हॉल में जानें से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख पास आ रही है। इसको लेकर अभ्यर्थियों के लिए कुछ खास और जरुरी नियमों का ऐलान किया गया है। जिन्हें जानना बहुत जरूरी है। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख पास आ रही है। सीटीईटी 31 जनवरी को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं। परीक्षा हॉल में जाने से पहले अभ्यार्थीयों को कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नही मिलेगा। ओएमआर उत्तरपत्रक में व्हाइटनर का उपयोग, ओवरराइटिंग और कटिंग मना है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ 50 ml की सेनिटाइजर की एक पारदर्शी बोतल रखनी जरूरी है और साथ ही हेंड गलव्स, फेस मास्क और पारदर्शी पानी की बोतल भी चाहिए होगी। इसके अलावा इस साल कोविड को देखते हुए एक और नियम को जोड़ा गया है। जिसके अनुसार अभ्यार्थियों के पास एक सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसमें लिखा हो कि उन्हें जुकाम, बुखार, सांस लेने में समस्या आदि नहीं है।

CBSE Board Class 10, 12 Exam Dates 2021: सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोर्ड एग्जाम की डेट्स का ऐलान कर दिया है। CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखिरियाल निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 (CBSE Board Exam 2021) की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से परीक्षाएं शुरू होंगी।  CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है. चार मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

CBSE Single Girl Child Scholarship: आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। यहां जानें कब तक आवेदन के फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 पास करने वाली छात्राओं के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम की आवोदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2020 होगी। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। वो उम्मीदवार जो इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!