J&K competitive prelims exam: जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख हुई घोषित, जानिए किस दिन होंगे एग्जाम

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। जानिए किस दिन होंगे एग्जाम। नई दिल्लीः जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, जेकेपीएससी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है। परीक्षा दो सत्रों में (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक) आयोजित की जाएगी। जेकेपीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 20 अक्टूबर को या उससे पहले आयोग के समक्ष जा सकते हैं। परीक्षा में चार स्तरीय सुरक्षा या तलाशी के कारण सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
TB JEE 2021 Exam Date: एग्जाम डेट जारी, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, TJEE 2021 एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। जानिए किस दिन होगी परीक्षा और कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड। नई दिल्लीः त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TJEE 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) ने त्रिपुरा जेईई 2021 की नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। त्रिपुरा जेईई 2021 परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक नोटिस tbjee.nic.in साइट पर एग्जाम डेट की जानकारी देख सकते हैं। यह परीक्षा चार विषयों- फीजिक्स, कमेस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी के लिए आयोजित की जाती है। वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और कोविड-19 दिशानिर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट, tbjee.nic.in पर विजिट करते रहें। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले त्रिपुरा जेईई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Admission Alert: दिल्ली ITI एडमिशन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

ट्रेनिंग और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दिल्ली ITI एडमिशन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार दिल्ली सरकार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में NCVT, SSVT के तहत फुल-टाइम सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए ये जरूरी खबर है। नई दिल्लीः दिल्ली प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग ने Delhi ITI Admission 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी छात्र ITI में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे Delhi ITI की आधिकारिक वेबसाइट itidelhiadmisisons.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र Delhi ITI Admission 2021 के लिए आवेदन 8 अगस्त 2021 तक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली सरकार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में NCVT, SSVT के तहत फुल-टाइम सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट itidelhiadmission.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2021 है। दिल्ली आईटीआई प्रवेश 2021 आवेदन प्रक्रिया के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है, उनमें उम्मीदवार का अंडरटेकिंग, स्कैन की गई तस्वीर, 8 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, 10 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र और अन्य रेलिवेंट डॉक्यूमेंट यदि लागू हो तो शामिल होना चाहिए।
Admission Alert: जानिए कब से शुरू होंगे मध्य प्रदेश के कॉलेज में रजिस्ट्रशन, गाइडलाइंस जारी

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन को लेकर गाइडलाइंस और डेट जारी कर दी गई है। जानिए कब से होंगे एडमिशन। भोपालः मध्य प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। इसका मतलब है 1 सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण 28 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। 10 सितंबर को लिस्ट आएगी। कोविड -19 संकट के कारण, पिछले साल से प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है. पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हुई थी और इस साल 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए डीएचई ने कॉलेजों में दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की अनिवार्य शर्त को खत्म कर दिया है। वेरिफिकेशन सरकारी कॉलेजों में स्थापित एक हेल्पडेस्क के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
MHT CET MBA 2020: प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुंबईः महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है। इसके अलावा उम्मीदवार 04 जनवरी शाम 5 बजे तक ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एमएएच एमबीए काउंसलिंग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद 8 से 10 जनवरी तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प फॉर्म जमा करना होगा।
NEET Counselling 2020: मॉप-अप राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू, इस वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन

मेडिकल काउंसिल कमेटी ने एमबीबीएस/बीडीएस-यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नई दिल्लीः मेडिकल काउंसिल कमेटी ने 3675 सीटों के लिए मॉप-अप राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 और 16 दिसंबर को पूरी हो जाएगी। नीट काउंसलिंग मॉप-अप (Mop-Up) के लिए रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर 2020 को शाम 3 बजे तक होंगे। फीस भुगजान और सीट च्वॉइस/लॉकिंग का विकल्प भी 11 से 14 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा।
Admission: इग्नू में जनवरी-2021 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, जानें पूरी जानकारी

इग्नू में एडमिशन लेने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2021 के एडमिशन के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है। जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग इग्नू में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एक बार फिर से मौका है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू का पुन: पंजीकरण जनवरी 2021 साइकल के लिए फिर से शुरू किया गया है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाकर रजिट्रेशन करना होगा। इग्नू के अनुसार, एमपी, एमपीबी और एमसीए कार्यक्रमों के लिए फिर से पंजीकरण एक दो दिनों में शुरू होगा। केवल वही अभ्यर्थी पुन: पंजीकरण करा सकते हैं जो पहले से ही विश्वविद्यालय द्वारा एक कार्यक्रम के लिए दाखिला ले चुके हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध है। बता दें कि इग्नू ने दिसंबर 2020 के सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी थी।
Admission: AUD में आरक्षित वर्ग के छात्र इस दिन तक ले सकेंगे दाखिला

अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के छात्रों के एडमिशन की आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। नई दिल्लीः अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के छात्र 30 नबम्बर तक एडमिशन ले सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन नहीं किया था। वह भी 30 नबम्बर तक नया आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
DU PG Admission 2020: डीयू के इन 10 पीजी कोर्सेज में एडमिशन आज से शुरु, यहां देखें डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए PG कोर्सेज में एडमिशन आज से शुरु हो गए हैं। यहां जानें पूरी डिटेल्स नई दिल्लीः जो उम्मीदवार वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सेज में एडमिशन चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 10 कोर्सेज की एक सूची जारी की है, जिसके दाखिले आज से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए 1 दिसंबर से स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। एमए साइकोलाजी, अंग्रेजी, इतिहास, कंपरेटिव इंडियन लैंग्वेज, एलएलबी, एलएलएम, एमए अप्लायड साइकोलॉजी, हिंदी, बंगाली, एमकॉम हैं।
Admission: हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां है पूरी जानकारी

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आपको भी लेना है एडमिशन तो जान लें सारी जानकारी। नई दिल्लीः हरियाणा के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया 24 नवंबर 2020 से शुरु हो गए हैं। सभी राजकीय, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। एडमिशन लेने की आखिरी तारीख सात दिसंबर रात 12 बजे तक है। 10 दिसंबर तक दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 दिसंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस बार कोविड 19 के चलते छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। दाखिले का शेड्यूल 24 नवंबर आवेदन प्रक्रिया शुरू 07 दिसंबर आवेदन का आखिरी दिन 27 नवंबर-10 दिसंबर वेरिफिकेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर मेरिट सूची जारी 14 से 18 दिसंबर फीस भुगतान 21 दिसंबर वेटिंग सूची पर फिजिकल काउंसलिंग शुरू