Section-Specific Split Button

SBI Clerk Mains admit card 2021: एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करें डायरेक्ट डाउनलोड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्लर्क भर्ती की मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यहां जानिए किस तरह आप डायरेक्ट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद मेन्स एग्जाम के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी प्रीलिम्स परीक्षा पास की है तो आप आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा 1 और 17 अक्टूबर का आयोजित होगी। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में सामान्य/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रिजनिंग एबेलिटी और कम्प्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए एसबीआई में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के 5000 पदों पर भर्ती होगी।

UP TGT Admit Card 2021: यूपी टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने UP TGT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां जानें कैसे कर सकते हैं आप डाउनलोड। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) 2021 की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यूपी टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsessb.org पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड इस वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड कर सकते हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त और 8 अगस्त, 2021 को किया जाएंगा। टीजीटी पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। टीजीटी के 12603 पदों के लिए 7.10 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। कुल 16 विषयों की परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से होगी।

CLAT Admit Card 2021: क्लैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा आयोजित किये जाने वाले कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जानिए उम्मीदवार कहां से डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड। नई दिल्लीः क्लैट के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिये गये हैं। उम्मीदवार सीएलएलयू के क्लैट परीक्षा पोर्ट्ल, consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से क्लैट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जाने हैं। सीएनएलयू ने क्लैट एडमिट कार्ड 2021 में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या की स्थिति में स्टूडेंट्स मदद के लिए फोन नंबर 080-47162020 पर फोन कर सकता है या फिर ऑफिशियल ईमेल आईडी – clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। क्लैट 2021 का आयोजन 23 जुलाई को किया जा रहा है। लॉ के यूजी और पीजी दोनों कोर्सेज़ के लिए यह परीक्षा 23 जुलाई 2021 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपके एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट कोड की जानकारी के साथ-साथ कोविड-19 के दिशानिर्देश एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे।

UPSC CAPF Admit Card 2020: CAPF भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, इस दिन होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जाने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो लोग परीक्षा देने वाले हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी। कुल 209 रिक्त पदों के लिए ये परीक्षा की जा रही है। ये परीक्षा बीएसएफ के लिए 78, सीआरपीएफ के लिए 13, सीआईएसएफ के लिए 69, आईटीबीपी के लिए 27 और एसएसबी के लिए 22 सहित कुल 209 के लिए होगी। जो इस परीक्षा में पास होगा, उन्हें इन पदों के लिए नौकरी दी जाएगी।

IIM CAT Admit Card 2020: कैट हॉल टिकट हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आईआईएम इंदौर (IIM Indore) ने अपने तय शेड्यूल के मुताबिक कैट एडमिट कार्ड 2020 (CAT Admit Card 2020) जारी कर दिया है। जानें यहां पर सारी जानकरी नई दिल्लीः आईआईएम इंदौर ( IIM Indore) ने अपने तय शेड्यूल के मुताबिक कैट एडमिट कार्ड 2020 (CAT Admit Card 2020) जारी कर दिया है। कैट के हॉल टिकट 2020 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in 2021 पर जाना होगा। इस तरह डाउनलोड करें CAT 2020 के एडमिट कार्ड Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimact.ac.in पर जाएं। Step 2: इसके बाद CAT admit card’ टैब पर क्लिक करें और अपनी आईडी से लॉग इन करें। Step 3: आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!