Section-Specific Split Button

ICAI CA 2021: CA Foundation 2021 एग्‍जाम हुए स्थगित, जानें न्यू डेट

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने कोरोना संक्रमण के चलते सीए फाउंडेशन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नई दिल्लीः कोरोना के कारण इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA Foundation 2021 एग्‍जाम को स्थगित कर दिया है। परीक्षा पहले 24 जून से शुरू होने वाली थी जिसे अब 24 जुलाई से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छात्र icai.org पर विजिट कर इसे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीए फाउंडेशन की परीक्षा स्थगित करने के लिए छात्र पिछले कई दिनों से मांग कर रहे थे। इसको लेकर वे सोशल मीडिया पर एक अभियान भी चला रहे थे। ICAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन अब यह परीक्षा 24 जुलाई से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। सीए फाउंडेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

ICAI CA Final Result 2021: सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, इस तरह करें चेक और डाउनलोड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी-2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी-2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई दोनों परीक्षाओं के परिणाम बीती देर रात जारी किये गये। सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखा जा सकता है। ये परीक्षाएं जनवरी माह में आयोजित की गई थी।  रिजल्‍ट ऑनलाइन जारी होने के साथ ही, उम्मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड ई-मेल पर भी रिजल्ट भेजे जाएंगे। ईमेल के माध्यम से ICAI CA रिजल्‍ट प्राप्‍त करने के लिए उम्‍मीदवारों को वेबसाइट पर अपना रजिस्‍ट्रेशन कराना होता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट: caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट (ICAI CA Final Result Jan 2021) चेक कर सकते हैं। 

error: Content is protected !!