मेडिकल और तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 5 अगस्त से आवेदन शुरू

New Delhi: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका बैकग्राउंड मेडिकल या तकनीकी क्षेत्र से है, तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने 2025 में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।यह भर्ती स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि विभाग सहित अन्य विभागों के लिए की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कौन-कौन से पद हैं शामिल? इस भर्ती अभियान के अंतर्गत जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उनमें प्रमुख हैं- स्टाफ नर्सजूनियर फार्मासिस्टएएनएमलैब असिस्टेंटफूड सेफ्टी ऑफिसरइलेक्ट्रीशियनजूनियर रेडियोग्राफरजूनियर सर्जिकल असिस्टेंट शैक्षणिक योग्यता शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है- स्टाफ नर्स: GNM या B.Sc नर्सिंगजूनियर फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिप्लोमाएएनएम: एएनएम कोर्स पासलैब असिस्टेंट / रेडियोग्राफर: संबंधित फील्ड में डिप्लोमा या डिग्रीफूड सेफ्टी ऑफिसर: फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या फार्मेसी में ग्रेजुएशन आयु सीमा जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। वेतनमान (Salary) चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया JKSSB द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुछ तकनीकी पदों के लिए स्किल टेस्ट भी हो सकता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इतना देना होगा आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/PH/EWS) के लिए 400 रुपये शुल्क है। ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकेगा। कैसे करें आवेदन? नोट: आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

New Delhi: स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने क्लास III असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरे भारत में स्थित शाखाओं के लिए की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से IBPS के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) इस भर्ती अभियान के तहत उचित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) किया हो। इसके साथ ही, 10वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेज़ी विषय अनिवार्य रूप से पढ़ा होना चाहिए। आयु सीमा (Age Limit) न्यूनतम आयु: 21 वर्षअधिकतम आयु: 30 वर्षउम्मीदवार का जन्म 31 जुलाई 1995 से पहले और 31 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PH) को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क (Application Fee) ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) के तहत क्लास III असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके तहत, जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को 850/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, SC/ST/PH वर्ग के अभ्यार्थियों को 100/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाना आवश्यक है। आवेदन कैसे करें (How to Apply) 1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/oicljul25/ पर जाएं।2. “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।3. मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।4. लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें और फोटोग्राफ व हस्ताक्षर अपलोड करें।5. आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।6. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें। OICL की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा व अन्य चरण शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए अभ्यर्थियों को पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना का पूरा अवलोकन करें और तभी आवेदन करें। समयसीमा का पालन करते हुए जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर होगा
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025: 10,277 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारी

New Delhi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने शुक्रवार, 1 अगस्त से बैंक क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो युवा बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। IBPS क्लर्क भर्ती 2025 के तहत कुल 10,277 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता IBPS क्लर्क भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, विशेष वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 175 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मुख्य परीक्षा में अधिक विस्तृत और गहन प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन कैसे करें? IBPS क्लर्क 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं- 1. सबसे पहले, IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।2. वेबसाइट के होम पेज पर “IBPS Clerk Apply” लिंक पर क्लिक करें।3. अपना पंजीकरण करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।4. स्कैन किए गए दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट लें। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अगस्त 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: सितंबर 2025मुख्य परीक्षा की तिथि: अक्टूबर 2025 (तारीख की घोषणा बाद में)
Job Alert: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर भर्ती, इन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

New Delhi: देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। कुल 4987 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिसमें देशभर से योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान इन पदों के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य निर्धारित योग्यता मानदंडों को भी पूरा करना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आयु सीमा और छूट इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 अगस्त 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्राप्त होगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी- कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डिजिटल युग में बढ़ रही स्टॉक ब्रोकिंग की मांग, 12वीं कॉमर्स पास युवाओं के लिए सुनहरा करियर विकल्प

New Delhi: आज के डिजिटल युग में वित्तीय क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही निवेश के प्रति युवाओं में जागरूकता भी बढ़ रही है। ऐसे में अगर आपने 12वीं कॉमर्स से की है और आप शेयर बाजार की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो स्टॉक ब्रोकर बनना आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। स्टॉक ब्रोकर वित्तीय बाजार और निवेशकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। यह करियर न केवल आकर्षक है, बल्कि इसमें अवसर भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। स्टॉक ब्रोकर क्या करता है? स्टॉक ब्रोकर वह व्यक्ति होता है जो निवेशकों और शेयर बाजार के बीच लेन-देन को आसान बनाता है। निवेशक सीधे शेयर बाजार में ट्रेड नहीं कर सकते, इसलिए ब्रोकर उनके लिए डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलता है और दैनिक लेन-देन को प्रबंधित करता है। इसके अलावा, ब्रोकर निवेशकों को यह भी सलाह देता है कि बाजार की वर्तमान स्थिति के अनुसार कब और कितना निवेश करना चाहिए। वह बाजार की स्थिति, कंपनियों के प्रदर्शन और संभावित जोखिमों की जानकारी उपलब्ध कराकर निवेशकों को नुकसान से बचाता है। स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए आवश्यक कोर्स स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए सबसे पहले 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद बैंकिंग और फाइनेंस में एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया जा सकता है। इस कोर्स में बैंकिंग ऑपरेशंस, ट्रेड फाइनेंस, शेयर बाजार की कार्यप्रणाली और वित्तीय योजना बनाना सिखाया जाता है। इसके अलावा, बिजनेस कम्युनिकेशन और कंप्यूटर की मूल जानकारी होना भी आवश्यक है ताकि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल टूल्स का सही उपयोग किया जा सके। यह कोर्स छात्रों को यह भी सिखाता है कि किस समय, किन स्टॉक्स में निवेश करना लाभकारी होगा और कब बेचने का सही मौका है। क्यों बढ़ रही है स्टॉक ब्रोकर की मांग? वर्तमान समय में निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग अब केवल बचत नहीं करना चाहते, बल्कि पैसे को सही जगह निवेश कर उसका लाभ उठाना चाहते हैं। इस बदलाव ने स्टॉक ब्रोकरों की मांग में तेज़ी ला दी है। निवेशकों को गाइड करने के लिए अनुभवी और योग्य ब्रोकरों की जरूरत अधिक है। इसलिए इस क्षेत्र में करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। कोर्स कहां से करें? स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए कई सरकारी और निजी संस्थान बैंकिंग और फाइनेंस में डिप्लोमा और शेयर मार्केट से जुड़े कोर्स उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा, आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे NSE Academy, BSE Institute, Coursera और Udemy से भी स्टॉक मार्केट और फाइनेंस के कोर्स कर सकते हैं। अगर आप कॉमर्स से 12वीं पास कर चुके हैं और फाइनेंस व निवेश की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो स्टॉक ब्रोकर बनना एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इस क्षेत्र में मांग बढ़ रही है और सही शिक्षा व प्रशिक्षण के साथ आप अच्छे रोजगार के अवसर पा सकते हैं। निवेशकों की मदद करना और उन्हें सही दिशा दिखाना इस पेशे की खासियत है।
Employment: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये रोजगार का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: यदि आप भी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में शामिल हैं तो ये खबर आपके के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के युवा इस मौके का फायदा उठाकर अच्छी-खासी नौकरी हासिल कर सकते हैं। गाजियाबाद सेवायोजन विभाग की ओर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी-छोटी कंपनियां शामिल होंगी, जो योग्य आवेदकों को नौकरी ऑफर करेंगी। रोजगार मेला की तिथि और समय: 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर अभ्यर्थियों के लिए योग्यता: हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई डिप्लोमा एवं बी-टेक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष पदों की संख्या: 120 से 150 वेतन: 10 हजार से 30 हजार रुपये तक प्रतिमाह पदों का विवरण: कंप्यूटर आपरेटर, टेली कालर, सेल्स अधिकारी, तकनीकी सहायक आदि
Govt Jobs: अगर आपको भी स्पोर्ट्स में इंट्रस्ट, तो यहां है आपके लिए सरकारी नौकरी का मौका

जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। केंद्र और राज्य सरकार ने कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां जानें नौकरी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में… नई दिल्लीः अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, और सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आपके लिए है ये खबर। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force CISF) ने हेड कांस्टेबल (Head Constable) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यहां जानें नौकरी के आवेदन से लेकर शैक्षणिक योग्यता तक के बारे में। CISF पदः- हेड कांस्टेबल, पदों की संख्याः- 300 अंतिम तिथिः- 17 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- राज्य या केंद्र सरकार के तहत मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से कक्षा 12 वीं पास, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भी राज्य या राष्ट्र का प्रतिनिधित्व वेबसाइटः- cisfrectt.in सैलरीः- चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25000 से 81000 हजार तक का वेतन
Sarkari Naukari: ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट वालों के लिए सैकड़ों पदों पर वैकेंसी, जानिए हर डिटेल

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए है ये खबर। कई सरकारी संस्थानों ने ऑलनाइन आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं,वो आज ही यहां पर अप्लाई करें। पढ़ें युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर… नई दिल्लीः ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लोगों के लिए 400 से भी अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। एक साथ कई संस्थानों ने खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आप भी कर अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियांः- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पदः- प्रशासनिक एवं अन्य पदों की संख्याः- 389 अंतिम तिथिः- 9 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः- www.mppsc.nic.in ASRLMs पदः- ब्लॉक कोऑर्डिटेनेटर एवं अन्य पदों की संख्याः- 78 अंतिम तिथिः-9 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः- asrlms.com
Govt Jobs: इन सरकारी विभागों ने निकाली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास लोगों के लिए सुनहरा मौका

ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं जो 10वीं या 12वीं पास करते ही नौकरी के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में जहां आपको अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी। नई दिल्लीः अगर 10वीं और 12वीं पास है तो हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह की नौकरी के लिए कैसे आवेदन दे सकते हैं। बिहार पुलिस के साथ ही एनएलसी इंडिया लिमिटेड सहित कई संस्थानों ने वैकेंसी निकाली है। रेल पहिया कारखाना, बेंगलूरू पदः ट्रेड अप्रेंटिस पदों की संख्याः 192 अंतिम तिथिः 15 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं/ITI या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः rwf.indianrailways.gov.in बिहार पुलिस पदः कांस्टेबल(ड्राईवर) पदों की संख्याः 98 अंतिम तिथिः 20 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः csbc.bih.nic.in एनएलसी इंडिया लिमिटेड पदः मैनेजर व अन्य पदों की संख्याः 25 अंतिम तिथिः 18 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः nlcindia.com ILBS, नई दिल्ली पदः प्रोफेसर, कंसल्टेट व अन्य पदों की संख्याः 306 अंतिम तिथिः 2 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः ilbs.in
सरकारी नौकरीः 10वीं पास हैं और पाना चाहते हैं 20 हजार सैलरी, तो जल्दी से यहां करें अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां है आपके लिए सुनहरा मौका। रेलवे ने निकाली है 700 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी। इन पदों पर 10वीं पास लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियां। नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने 10वीं पास लोगों के लिए सात सौ से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। RRB, Railway पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट लोको पायलेट 85 टेक्नीशियन 221 आवेदन की आखिरी तारीख- 11 नवंबर शैक्षिक योग्यता- इन पदों पर 10वीं और आईआईटी वाले आवेदन कर सकते हैं सैलरी- 20,000 से शुरुआत ऑफिशियल वेबसाइट- www.rrc-wr.com