Section-Specific Split Button

Govt Jobs: लॉकडाउन में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इन संस्थानों में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई नामी संस्थानों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन में भी आपके लिए है कई संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा मौका। DSSSBपद का नामः टीचिंग और नॉन टीजिंगपदों की संख्याः 7236अंतिम तिथिः 24 जून 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/बीएड/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः dsssb/delhi.gov.in CGHSपद का नामः डॉक्टरपदों की संख्याः40अंतिम तिथिः14 जून 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः cghs.gov.in ऑयल इंडियापद का नामः असिस्टेंट मैकेनिक एवं अन्यपदों की संख्याः119अंतिम तिथिः22 जून 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 10वीं/ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः oil-india.com

Govt Jobs: इन विभागों में हजारों पदों के लिए वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें सारी जानकारी

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल देश की कई विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। NMDC लिमिटेडपद का नामः एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिवपदों की संख्याः 224अंतिम तिथिः 15 अप्रैल 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/ डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः nmdc.co.in NPCILपद का नामः टेक्निकल ऑफिसर एवं अन्यपदों की संख्याः 72अंतिम तिथिः 20 अप्रैल 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीई/बीटेक/Mbbs/Mba समकक्ष योग्यतावेबसाइटः npcilcareers.co.in UPPRPBपद का नामः क्लर्क, एसआई एवं अन्यपदों की संख्याः 1329अंतिम तिथिः 31 मई 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/ डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः uppbpb.gov.in

Govt Jobs: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, यहां निकली है सैंकड़ों पदों पर वैकेंसी

जो लोग मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस जगह निकली है सौ से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी। जानें आवेदन से जुड़ी सारी जनकरी। रांचीः अगर आप भी मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए है ये खबर। झारखंड लोक सेवा आयोग ने वेटेनरी ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। संस्थान ने 166 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन भरने के लिए आखिरी तारीख 17 अप्रैल, 2021 है। जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट पर आवेदन करने के इच्छुक हैं और ऑनलाइन ओवदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 22 से 35 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, वाइवा-वॉयस के आधार पर किया जाएगा। वेटनरी डॉक्टर रेग्यूलर – 124 पोस्ट और वेटनरी डॉक्टर बैकलॉग- 42 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

Govt Jobs: इस राज्य में निकली 504 पदों पर वैकेंसी, जानें अप्लाई करने की आखिरी तारीख और तरीका

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस राज्य में 500 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख भुवनेश्वरः ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा के विभिन्न राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में 504 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों के पास 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री सहित कुछ शैक्षिक योग्यता है, वो लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2021 है। जो कैंडिडेट्स हालांकि, 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके और इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें नेट/एसईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए, फिलहाल अधिकतम आयु अभी तय नहीं की गई है। जो लोग योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Govt Jobs: RBI में निकली बंपर वैकेंसी, जानें किस तरह करना होगा आवेदन

जो लोग भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने के सपने देख रहे हैं, या उसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। यहां जानें पूरी डिटेल। नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ कई वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए जो लेग योग्य हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई करें, कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पोस्ट में 841 खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं, आवेद करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1/02/2021 तक अंडरग्रेजुएट होना चाहिए। अंतिम चयन बैंक के ऑनलाइन टेस्ट के प्रदर्शन, एलपीटी में योग्यता, मेडिकल फिटनेस, प्रमाणपत्रों का सत्यापन और बायोमेट्रिक डेटा / पहचान सत्यापन आदि पर निर्भर करेगा।

Govt Jobs: यहां निकली है 10वीं पास लोगों के लिए बंपर वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए देना होगा सिर्फ इंटरव्यू

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने 10वीं पास लोगों के लिए भी बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी। ऑयल इंडिया में कई पदों पर वैकेंसी हैं। ऑयल इंडिया फिशिंग ऑपरेटर, LPG ऑपरेटर, ड्रिलिंग/वर्कओवर असिस्टेंट ऑपरेटरड्रोलिंग/वर्कओवर ऑपरेटर और ड्रिलिंग/वर्कओवर मैकेनिक के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 फरवरी से 22 मार्च 2021 तक वॉल्क-इन-इंटरव्यू होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास लोग भी अपलाई कर सके हैं। कुल 48 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वॉक इन इंटरव्‍यू के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर पहुंचना होगा।पता: कर्मचारी कल्याण कार्यालय, कर्मचारी संबंध विभाग, नेहरू मैदान, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान

Govt Jobs: यहां निकली है कई पदों पर बंपर वैकेंसी, 77 हजार तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां आपको मिलेगी 77 हजार तक की सैलरी जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, लीगल ऑफिसर, मैनेजर टेक्निकल सिविल, असिस्टेंट मैनेजर, सहित अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 53 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। जो इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2021 है। इस पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 63172 रुपये सैलरी दी जाएगी। लीगल ऑफिसर के ग्रेड बी पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 77208 रुपये सैलरी दी जाएगी।

Govt Jobs: यहां निकली है 150 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द से जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एन नामी संस्थान में 150 पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO, गैस टर्बाइन रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 29 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर आप अप्लाई कर सकते हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्‍लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें आपको अपनी ट्रेड के हिसाब से अच्छा खासा स्‍टाइपेंड भी दिया जाएगा। बाकी जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Govt Jobs: यहां मिल रहा है ग्रेजुएट्स को सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 62 हजार तक मिलेगी सैलरी

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। देश की इस संस्थान में एक विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः अगर आप ग्रेजुएट पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। एक्‍सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (ECGC) ने प्रोबेश्‍नरी ऑफिसर पदों पर कई भर्तियां निकाली हैं। एक्‍सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ने प्रोबेश्‍नरी ऑफिसर पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रोबेश्‍नरी ऑफिसर के कुल 59 पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी जिसमें से 25 पद अनारक्षित हैं। चयनित उम्‍मीदवारों को 32,795/- रुपये से 62,315/- रुपये के पे-स्‍केल पर सैलरी मिल सकती है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर जल्द से जल्दी आवेदन करें। ऑनलाइन एप्लिकेशन 01 जनवरी 2021 से शुरू होंगे तथा एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट 31 जनवरी 2021 है। ऑनलाइन एग्‍जाम 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा जिसके लिए रिजल्‍ट 31 मार्च तक जारी होंगे। आवेदन के लिए आयुसीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Govt Jobs: यहां निकली है 7289 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती, जाने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक साथ हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। चंडीगढ़ः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। यहां सैलरी 21700 प्रति माह से लेकर 69100 रुपये प्रति माह तक मिल सकती है। इसके लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।