Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Results: जल्द ही जारी होने वाला है RRB JE CBT 2 का रिजल्ट, जानें डिटेल

जानें कब निकलेंगे रिजल्ट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही जूनियर इंजिनियर परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है। जानें कबतक होगा रिजल्ट का ऐलान। नई दिल्लीः जल्द ही जूनियर इंजिनियर परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। फिलहाल रेलवे के सुत्रों के मुताबिक इस महीने के अंतिम में रिजल्ट निकल सकता है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग रेलवे के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बाद पास हुए लोगों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। सेकंड राउंड क्लीयर करने के बाद लोगों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। । इसकी पूरी डीटेल रिजल्ट के बाद नोटफिकेशन में दे दी जाएगी।

सरकारी नौकरीः 10वीं पास हैं और पाना चाहते हैं 20 हजार सैलरी, तो जल्दी से यहां करें अप्लाई

रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां है आपके लिए सुनहरा मौका। रेलवे ने निकाली है 700 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी। इन पदों पर 10वीं पास लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियां। नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने 10वीं पास लोगों के लिए सात सौ से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। RRB, Railway पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट लोको पायलेट 85 टेक्नीशियन 221 आवेदन की आखिरी तारीख- 11 नवंबर शैक्षिक योग्यता- इन पदों पर 10वीं और आईआईटी वाले आवेदन कर सकते हैं सैलरी- 20,000 से शुरुआत ऑफिशियल वेबसाइट- www.rrc-wr.com

Govt Jobs: 10वीं पास हैं तो क्या हुआ, अब रेलवे में भी पा सकते हैं अच्छी नौकरी, इतने पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में नौकरी के लिए वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे विभाग ने कई पदों पर सौ से भी ज्यादा वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए अब 10वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियां.. नई दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो निराश होने वाली बात नहीं है। अब 10वीं पास लोग भी रेलवे में आसानी से नौकरी कर सकते हैं। रेलवे ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (Railway MTS) की वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है। यहां जानें आवेदन करने का तरीका और आवेदन की आखिरी तारीख। पद का नामः– मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों की संख्याः- 152 आखिरी तारीखः- 16 अक्टूबर शैक्षिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास उम्र सीमाः- 18 से 33 साल वेबसाइटः- rrcnr.org