Section-Specific Split Button

HPBOSE Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, यहां चेक अपना रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम किए घोषित कर दिए हैं। नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं के परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। छात्र को नतीजों की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर को एंटर करना होगा। इसके बाद ही वे अपने परिणाम को देख पाएंगे।

JEE Main Result 2021: जेईई मेन जुलाई 2021 रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन जुलाई 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन जुलाई 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट 6 अगस्त को रात को जारी किया गया है। इस साल इस बार कुल 17 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव है। इसके अलावा nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। तीसरे चरण की जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई, 22, 25 और 27 जुलाई 2021 को किया गया था। जेईई मेन की परीक्षा इस साल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। ये 13 भाषाएं हैं – इंग्लिश, हिन्दी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू। 100 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या – 17आंध्र प्रदेश से 100 परसेंटाइल पाने वाले – 4बिहार – 1राजस्थान – 1दिल्ली – 2हरियाणा – 2कर्नाटक – 1तेलंगाना – 4उत्तर प्रदेश – 2लड़कियों में सिर्फ एक स्टूडेंट, उत्तर प्रदेश की पाल अग्रवाल को 100 परसेंटाइल स्कोर मिला है।

MPBSE MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इच्छुक छात्र इस रिपोर्ट के जरिये अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भोपाल: मध्यप्रदेश बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार अन्य बोर्ड की ही तरह एमपी में भी परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया। इस कारण बोर्ड की ओर से सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। इस साल 12वीं बोर्ड के कुल 7 लाख 33 हज़ार छात्रों में से 52 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं जबकि 40 फीसदी सेकेंड डिविजन और 7 फीसदी छात्र-छात्राएं थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। इस बार 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है। कोरोना के चलते फैसला किया गया था कि जिस छात्र ने चाहे वह प्राइवेट हो या रेगुलर फॉर्म भरा है, उसे फेल नहीं किया जाएगा। लेकिन बोर्ड टॉपर या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। मध्य बोर्ड 12वीं बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्ट‍िव कर दिया है। इच्छुक छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा सितंबर में होगी। 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एक विषय या सभी विषयों में छात्र शामिल हो सकते हैं।

ICSE, ISC Board Result 2021: CISCE बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम घोषित, जानिए कैसे करें चेक

काउंसिल फॉर इंडियन स्‍कूल सर्टिफिकेट एग्‍जाम (CISCE) ने ICSE 10th, ISC 12th बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर दिया है। जानिए कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः CISCE बोर्ड ने आज ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2021 घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आईसीएसई और आईएससी परिणाम 2021 दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। CISCE ने शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी दी थी। ICSE में 99.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, ISC का पास पर्सेंटेज 99.76 फीसदी है। ICSE के परिणामों के मुताबिक छात्र और छात्राओं, दोनों का पास परसेंटेज 99.98 फीसदी रहा है। वहीं, ISC में छात्रों का पास परसेंटेज 99.86 फीसदी और छात्राओं का पास परसेंटेज 99.66 फीसदी रहा है।

Results: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानिए कहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 12वीं के नतीजे सरकारी परीक्षा निदेशालय की ओर घोषित किए गए। जानिए आप किस तरह औपर कहां से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट। नई दिल्लीः सरकारी परीक्षा निदेशालय तमिलनाडु, TN DGE ने तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आज सुबह रिजल्ट जारी किया। जिन स्टू़डेंट्स ने एचएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अलग अलग वेबसाइटों पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.nic.in पर जारी किए गए. 12वीं के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने dge1.tn.nic.in, tnresults.nic.in और dge1.tn.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल मार्कशीट 22 जुलाई को जारी की जाएंगी। बता दें कि इस साल कोविड महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। जिसके अब नतीजे जारी किए जाएंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिन छात्रों को लगता है कि उन्होंने कम अंक प्राप्त किए हैं जैसा कि इस मूल्यांकन मानदंड के माध्यम से गणना की गई थी, यदि वे चाहें तो उन्हें कक्षा 12 की लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

UP Board Result 2021: जानिए कब घोषित होंग यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, पढ़ें जरूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर दी है। लखनऊ: कोरोना संकट के कारण निरस्त की गई यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के यह खबर बड़े काम की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम तैयार कर लिये है और अब सरकार रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। यूपी में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं, ताकि वे आगे का निर्णय ले सकें। इस बार परीक्षा आयोजित न होने के कारण कापियों को जांचने वाली जैसी कोई बात नहीं है। छात्रों को पिछले परफार्मेंस के आधार पर ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है। बताया जाता है कि इसके लिये शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा तय किये गये फार्मूले के आधार पर सभी छात्रों का मूल्यांकन किया जा चुका है। ऐसे यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा डिप्टी सीएम द्वारा की जायेगी। बताया जाता है कि इसके लिये सभी तरह की तैयारियां अंतिम दौर में है। इस बार बोर्ड टॉपर की भी घोषणा नहीं की जायेगी। इसलिये अब सरकार रिजल्ट को घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड एशिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है। इस बार यूपी के लगभग 56 लाख विद्यार्थियों रिजल्ट घोषिता किया जाना है। प्रदेश भर के 56 लाख विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए डेटा फीडिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। कोरोना काल में छात्रों के अंकों को लेकर बनाई गई नियमावली के अनुसार अंकों वितरण का क्रास वेरिफिकेशन किया जा रहा है, जिसके शीघ्र बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

HPBOSE 12th result 2021: हिमाचल प्रदेश 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट घोषित कर दिए हैं। जानिए रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका। नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 के लिए क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपी बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। छात्र results.gov.in, indiaresults.com, और examresults.net सहित अन्‍य रिजल्‍ट होस्टिंग वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों के कक्षा 10, 11 और 12 के नंबरों के आधार पर मार्क्‍स दिए गए। रिजल्‍ट बोर्ड की मार्किंग स्‍कीम के आधार पर ही तैयार किया गया है. बता दें कि जो छात्र अपने रिजल्‍ट से संतुष्‍ट नहीं होंगे, उनके लिए बाद में ऑप्‍शनल एग्‍जाम आयोजित किए जाएंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 1 लाख से अधिक उम्‍मीदवार रजिस्‍टर्ड थे जिनका रिजल्‍ट जारी किया गया है।

Result: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। नई दिल्लीः एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का रिजल्ट 14 जुलाई को जारी होने वाला है। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है वो एमपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई द्वारा की जाएगी। एमपीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 14 जुलाई 2021 एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करने का समय शाम 4 बजे इस साल, MPBSE ने COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10 या मैट्रिक की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की गणना बोर्ड द्वारा जारी एक निर्धारित मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की जाएगी। उस मानदंड के अनुसार, प्रत्येक छात्र के अंकों की गणना 100 में से की जाएगी।

Results: SRMJEEE 2021 परिणाम घोषित, यहां करें चेक

SRMJEEE 2021 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो एसआरएमजेईईई फेज-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वो इस लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः SRMJEEE 2021 का परिणाम SRM विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट srmist.edu.in पर घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो एसआरएमजेईईई फेज-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। SRMJEEE 2021 रिजल्ट की डिटेल्स भी एसआरएम यूनिवर्सिटी द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी जाएंगी। SRMJEEE 2021 फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अब SRMJEEE 2021 फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। SRMJEEE फेज -2 परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।

ICAI CA Final Result 2021: सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, इस तरह करें चेक और डाउनलोड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी-2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी-2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई दोनों परीक्षाओं के परिणाम बीती देर रात जारी किये गये। सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखा जा सकता है। ये परीक्षाएं जनवरी माह में आयोजित की गई थी।  रिजल्‍ट ऑनलाइन जारी होने के साथ ही, उम्मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड ई-मेल पर भी रिजल्ट भेजे जाएंगे। ईमेल के माध्यम से ICAI CA रिजल्‍ट प्राप्‍त करने के लिए उम्‍मीदवारों को वेबसाइट पर अपना रजिस्‍ट्रेशन कराना होता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट: caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट (ICAI CA Final Result Jan 2021) चेक कर सकते हैं।