Section-Specific Split Button

Govt Jobs: देश की इस संस्थान में निकली 5000 पदों पर भर्ती, यहां जानें सैलरी से लेकर आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां आप जान सकेंगे कि देशभर में कहां कहां सरकारी नौकरी निकली हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में ऑग्जिलरी नर्सिंग मिडवाइफ ( एएनएम ) के पदों पर 5000 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 है। इन पदों के लिए आवेदन की इच्छुक व योग्य महिला उम्मीदवार यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पद व आरक्षणसामान्य वर्ग – 2484ओबीसी वर्ग – 1381एससी वर्ग – 1066एसटी वर्ग – 69ईडब्ल्यूएस – 463 योग्यताउम्मीदवारों के पास ANM का दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार यूपी राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड हो। उसके पास मान्य रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हो। आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Govt Jobs: यहां बढ़ी सरकारी नौकरी की आवेदन की आखिरी तारीख, 600 से भी अधिक पदों पर निकली वैकेंसी

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह सरकारी नौकरी के आवदेन के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। भोपालः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस वैकेंसी के तहत लैब टेक्नीशियन के 620 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 25 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को 15000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इसके लिए 21 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://mpnhm.samshrm.com/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।