Section-Specific Split Button

Trending Topic: गोरखपुर में 2000 युवकों को मिलेगी नौकरी, ये बड़ी कंपनी करने वाली है 700 करोड़ का निवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 700 करोड़ रूपये के निवेश से नया संयंत्र खुलने जा रहा है, जिससे यहां के लगभग 2000 लोगों को नौकरियां मिलेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में दिग्गज कंपनी आदित्य बिरला ग्रुप 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश के जरिये कंपनी गोरखपुर औद्योगिक इकाई क्षेत्र (गीड़ा) में पेंट का कारखाना लगाएगी। कहा जा रहा है कि इस पेंट कारखाने के लिये आदित्य बिरला ग्रुप को 70 से 80 एकड़ जमीन की जरूरत है और गीडा अधिकारियों ने इसके लिये कंपनी को भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की घोषणा की है। आदित्य बिरला ग्रुप के इस भारी भरकम निवेश और औद्योगिक संयंत्र से से 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कई अप्रत्यक्ष रोजगार भी इस कंपनी के जरिये पैदा किये जाएंगे। गोरखपुर में नये औद्योगिक संयंत्र की स्थापना से आसपास के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना जतायी जा रही है।    जानकारी के मुताबिक इस पेंट कारखाने के सिलसिले में आदित्य बिरला ग्रुप की टीम फरवरी माह में ही गोरखपुर आई थी। कंपनी ने तब गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और गीडा के तत्कालीन सीईओ संजीव रंजन से मिलकर पेंट की फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव शासन को दिया था। इसके साथ ही भारी भरकम निवेश की भी घोषणा की गई थी। कहा जा रहा है कि प्रशासन ने कंपनी के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पिछले महीने यह आदित्य बिरला ग्रुप की टीम पूरे प्रोजेक्ट के साथ गोरखपुर पहुंची थी जिसमें निवेश की राशि और अन्य मुद्दों पर बात की गई। कंपनी ने प्रशासन को अपना प्रोजेक्ट का पूरा प्रस्ताव भी दिया। अब गीडा अधिकारियों ने इन्हें भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की बात की है और भरोसा भी दे दिया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में गीडा के नए सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि ग्रुप को जो भी जमीन चाहिए हमने दिखा दी है और इनको जितनी जमीन चाहिए उपलब्ध करा दी जाएगी। 

Trending Topic: जानिये Twitter के इस नये ट्रेंड के बारे में, ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ हो रहा ट्रेंड क्यों है चर्चा में

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर रविवार दोपहर से ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ लगातार ट्रेंड हो रहा है, अब तक बड़ी संख्या में इस हैशटेग पर Tweet हो चुके हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में जानिये इस ट्रेंड के बारे में नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आज दोपहर बाद से ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ लगातार ट्रेंड हो रहा है। खबर लिखे जाने के वक्त तक इस हैश टैग पर एक लाख से अधिक ट्विट किये जा चुके थे। ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ हैश टैग पर ट्विट करने वालों में अधिकतर युवा है, जो देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं। युवाओं के संगठन ‘युवा हल्ला बोल’ द्वारा ट्विटर पर चलाये जा रहे इस हैशटैग पर देश भर के युवा यूजर्स सरकार पर तंज भी कस रहे हैं। उनका कहना है कि विभिन्न राज्यों में खाली पड़े लाखों शिक्षकों समेत तमाम सरकारी पदों पर योग्य और शिक्षित युवाओं को तुरंत बहाल करना चाहिये और इसके लिये सरकार को अब किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहिये। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में ‘युवा हल्ला बोल’ से जुड़े गोविंद मिश्रा का कहना है कि यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पिछले चार सालों से कई सरकारी पद खाली है। यूपीपीएससी समेत कई विभागों से संबंधित सरकारी नियुक्तियों के लिये या तो परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही हैं या फिर ये पद विभिन्न कारणों से खाली है। इसी तरह शिक्षकों के भी लाखों पद है, जिन पर सरकार नियुक्तियां नहीं कर रही है। गोविंद मिश्रा का कहना है कि सरकारी पदों पर नियुक्तियां न होने के कारण लाखों की तादाद में युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

आखिर क्यों दिन-रात मेहनत करने के बाद भी एग्जाम हॉल में हो जाती है सिट्टी-पिट्टी गुम

नई दिल्लीः एग्जाम के समय की गई चूक से किसी भी बच्चे का पूरा साल बर्बाद हो जाता है, तो कोई छात्र प्रतियोगिता परीक्षा से बाहर हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसे टिप्स का भी ध्यान रखें कि आपका एग्जाम अच्छा हो सकता है। 1. पढ़ाई करते वक्त शांत वातावरण का होना जरूरी होता है। जहां तक हो सके, अकेले न पढ़ें। हो सके तो ग्रुप में ही अध्ययन करें, इससे आपको नींद नहीं आएगी व साथ मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा। 2. पढ़ाई करते समय रट्टू तोता बनने के बजाय समझ कर पढ़ने की कोशिश करें। 3. किसी भी एग्जाम में जाने से पहले या पढ़ते समय कभी भी अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। किसी भी प्रकार से मन में संकोच न लाएं, नहीं तो असफलता का विचार आएगा। यदि आप में आत्मविश्वास होगा तो आप हर मुसीबतों का सामना डटकर कर सकते हैं।

आखिर क्यों सफलता के पीछे भागने के बाद भी नहीं मिलती Success

कैसे बढ़ें सफलता की ओर

आज के समय में हर कोई सफल होना चाहता है। खास तौर से आज का युवा वर्ग। जिंदगी में सफल होने के लिए हर कोई अपने तरीके से कोशिश करता है। पर सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ और भी कई ऐसी जरूरी चीजें हैं जो हर किसी को अपनाना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सफलता से जुड़े कुछ खास टिप्स के बारे में। इन टिप्स को अपना कर आप सफलता के और करीब पहुंच सकते हैं। नई दिल्लीः हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाना चाहता है। सफल होने के लिए इंसान अपनी सारी जिंदगी मेहनत करता रहता है। कड़ी मेहनत के बावजूद कई लोगों को वो सफलता नहीं मिल पाती है, जो वो चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो जानिए कुछ जरूरी टिप्स। हमेशा बड़ा सोचें ज्यादातर लोग अपना लक्ष्य बहुत ही छोटा सेट करते हैं और उसे प्राप्त कर खुश हो जाते हैं जबकि कुछ लोग बहुत बड़ा लक्ष्य पाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन हासिल नहीं कर पाते। इसलिये आप अपना लक्ष्य काफी सोच समझ कर सेट करें और बड़ा सोचें। कर्मठ बनो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लक्ष्य तो बड़ा सेट कर लेते हैं, लेकिन उसके मुताबिक काम नहीं करते हैं। जिससे वे सफल नहीं हो पाते हैं। सफल होने के लिए अपने लक्ष्य के हिसाब से मेहनत करनी पड़ती है। कभी दूसरों के भरोसे ना रहेंकई लोग ऐसे होते हैं जो हर काम के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर रहते हैं। ऐसा करने से आप सफलता की ओर नहीं बल्कि असफलता की ओर बढ़ते हैं। इसलिए जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए दूसरों के भरोसे रहना छोड़ दें और खुद से मेहनत करें। सफलता का दृंढ़ निश्चय करेंजब आप यह निश्चय करते हैं कि चाहे कुछ भी हो, कितना भी मेहनत करना पड़े हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो यह संकल्प हमें सफल बनाता है। इस संकल्प को निरंतर बनाये रखना पड़ता है। आत्मविश्वास बनाए रखें सफलता पाने के लिए खुद पर भरोसा रखना और आत्मविश्व्स रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। आत्मविश्वास का निर्णय करके आप अपने अंदर की लड़ाई भी जीत सकते हैं। आपको जो चाहिए उन चीजों के लिए समय सीमा के साथ लक्ष्य निर्धारित करें और हर दिन उन लक्ष्यों को पाने के लिए काम करो, आप कुछ ही दिनों में अपना लक्ष्य पाने में सफल हो जायेंगे।

Maharashtra SET Result 2019: महाराष्ट्र सेट परीक्षा के रिजल्ट हुए ऐलान, देखिए रिजल्ट

Maharashtra SET के रिजल्ट हुए जारी

महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को आप ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। नई दिल्लीः महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। जो लोग रिजल्ट देखना चाहते हैं वो लोग ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि जिन आवेदकों ने यह परीक्षा दी है वो अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। जो लोग इस एक्जाम में पास हुए हैं, अब उन्हें अगले राउंड में शामिल होने होगा। इस राउंड में उन लोगों की डॉक्यूमेंट वेरिफेकेशन होगी। MH-SET 2019 की घोषणा के मुताबिक पास हुए आवेदकों को इसमें सेल्फ अटैस्टेड डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे। इसके साथ एक एप्लिकेश फॉर्म भी जमा करवाने होंगे। डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। आप ओफिशियल वेबसाइट पर जाकर हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।