Bihar Board 10th Admit Card 2021: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होंगे एग्जाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पटनाः बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार BSEB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल या कॉलेज की यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड से संबंधित कोई भी समस्या होने पर छात्र BSEB द्वारा जारी 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051 और 2232227 के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Govt jobs: यहां हो रही है 94 हजार शिक्षकों की बहाली, जानें कौन-कौन दे सकता है आवेदन

शिक्षक की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में एक साथ हजारों प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली इस दिन से शुरू होने वाली है। आवेदन की आखिरी तरीख से लेकर आवेदन करने का तरीका तक जानें युवा डाइनामाइट पर.. पटनाः बिहार में एक साथ हजारों शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस दौरान 18 महीने का डीएलएड कोर्स (DLEd Course) करने वाले अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। बिहार में 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों (Primary Teachers) की बहाली 15 जून से होगी। इस नौकरी के लिए हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार टीईटी या एसटीईटी (TET / STET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षक नियोजन में आवेदन कर सकते हैं। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आवेदन की तारीखः 15 जून से 14 जुलाई तक Merit list: 18 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और नियुक्ति पत्र देनाः 31 अगस्त
Bihar Board 10th Results: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) एक सप्ताह में कक्षा 10वीं क्लास परीक्षा पेपरों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर लेगा और जल्द ही परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। पढ़ें युवा डाइनामाइट पर पूरी खबर.. नई दिल्लीः बिहार बोर्ड 10वीं के परिणामों का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी रिजल्ट मिलने वाला है। कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे। कन की प्रक्रिया को पूरा करने में 10 से 15 दिन तक का समय लगेगा, जिसके बाद मैट्रिक के रिजल्ट जारी हो जाएंगे। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 10th Result 2020: कोरोना संकट के बीच जल्द 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है बिहार बोर्ड

लॉकडान के कारण सीबीएसई की कुछ परीक्षाएं लटकी हुई हैं तो कुछ बोर्डों की अभी तक उत्तर पुस्तिकांए भी नहीं जांची जा सकी हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकती है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. पटनाः जहां एक तरफ लॉकडाउन के कारण कई लोगों के रिजल्ट और एग्जाम लटकें हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्ष में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक तीन मई के बाद यदि लॉकडाउन का समय और नहीं बढ़ाया जाता तो बोर्ड तीन कई के बाद किसी भी दिन मैट्रिक के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यानी मई के पहले या दूसरे सप्ताह में बिहार बोर्ड 10वीं के नजीते जार कर दिए जाएंगे।
Bihar Board 10th Result 2020: लॉकडाउन ने धीमी की रिजल्ट की रफ्तार, जानें कब आएंगे 10वीं के परिणाम

बिहार बोर्ड ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए हुए लॉकडाउन के बीच 24 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसलिए 10वीं के स्टूडेंट्स को भी उम्मीद है कि वह जल्द ही उनका भी रिजल्ट जारी करेगा। युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर.. पटनाः बिहार बोर्ड के तहत 10वीं के एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले 24 मार्च को ही बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद अब 10वीं के स्टूडेंट अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हालांकि लॉकडाउन के कारण अभी सभी चीजों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में 10वीं के बोर्ड के रिजल्ट में देरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन हटने के बाद एक सप्ताह के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.in, bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebinteredu.in और indiaresults.com पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।
Exam in Bihar: परीक्षार्थियों को बिहार सरकार ने दी नई सौगात

बिहार में एक साथ कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करने में हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के बाद से अब बच्चों को परीक्षा केंद्र जाने में किसी तरह की परेशआनी नहीं होगी। पढ़ें युवा डाइनामाइट… पटनाः बुधवार को एक बैठक में एक साथ कई परीक्षाओं के आयोजन करने में हो रही परेशानी पर चर्चा की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। पटना में तमाम तरह की परीक्षाएं लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक भव्य परीक्षा परिसर बनाने का निर्णय लिया है। इस जगह एक साथ 25 हजार से अधिक बच्चे बैठ कर एग्जाम दे सकेंगे। गांधी सेतु के पास इसके लिए 6.79 एकड़ जमीन भी तय कर दी गई है। इस परिसर में परिक्षार्थियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए परिसर के आस-पास मेट्रो और बस स्टेंड की सुविधा मौजूद रहेंगी। इसी तरह के परीक्षा परिसरों का निर्माण सभी जिलों में भी किया जाएगा। बुधवार को एक अणे मार्ग स्थिति संकल्प में परीक्षा परिसर की तैयारियों के बारे में विचार किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिसर 6.79 एकड़ की जमीन में फैला होगा। यहां परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए हजारों कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पर एख साथ 25 हजार से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इस परिसर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के एग्जाम हो सकते हैं।