Govt Jobs: यहां मिल रहा है सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन

सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जो लोग इस पद के लिए काम करने के लिए इच्छुक है वो लोग यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकरी। नई दिल्लीः गोवा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जो लोग इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो जानें पूरी जानकारी यहां। जो लोग इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो citizen.goapolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। यहां अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन जाकर एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा से तैयार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यदि किन्हीं दो अभ्यर्थियों के अंक एक समान होते हैं तो योग्य अभ्यर्थी का फैसला डेट ऑफ बर्थ के आधार पर होगा। जो अभ्यर्थी उम्र में बड़ा होगा उसे चयन के लिए योग्य माना जाएगा।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी के लिए ढेरों मौके, देश के इन विभागों में निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। देश की कई संस्थानों ने सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। नई दिल्लीः नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी ईसीजीसीईसीजीसी लिमिटेड यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 63 पदों की वैकेंसी निकाली गई है। प्रवेश पत्र ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। HSSC Constable Recruitment 2021हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 10 फरवरी, 2021 से पहले आवेदन दे सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Govt Jobs: यहां निकली है 7289 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती, जाने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक साथ हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। चंडीगढ़ः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। यहां सैलरी 21700 प्रति माह से लेकर 69100 रुपये प्रति माह तक मिल सकती है। इसके लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।