JSSC 10+2 Level 2023: 12वीं पास उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका! 800+ पदों के लिए करें आवेदन

12वीं पास उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटर-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए आधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 800 से अधिक पदों को भरा जाएगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटर-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत जूनियर क्लर्क, क्लर्क सह कार्यालय सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर आदि के पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 863 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड जुनियर क्लर्क- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और हिंदी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आशुलिपिक- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पूरी की हो और 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग गति और 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड गति के साथ दक्षता प्रदर्शित की हो। आयु सीमा यदि उम्मीदवार यूआर या ईडब्ल्यूएस से संबंधित है तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु में 2 वर्ष की छूट है, और यूआर, ईडब्ल्यूएस और बीसी की महिलाओं के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति के लिए 4 वर्ष की छूट है।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वालो में समान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वबेसाइट- jssc.nic.in. पर जाएं।• अब JSSC JIS (CKHT) 2024 लिंक का चयन करें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।• मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए एक पासवर्ड बनाएं।• नाम, माता का नाम, योग्यता, जन्म तिथि और अधिक जैसे बुनियादी विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।• दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• अंत में आवेदन पत्र जमा करें दें।
Employment: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये रोजगार का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: यदि आप भी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में शामिल हैं तो ये खबर आपके के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के युवा इस मौके का फायदा उठाकर अच्छी-खासी नौकरी हासिल कर सकते हैं। गाजियाबाद सेवायोजन विभाग की ओर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी-छोटी कंपनियां शामिल होंगी, जो योग्य आवेदकों को नौकरी ऑफर करेंगी। रोजगार मेला की तिथि और समय: 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर अभ्यर्थियों के लिए योग्यता: हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई डिप्लोमा एवं बी-टेक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष पदों की संख्या: 120 से 150 वेतन: 10 हजार से 30 हजार रुपये तक प्रतिमाह पदों का विवरण: कंप्यूटर आपरेटर, टेली कालर, सेल्स अधिकारी, तकनीकी सहायक आदि
Govt jobs: नौसेना ज्वाइन करने का सुनहरा मौका, यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

भारतीय नौसेना ने नेवी के तहत नाविक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो लोग भारतीय नौसेना ज्वाइन करना चाहते हैं वो उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास भी आवेदन दे सकते हैं। Indian Navy MR Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार 19 जुलाई से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 23 जुलाई 2021 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए कुल 350 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
Success Tips: जॉब इंटरव्यू पर जानें से पहले जान लें ये जरूरी बातें, रहेंगे फायदे में

नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाने से पहले हम कई तरह से तैयारियां करते हैं, लेकिन कई बार कोई ना कोई कमी जरूर रह जाती है। ऐसे में जानिए ऐसी कुछ जरूरी बातें जो आपके काम आ सकती हैं। नई दिल्लीः कई बार हम सोचते हैं कि हमारा इंटरव्यू तो बहुत अच्छा रहा फिर हमारा सलेक्शन क्यों नहीं हुआ। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको इंटरव्यू में एक के बाद एक असफलता मिल रही है तो क्या करें और कैसे अपने इंटरव्यू को सफल बनाएं। इंटरव्यू में जानें से पहले एक बार कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च का काम कर लें। कई बार आपसे कंपनी से जुड़े सवाल भी किए जा सकते हैं। आप जिस पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उस पोस्ट और उससे संबंधित काम के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें। इंटरव्यू देते वक्त ये बात ध्यान में रखें कि इस नौकरी के लिए आप अकेले नहीं आए हैं। इसलिए अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आपका इंटरव्यू कैसा होता है। यह जानने के लिए आप किसी एचआर प्रोफेशनल की भी सलाह ले सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान आपके और इंटरव्यूअर या इंटरव्यू पैनल के बीच एक अनकहा आकर्षण भी बनता है। यदि यह आकर्षण प्राकृतिक तौर पर सामने आता है तो समझिए आप सफल हैं, यदि नहीं तो उसे कृत्रिम तौर पर नहीं बनाया जा सकता।
Govt Jobs: इस राज्य में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, 31340 रुपये वेतन, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः गुजरात में स्वास्थ्य विभाग ने 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स क्लास-III के 1008 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31340 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://ojas.gujarat.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 तक ही है। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास GNM और मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से B.Sc. (नर्सिंग) की डिग्री का होना अनिवार्य है।
Success Tips: भूगोल विषय में है आपको भी दिलचचस्पी, तो जानें लें इसमें नौकरियों के अवसर के बारे में

अगर आपको भूगोल बहुत ज्यादा पसंद है पर नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपके लिए है ये खबर। यहां जानिए भूगोल रोजगार की संभावनाओं के बारे में नई दिल्लीः ऐसे कई लोग हैं जिन्हें भूगोल विषय पसंद तो है, पर उसमें मिलने वाले नौकरी के अवसरों से वो अंजान हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस क्षेत्र में मिलने वाली नौकरियों के बारे में। भूगोल में करियर की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं। भूगोल की भौतिक, मानव और पर्यावरण जैसी अलग-अलग शाखाएं हैं। भौतिक भूगोल के तहत पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन, एयरलाइट रूट व शिपिंग रूट प्लानिंग, काटार्ेग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में जॉब पा सकते हैं।
Sarkari Naukri: 12वीं पास लोगों के लिए यहां है सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..ऐसे करें आवेदन

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल इस विभाग में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका है। युवा डाइनामाइट पर पढ़ें कैसे करें आवेदन और कब है इसकी आखिरी तारीख.. नई दिल्ली: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल इस विभाग में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें कैसे करें आवेदन और कब है इसकी आखिरी तारीख.. बता दें कि यह भर्ती भारतीय नौसेना में एजुकेशन ब्रांच एंड एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल पोस्ट के पदों पर की जायेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है। शैक्षणिक योग्यता इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित विषय से 12वीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही जेईई परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। कैसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना की वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस वेबसाइट पर उपरोक्त पद से जुड़ी कोई भी जानकारी पढ़ सकते हैं।
Govt Jobs: BEL ने निकाली सैंकड़ों पदों के लिए वैकेंसी, यहां जानें क्या है योग्यता

दिल्ली में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने सैंकड़ों पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में। नई दिल्लीः भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी.. BEL Recruitment 2020: पदः- प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों की संख्याः- 60 अंतिम तिथिः- 26 अगस्त 2020 शैक्षणिक योग्यताः- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन में बीई, बीटेक, बीएससी की डिग्री। उम्रः- 28 वर्ष से अधिक नहीं वेबसाइटः- bel-india.in
Govt Jobs: यहां मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानें कैसे और कब करना है अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस नौकरी में 177500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जानिए नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी युवा डाइनामाइट पर.. नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एक साथ अलग-अलग पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। जानिए इस नौकरी के लिए जरूरी योग्याता। उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) पदः सहायक अभियंताअकाउंट ऑफिसरस्टाफ नर्सफार्मासिस्ट पदों की संख्या- 367 आखिरी तारीख- 18 जुलाई 2020 शैक्षिक योग्यता- 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स तक अपनी योग्यातानुसार पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा- न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल सैलरी- सहायक अभियंता (Assistant Engineer) और अकाउंट ऑफिसर (Account Officer) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 177500 रुपये प्रतिमाह। स्टाफ नर्स के पदों पर 36800 रुपये से 116500 रुपये तक और फार्मासिस्ट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29800 रुपये से 94300 रुपये तक प्रतिमाह। आधिकारिक वेबसाइट- uprvunl.org/uprvunl
Govt Jobs: यहां निकली 1.51 लाख की नौकरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। संसद में इस पद के लिए कई आवेदन मांगे जा रहे हैं। साथ ही इसके लिए 1.51 लाख से ज्यादा होगी सैलरी। युवा डाइनामाइट पर जानिए क्या है इस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता.. नई दिल्लीः संसद ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लोकसभा सचिवालय में ट्रांसलेटर के पद के लिए नौकरी निकाली है। पदः ट्रांसलेटरपदों की संख्याः 27 योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री, इसके साथ ही साथ राज्य सरकार के कार्यालयों में ट्रांसलेटर के पद पर काम करने का 2 साल का अनुभव होना चाहिए।आखिरी तारीखः 27 जुलाई 2020अधिकतम आयुः 27 वर्षआधिकारिक वेबसाइटः loksabhaph.nic.inसैलरीः 47,600 – 1,51,100 रुपये तक ही सैलरी दी जाएगी