CBSE Exam Date Sheet 2021: 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब से होंगे एग्जाम

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम और कैसे करें टाइम टेबल डाउनलोड नई दिल्लीः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 12वीं और 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी किया। 4 मई 2021 से परीक्षा शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने आज, 2 फरवरी 2021 को सीबीएसई डेटशीट 2021 जारी करते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम को तैयार करने में हर पहलू को ध्यान में रखा गया है। जो बच्चे इस साल बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ परीक्षा देने वाले बच्चों को एग्जाम हॉल में जाने के दौरान फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा। सभी स्कूल 1 मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।
PSEB Punjab Board Exams 2021: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने क्लासेस की की डेटशीट की जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2021 वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं। यहां जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल नई दिल्लीः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड पंजाब बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी कर दी है। प्राइमरी, मिडिल, मेट्रिक और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में बैठेंगे वो पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। परीक्षाएं इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 मार्च से 27 अप्रैल तक और कक्षा 10 की परीक्षा 09 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पूरी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर दो भागों में जारी की गई है। छात्र अपनी क्लास के अनुसार अपना एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Class 10, 12 Exam Dates 2021: सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोर्ड एग्जाम की डेट्स का ऐलान कर दिया है। CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखिरियाल निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 (CBSE Board Exam 2021) की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से परीक्षाएं शुरू होंगी। CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है. चार मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
UPSC: सिविल सेवा प्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने का सपना देखने वाले युवाओं को यह जानकर खुशी होगी कि आयोग ने इसके लिये प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जानिये, पूरा विवरण.. नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 की तिथी घोषित कर दी है। देश के लाखों युवा इस तिथि का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कोरोना महामारी के चलते इसकी तिथि को आगे बढाया गया। आयोग द्वारा शुक्रवारो को घोषित अधिसूचना के मुताबिक अब इस साल-2020 के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम पहले यह परीक्षा 31 मई 2020 को आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन आयोग ने लॉकडाउन (Lockdown) के कारण इस स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा में बैठने वाले इच्छुक युवा और उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसका पूरा विवरण जान सकते हैं।