Section-Specific Split Button

JEE Main Result 2021: जेईई मेन जुलाई 2021 रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन जुलाई 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन जुलाई 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट 6 अगस्त को रात को जारी किया गया है। इस साल इस बार कुल 17 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव है। इसके अलावा nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। तीसरे चरण की जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई, 22, 25 और 27 जुलाई 2021 को किया गया था। जेईई मेन की परीक्षा इस साल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। ये 13 भाषाएं हैं – इंग्लिश, हिन्दी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू। 100 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या – 17आंध्र प्रदेश से 100 परसेंटाइल पाने वाले – 4बिहार – 1राजस्थान – 1दिल्ली – 2हरियाणा – 2कर्नाटक – 1तेलंगाना – 4उत्तर प्रदेश – 2लड़कियों में सिर्फ एक स्टूडेंट, उत्तर प्रदेश की पाल अग्रवाल को 100 परसेंटाइल स्कोर मिला है।

JEE Main Admit Card 2021: जानिए कब जारी होंगे अप्रैल सत्र के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जानिए एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड। नई दिल्लीः जेईई मेन अप्रैल सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। बी.टेक, बी.ई., बी. आर्क कोर्स के लिए परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in और https://jeemain.nta.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेइई मेन का अप्रैल सत्र स्थगित कर दिया गया था। एनटीए परीक्षा के मई सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।