JEE Advanced date 2021: इस दिन होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, सरकार ने बदला ये नियम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल से एग्जाम के लिए एक खास नियम का बदलाव किया गया है। यहां जानें पूरी जानकारी। नई दिल्लीः आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एक खास नियम में भी बदलाव हुआ है। केंद्रीय मंत्री निशंक ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है। साथ ही बताया कि आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी इस बार हटा लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा। बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। JEE मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलता है।
JEE Advanced date 2021: कब होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, इस दिन शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जल्द ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीख का ऐलान करेंगे। जानें यहां नई दिल्लीः केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 7 जनवरी, 2021 यानी कल शाम 6 बजे जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीख का ऐलान करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री एग्जाम के दौरान जरूरी नियमों के बारे में भी बताएंगे। शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट में लिखा है-मेरे प्यारे स्टूडेंट्स, मैं जेईई एडवांस्ड की तारीख और आईआईटी एडमिशन के पात्रता मानदंडों का ऐलान 7 जनवरी को शाम 6 बजे करूंगा। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एंट्री मिलती है।