Govt Jobs: इस राज्य में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, 31340 रुपये वेतन, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः गुजरात में स्वास्थ्य विभाग ने 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स क्लास-III के 1008 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31340 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://ojas.gujarat.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 तक ही है। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास GNM और मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से B.Sc. (नर्सिंग) की डिग्री का होना अनिवार्य है।
Govt Jobs: आप भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी का इंतजार तो आपके लिए है ये खबर..

देश में सरकारी नौकरी के पाने के लिए कई युवा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए एक अच्छी खबर है। युवा डाइनामाइट लाया है नौकरी से जुड़ी सारी जानकरी.. नई दिल्लीः गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने कई खाली पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। संस्थान ने कई अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (Gujarat Environment Management Institute) पदः सिस्टेंट इनवॉयरमेंट इंजीनियर, सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट समेत कई पदपदों की संख्याः 6आखिरी तारीखः 15 अगस्त 2020शैक्षिक योग्यताः न्यूनतम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशनआयु सीमाः 35 वर्षसैलरी-असिस्टेंट इनवॉयरमेंट इंजीनियर- 44900-142400 रुपए सीनियर साइंटिफिक असिसटेंट- 39900-126600 रुपए डिप्टी सुपरिटेंडेंट- 19900 – 63200 रुपए क्लर्क कम टाइपिस्ट- 39900-126600 रुपए आधिकारिक वेबसाइटः gemi.gujarat.gov.in