J&K competitive prelims exam: जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख हुई घोषित, जानिए किस दिन होंगे एग्जाम

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। जानिए किस दिन होंगे एग्जाम। नई दिल्लीः जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, जेकेपीएससी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है। परीक्षा दो सत्रों में (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक) आयोजित की जाएगी। जेकेपीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 20 अक्टूबर को या उससे पहले आयोग के समक्ष जा सकते हैं। परीक्षा में चार स्तरीय सुरक्षा या तलाशी के कारण सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
CBSE Board Exam: एग्जाम कैंसिल होने के बाद कैसे होंगे एडमिशन, जानिए क्या है डीयू का फॉर्मूला

सीबीएसई और कुछ राज्य बोर्ड द्वारा 12वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। इसके बाद हर किसी के मन में यहीं सवाल है कि कॉलेज में एडमिशन कैसे होंगे। जानिए इसके लिए क्या है DU की प्लानिंग। नई दिल्लीः CBSE बोर्ड समेत कुछ अन्य बोर्ड्स ने अपनी 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद एडमिश को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इस बीच DU ने अपनी प्लानिंग बताई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस बार भी उनकी यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर ही एडमिशन किए जाएंगे। यानी एंट्रेस एग्जाम के ऑप्शन के बारे में नहीं सोचा जाएगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक्टिंग वाइस चांसलर ने कहा है कि अब मेरिट को ही आधार माना जाएगा। अगर जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय की बात करें तो यहां पर एंट्रेस एग्जाम के जरिए ही एडमिशन होता है। लेकिन जब माहौल ठीक होगा तब एंट्रेस एग्जाम करवाया जाएगा। अगर ये देरी से होता है या बच्चों का एडमिशन देरी से होता है तो अकादमिक ईयर को उस तरह एडजस्ट किया जाएगा।
Success Tips: परीक्षा से पहले क्या करें और क्या नहीं, जानिए ये जरूरी टिप्स

कई राज्यों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में रिवीजन करने के लिए बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। जानिए कुछ जरूरी टिप्स नई दिल्लीः बोर्ड के साथ-साथ कई कंपटेटिव परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। ऐसे में जरूरी है की तैयारी सही तरीके से की जाए। कई विद्यर्थियों को परीक्षा के बारे में सोचकर ही बेचैनी महसूस होने लगती है। ये विचार लगभग हर विद्यार्थी को परेशान करते हैं। थोड़ा-बहुत दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए मददगार होता है। अपना कोर्स समय रहते पढ़ लें और उसका रिविज़न भी कम से कम एक दिन पहले ही पूरा कर लें। ऐन वक्त तक पढ़ते रहने से तनाव बढ़ता है। परीक्षा कक्ष में पहुंचकर लंबी-गहरी सांसें लें और छोड़ें। घबराहट में अक्सर लोग ठीक से सांस नहीं लेते हैं। गहरी सांस लेते हुए अपनी पीठ एकदम सीधी कर लें। आपके सामने रखी किसी स्थिर निर्जीव वस्तु (दीवार, तस्वीर, आदि) की ओर देखकर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
CLAT Exam Date: इस दिन है क्लैट की परीक्षा, देखें शेड्यूल

कंसॉर्टियम ऑफ एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीख बदल दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के कारण क्लैट 2021 की तारीख बदली जा रही है। देखें पूरा शेड्यूल नई दिल्लीः कंसॉर्टियम ऑफ एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीख बदल दी है। पहले ये एग्जाम 9 मई को होने वाली थी, पर सीबीएसई बोर्ड के कारण परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। अब क्लैट 2021 का आयोजन 13 जून 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार 31 मार्च 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्लैट की वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए पूरी करनी है। क्लैट की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, लीगल रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग व क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस एग्जाम में गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।
CBSE Exam Date Sheet 2021: 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब से होंगे एग्जाम

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम और कैसे करें टाइम टेबल डाउनलोड नई दिल्लीः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 12वीं और 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी किया। 4 मई 2021 से परीक्षा शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने आज, 2 फरवरी 2021 को सीबीएसई डेटशीट 2021 जारी करते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम को तैयार करने में हर पहलू को ध्यान में रखा गया है। जो बच्चे इस साल बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ परीक्षा देने वाले बच्चों को एग्जाम हॉल में जाने के दौरान फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा। सभी स्कूल 1 मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।
Success Tips: बोर्ड परीक्षा हो या सरकारी नौकरी की तैयारी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

जल्द ही बच्चों की बोर्ड की परीक्षा आने वाली है। जिसके लिए अभी से छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में तैयारी के समय इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। नई दिल्लीः बोर्ड एग्ज़ाम्स शुरू होने वाले हैं और इस समय ज़्यादातर स्टूडेंट्स सोचते हैं कि कम समय में ज्यादा सिलेबस कैसे तैयार करें। ये परेशानी उन स्टूडेंट्स को सबसे ज़्यादा होती हैं जिन्होंने पूरे साल अच्छे से तैयारी नहीं की। अगर आप भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो जानिए इन टिप्स के बारे में। एक बार में 50 मिनट या उससे कम पढ़ाई करें। इसके बाद 10 मिनट का ब्रेक लें। एक शोध के अनुसार लगातार 30 से 50 मिनट तक ही पढ़ना चाहिए। हाथ से लिखकर बनाएं नोट- कम्प्यूटर या मोबाइल किसी टॉपिक पर नोट बनाने की बजाए पेन से कॉपी पर नोट करें। क्योंकि जब आप कुछ नोट करने के लिए मोबाइल खोलेंगे तो संभव है कि आप फेसबुक खोल लें और उस पर अपना समय नष्ट कर दें। किसी भी सब्जेक्ट के बोर्ड एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले आप उस सब्जेक्ट का लेटेस्ट सीलेबस देखें और उसके पीछले सालों के पेपर देख कर यह जानने की कोशिश करें की किस चैप्टर से सबसे ज़्यादा सवाल पूछे गए हैं। विषय में दक्षता हासिल करनी है तो उसके विशेषज्ञ से ही सीखें या सलाह लें। यूट्यूब, फेसबुक और स्काईप के साथ ही विषय विशेषज्ञ से भी मिलें।
ITI Online Exams: इस दिन से शुरू हो रहे हैं आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षाएं, जान लें जरूरी निर्देश

आईटीआई में परीक्षाओं की डेट आ गई है। इस परीक्षा के लिए सरकार ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जानें यहां एग्जाम की डेट से लेकर नए नियमों के बारे में। नई दिल्लीः आईटीआई में चार जनवरी से एग्जम होंगी। इसमें इस दौरान एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम की फाइनल परीक्षाएं होंगी। एनएच-चार स्थित आईटीआई में इन परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। कोरोना के कारण पहली बार ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। परीक्षा कक्ष में कंप्यूटर एक-दूसरे से सात फुट की दूरी पर लगाए जा रहे हैं। सभी छात्र मास्क उपयोग करेंगे। परीक्षा केंद्र पर सेनेटाइजर और स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। छात्र या कर्मचारी मोबाइल के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी छात्र परीक्षा संबंधी सामग्री अपने साथ लेकर आएंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा।
RBI Assistant Mains Result 2020: आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अपना रिजल्ट आप यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन्होंने ये एग्जाम दिया है वो कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा 22 नवंबर 2020 को आयोजित किया गया था। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें भाषा प्रवीणता परीक्षा में शामिल होना होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक ने असिस्टेंट पदों की कुल 926 रिक्तियों के लिए 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था।
Success Tips: बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगा फायदा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12 व कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो सकती है। ऐसे में बच्चें अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी तैयारी में आपकी मदद करेंगे। नई दिल्लीः कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में बच्चें एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कुछ जरुरी और फायदेमंद टिप्स है। सिलेबस में से जो चीजें इस साल एग्जाम में नहीं आएंगी उन्हें निशान लगा कर अलग कर दें। उन्हें पढ़ने में अपना समय बर्बाद न करें। परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉडल पेपर/सैम्पल पेपर सॉल्व करना आपके लिए फायदेमंद होगा। तैयारी में इतना ज्यादा विलुप्त ना हो जाएं की ब्रेक लेना ही भूल जाएं। ध्यान रखें प्रत्येक एक घंटे के बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें। ऐसा करने से थकावट से बच सकते हैं।
Results: 10वीं और 12 वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे करें चेक

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट का रिजल्ट आ गया है। जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने परीक्षा दिया है वो लोग आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसी महीने की 03 तारीख को दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 33000 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।