Results: UPPSC के उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। लखनऊः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतरगत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता-बीएड के 17 नियमित पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है, वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट UPPSC Lecturer Recruitment 2017 Result पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि संबंधित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 और 13 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया था। जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार नितिन कुमार त्यागी ने टॉप किया है, जबकि गुंजन रौतेला को मेरिट में दूसरा और अदिती सिंह को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि इंटरव्यू 17 पदों पर भर्ती के लिए हुआ था, जिनमें आठ पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
UPPSC PCS Prelims Result 2020: पीसीएस और एसीएफ आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट हुए जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2020 और वन/ रेंज वन अधिकारी (ACF/ RFO) के सहायक संरक्षक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। यहां जानें कैसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा – 2020 के अंतर्गत पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 5393 लोग पास हुए हैं। इसके साथ ही 180 अभ्यर्थी ACF/RFO प्रीलिम्स परीक्षा में कंडीशनली क्वालिफाई हुए हैं। जिन लोगों ने इस बार परीक्षा दी है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें की उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी पीसीएस प्रिलिम्स 2020 परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर को हुई थी। इस परीक्षा में तीन लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे।
UPPSC Junior Engineer Result 2013 का ऐलान, इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजिनिनियर पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप आधिकारी वेबसाइट पर अपनी रिजल्ट देख सकते हैं। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजिनिनियर पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीपीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि ये जानकारी तीन साल के बाद जारी किया जा रहा है। ये एग्जाम 22-23 मई साल 2016 में हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13, 745 लोगों ने हिस्सा लिया था। जिसका रिजल्ट आज जारी किया गया है, इसमें 3710 पास हुए लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के कुल 2462 पदों पर नियुक्तियां करेगा। नियुक्तियों से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
UPPSC परीक्षा में इस साल हुए हैं बड़े बदलाव, बदले गए हैं ये नियम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)की भर्ती की परीक्षा में इस साल बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके बारे में आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस बार एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत अन्य पदों सहित 300 पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा। साथ ही पहली बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती की परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस साल परीक्षा में से 5 विषयों को हटाया गया है। जिसमें अरबी, फारसी, सोशलवर्क, डिफेंस और एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग विषय शामिल हैं। इसका ये मतलब है कि इस साल ये परीक्षा 28 विषयों में होगी। 2. इसके अलावा आयोग ने PCS प्रारंभिक परीक्षा में अब एक पद के लिए जहां पहले 18 अभ्यर्थियों का पास किया जाता था, वहीं अब सिर्फ 13 अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। 3. वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Catagory) के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। 4. मुख्य परीक्षा से इंटरव्यू के लिए एक पद के मुकाबले दो अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। इससे पहले एक पद के लिए तीन लोगों को पास किया जाता है। यहां जानें महत्वपूर्ण तिथियां- आवेदन की प्रक्रिया शुरू- 17 अक्टूबर 2019 फीस भरने की तारीख- 11 नवंबर 2019 आवेदन करने आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2019