Section-Specific Split Button

Govt Jobs: इस दिन होगी यूपी में दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती, जानें पूरी अपडेट

प्रभावित उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। लखनऊः जो लोग यूपी दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती की राह देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-2021 शुरू हो जाएगी। ये भर्ता परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद जून के महीने में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें की इस बार कुल 9534 उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इस बार किसी तरह की परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा और सारी व्यवस्था को सही तरीके से किया जाएगा। होली के बाद भर्ती बोर्ड के अधिकारी परीक्षा संचालित कराने वाली संस्था के साथ अहम बैठक भी करेंगे। पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक, गोपनीय और लेखा) के कुल 1277 पदों पर भर्ती-2020 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी एक से 31 मई के मध्य आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Govt Jobs: 10वीं पास लोगों के लिए इस विभाग में निकली है बंपर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस विभाग में आपके लिए निकली है बंपर वैकेंसी। जानें सैलरी से लेकर नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदम कई अलग-अलग पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो इच्छुक और योग्य लोग हैं वो 5 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://recruitapp.in/ksccf2021/ पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा जरूर होना चाहिए। वेतन – अकाउंटेंट – 19000-34500 रुपये प्रतिमाह फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट – 13600-26000 रुपये प्रतिमाह सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट – 12500-24000 रुपये प्रतिमाह चपरासी – 10400-16400 रुपये प्रतिमाह जूनियर फार्मासिस्ट – 14550-26700 रुपये प्रतिमाह

Govt Jobs: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, यहां निकली है सैंकड़ों पदों पर वैकेंसी

जो लोग मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस जगह निकली है सौ से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी। जानें आवेदन से जुड़ी सारी जनकरी। रांचीः अगर आप भी मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए है ये खबर। झारखंड लोक सेवा आयोग ने वेटेनरी ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। संस्थान ने 166 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन भरने के लिए आखिरी तारीख 17 अप्रैल, 2021 है। जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट पर आवेदन करने के इच्छुक हैं और ऑनलाइन ओवदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 22 से 35 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, वाइवा-वॉयस के आधार पर किया जाएगा। वेटनरी डॉक्टर रेग्यूलर – 124 पोस्ट और वेटनरी डॉक्टर बैकलॉग- 42 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

Govt jobs: इस सरकारी अस्पताल में मांगे जा रहे हैं 370 पदों के लिए आवेदन, अप्लाई करने के लिए जान लें जरूरी बातें

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी रांचीः राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानि की RIMS में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदावारों के लिए बड़ी खबर आई है। रिम्स में एक साथ 370 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रिम्स, रांची ने स्टाफ नर्स ग्रेड–ए के पदों की बंपर वैकेंसी निकली है। जो लोग इस नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं वो लोग 30 अप्रैल 2021से पहले आवेदन दे सकते हैं। संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, rimsranchi.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को भारतीय नर्सिंग परिषद या झारखण्ड नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/ संस्थान से नर्सिंग बीएससी या बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए या अगर कैंडिडेट्स जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा कर चुके लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 बेड वाले किसी अस्पताल में कम से कम दो वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

Govt Jobs: भारतीय रिज़र्व बैंक में निकली 800 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती, जानें क्या है जरूरी योग्यता

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ 800 से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो यहां जान लें इससे जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के लिए 841 वैकेंसी निकाली गई हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च तक ही है। इसकी परीक्षा 9 अप्रैल और 10 अप्रैल 2021 को होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से 10 वीं कक्षा (एसएससी / मैट्रिकुलेशन) पास हो। जिस जगह के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वह उस भर्ती कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य /केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) के आदार पर किया जाएगा। भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को 10940 से लेकर 23700 रुपए प्रतिमाह सैलरी प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Govt Jobs: अगर आपकी भी उम्र है 30 से कम तो यहां है सरकारी नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन

देश की नामी संस्थान ने सरकारी नौकरी के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए वो लोग भी अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 89 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें पूरी जानकारी। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है। इच्छुक और योग्य लोग FCI की आधिकारिक पोर्टल www.fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजीएम के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 साल अधिकतम होनी चाहिए। इन पदों के लिए ऑनलाइन एग्जाम मई या जून में हो सकती हैं।

Success Tips: जॉब इंटरव्यू पर जानें से पहले जान लें ये जरूरी बातें, रहेंगे फायदे में

नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाने से पहले हम कई तरह से तैयारियां करते हैं, लेकिन कई बार कोई ना कोई कमी जरूर रह जाती है। ऐसे में जानिए ऐसी कुछ जरूरी बातें जो आपके काम आ सकती हैं। नई दिल्लीः कई बार हम सोचते हैं कि हमारा इंटरव्यू तो बहुत अच्छा रहा फिर हमारा सलेक्शन क्यों नहीं हुआ। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको इंटरव्यू में एक के बाद एक असफलता मिल रही है तो क्या करें और कैसे अपने इंटरव्यू को सफल बनाएं। इंटरव्यू में जानें से पहले एक बार कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च का काम कर लें। कई बार आपसे कंपनी से जुड़े सवाल भी किए जा सकते हैं। आप जिस पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उस पोस्ट और उससे संबंधित काम के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें। इंटरव्यू देते वक्त ये बात ध्यान में रखें कि इस नौकरी के लिए आप अकेले नहीं आए हैं। इसलिए अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आपका इंटरव्यू कैसा होता है। यह जानने के लिए आप किसी एचआर प्रोफेशनल की भी सलाह ले सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान आपके और इंटरव्यूअर या इंटरव्यू पैनल के बीच एक अनकहा आकर्षण भी बनता है। यदि यह आकर्षण प्राकृतिक तौर पर सामने आता है तो समझिए आप सफल हैं, यदि नहीं तो उसे कृत्रिम तौर पर नहीं बनाया जा सकता।

Govt Jobs: 10वीं पास हो या ग्रेजुएट्स यहां करें अप्लाई, मिल रहा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

कई सरकारी विभागों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्‍मीदवार इन सभी नौकरियों की जानकारी एक ही जगह पर पाकर इनके लिए अप्‍लाई भी कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी विभागों में कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। Bihar Medical Officer Recruitment 2021 बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। मेडिकल स्ट्रीम के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2021 तक है। यहां पर कुल 20 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। NTPC Recruitment 2021 बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2021 तक है। Dak Vibhag GDS Vacancy 2021 भारतीय डाक सेवा में 10वीं पास लोगों के लिए भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकली है। सिर्फ 10वीं के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और योग्य उम्मीदवारों को सीधी भर्ती मिलेगी। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग भारतीय डाक की वेबसाइट appost.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Govt Jobs: इस राज्य में निकली 504 पदों पर वैकेंसी, जानें अप्लाई करने की आखिरी तारीख और तरीका

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस राज्य में 500 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख भुवनेश्वरः ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा के विभिन्न राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में 504 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों के पास 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री सहित कुछ शैक्षिक योग्यता है, वो लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2021 है। जो कैंडिडेट्स हालांकि, 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके और इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें नेट/एसईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए, फिलहाल अधिकतम आयु अभी तय नहीं की गई है। जो लोग योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Govt Jobs: RBI में निकली बंपर वैकेंसी, जानें किस तरह करना होगा आवेदन

जो लोग भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने के सपने देख रहे हैं, या उसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। यहां जानें पूरी डिटेल। नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ कई वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए जो लेग योग्य हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई करें, कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पोस्ट में 841 खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं, आवेद करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1/02/2021 तक अंडरग्रेजुएट होना चाहिए। अंतिम चयन बैंक के ऑनलाइन टेस्ट के प्रदर्शन, एलपीटी में योग्यता, मेडिकल फिटनेस, प्रमाणपत्रों का सत्यापन और बायोमेट्रिक डेटा / पहचान सत्यापन आदि पर निर्भर करेगा।

error: Content is protected !!