Success Tips: भूगोल विषय में है आपको भी दिलचचस्पी, तो जानें लें इसमें नौकरियों के अवसर के बारे में

अगर आपको भूगोल बहुत ज्यादा पसंद है पर नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपके लिए है ये खबर। यहां जानिए भूगोल रोजगार की संभावनाओं के बारे में नई दिल्लीः ऐसे कई लोग हैं जिन्हें भूगोल विषय पसंद तो है, पर उसमें मिलने वाले नौकरी के अवसरों से वो अंजान हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस क्षेत्र में मिलने वाली नौकरियों के बारे में। भूगोल में करियर की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं। भूगोल की भौतिक, मानव और पर्यावरण जैसी अलग-अलग शाखाएं हैं। भौतिक भूगोल के तहत पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन, एयरलाइट रूट व शिपिंग रूट प्लानिंग, काटार्ेग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में जॉब पा सकते हैं।
Success Tips: मुश्किल लक्ष्य को भी आसान बना देंगी ये बातें

अगर आप इस समय मुश्किल पलों से गुजर रहे हैं तो जानिए ये जरूरी बातें। इन बातों को अपनाने के बाद आपका मुश्किल सफर भी आसान सा लगने लगेगा। नई दिल्ली: अगर आप ये सोचते हैं कि आपके कुछ करने से लोग क्या सोचेंगे, तो आपको कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। जिंदगी में बड़ी-बड़ी मुश्किलें कई बार एक मुस्कान के साथ खत्म की जा सकती है। कई बार जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी सिर्फ पॉजिटिव एटीट्यूड रखने से ही हल हो जाती है। अपनी गलतियों ये सबसे ज्यादा आप सिखते हैं। उनकी गलतियों को कभी नजरअंदाज ना करें, बल्कि उन गलतियों से सिखें। कभी भी अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से न करें। हर किसी की राय बिना सोचे-समझें ना लें।
Success Tips: ऑफिस की परेशानी से बचने के लिए अपनाए ये टिप्स

ऑफिस में कई कारणों की वजह से आपके दिमाग में भी कई तरह से प्रेशर पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी सेहत और निजी जीवन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। नई दिल्लीः अगर आप भी ऑफिस में होने वाली चीजों से परेशान हैं तो अपनाए ये टिप्स। इस समस्या का निदान तभी संभव है, जब आप यह समझ लें कि आपको मदद की जरूरत है। समय का सही मैनेजमेंट आपके काम को आसान बनाने के साथ आपकी उत्पादकता को बेहतर बनाने में भी कारगर साबित होगा। नियमित अंतराल पर ऑफिस के काम से ब्रेक जरूर लें।
Success Tips: एग्जाम की तैयारी हो गई है पूरी तो जरा ध्यान में रखें ये बातें

एग्जाम की तैयारी आपने चाहे अच्छे से की हो, पर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नई दिल्लीः वैसे तो एडमिट कार्ड पर सेंटर की पूरी जानकारी है। लेकिन फिर भी पहले ही सेंटर को देख लें। परख लें कि घर और एग्जाम सेंटर की दूरी कितनी है। कोशिश करें कि रात भर जाग कर न पढ़ें। सात से आठ घंटे की पूरी नींद लें। इसके अलावा रात को थोड़ा हल्का खाना खाएं। एग्जाम के दौरान ऐसा न हो कि आप एक आंसर में उलझे रहें, इसलिए टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें।
Success Tips: आप भी कर रहे हैं SSC की तैयारी तो भूलकर भी ना करें ये काम..

जो लोग एसएससी की तैयारी कर रहे हैं, ये खबर उन लोगों के लिए हैं। तैयारी के वक्त इन बातों का खास तौर से ध्यान रखें। नई दिल्लीः 12 अक्टूबर को होने वाले एसएससी सीएचएसएल 2019 की परीक्षा का तैयारी करने वाले लोगों के लिए कुछ जरूरी टिप्स। रिवीजन पर ज्यादा जोर दें। जितना कोर्स पूरा हो चुका है उसे दोहराएं। परीक्षा के समय पैनिका ना हों।
Sucess Tips: 12th पास करने के बाद नहीं पढ़ना चाहते बीए, बीएससी और बीकॉम तो करें B.Voc कोर्स, जानें खासियत

12th पास करने के बाद अगर आप बीए, बीएससी और बीकॉम नहीं करना चाहते तो बीवोक आपके लिए एक बेहतर ञप्शन हो सकता है। यहां जानें इस कोर्स के बारे में खास बातें.. नई दिल्लीः बीवोक यानी बैचलर ऑफ वोकेशन। इसकी डिग्री भी ठीक वैसे ही मान्य है जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम की होती है। इस कोर्स से आपको एक फायदा मिलता है कि ये आपको सीधे रोजगार से जोड़ता है। बीए, बीएससी और बीकॉम की तरह बीवोक भी तीन साल का डिग्री कोर्स है। इविवि के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) की ओर से फूड प्रोसेसिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (62 सीट), मीडिया स्टडीज (50 सीट) के साथ ही फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी (50 सीट) में बीवोक कोर्स संचालित किया जा रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के साथ ही ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीवोक पाठ्यक्रम संचालित है।
Success Tips: दमदार इंटरव्यू के लिए करें ऐसे तैयारी, नौकरी होगी पक्की

अगर आप भी किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो इन बातों पर एक बार जरूर ध्यान दें। नई दिल्लीः आप चाहे किसी भी पोस्ट और स्तर पर इंटरव्यू देने जा रहे हो, एक बार के लिए नर्वसनेस जरूर होती है। यदि आपके मन में इंटरव्यू में अपने परफोर्मेंस को लेकर सवाल हैं, तो यहां जानिए कुछ जरूरी टिप्स। अपने लुक्स पर ध्यान दें। आपका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली होना बेहद जरूरी है। अपने जवाब में आत्मविश्वास जरूर रखें। उनके जवाब आत्मविश्वास से भरे और तार्किक होने चाहिए। हॉल के अंदर जाने के पहले लंबी सांस लेकर रिलैक्स हो जाना चाहिए। इंटरव्यू के पहले अपने प्लान पूरी तरह से तैयार कर लें।
Career Tips: जॉब के दौरान आप भी बदलना चाहते हैं अपनी फिल्ड तो इन बातों का रखें ध्यान

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी नौकरी के दौरान अपना वर्तमान क्षेत्र छोड़ कर दूसरे क्षेत्र में जाना चाहते हैं। ऐसे में ये फैसला कई बार जोखिम भरा होता है। ऐसे में कुछ बातों को अपना कर आप अपनी मुश्किलें आसान कर सकते हैं। नई दिल्लीः अगर आप भी अपने वर्तमान करियर को छोड़ कर किसी दूसरी फिल्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो ये बातें आपके काम आ सकती हैं। एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने का फैसला जोखिम वाला होता है और इसमें सफलता की संभावना भी कम होती है। बेहतर स्थिति यह है कि आप अपना वर्तमान काम करते हुए एक दूसरा करियर भी अपनाएं। दरअसल, एक करियर से ज्यादा बेहतर हैं- दो करियर। दूसरे क्षेत्रों के लोगों को भी मित्र बनाएं।
Success Tips: आपका भी सपना है IAS बनने का, तो तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

मंगलवार को UPSC के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। अगर आप भी बनना चाहते हैं एक आईएएस ऑफिसर तो तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः अगर आप भी आईएएस बनने का सपना देखते हैं और उस सपने को पूरा करने के लिए तैयरियों में जुट गए हैं, तो आपके लिए है जरूरी टिप्स। पढ़ाई लगातार करें। जरूरी नहीं, सारा दिन पढ़ें। भले कुछ समय पढ़ें, मगर ध्यान से पढ़ें। सामान्य ज्ञान की अच्छी जानकारी होना बहुत जरूरी है। यदि आपको कोई आर्थिक निर्णय लेना है, तो तात्कालिक अर्थव्यवस्था की जानकारी चाहिए। आईएएस परीक्षा के लिए समय सारिणी तैयार करें. क्योंकि समय सारिणी के जरिये ही आप अपने वक्त का सबसे ज्यादा उपयोग कर सकते हैं। आईएएस परीक्षा में मिलने वाली सफलता इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आप मॉक टेस्ट को कितनी गंभिरता से लेते हैं। तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे आपको अपनी तैयारी का अंदाजा लग जाएगा।
Success Tips: अगर आप भी कर रहे हैं Online Jobs की तलाश तो न करें ये गलतियां

इस लॉकडाउन और कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी नौकरी खोई है। जिसके बाद लोगों ने ऑनलाइन लोगों ने एक बेहतरीन मौके की तलाश कर दी है। नौकरी तलाश करने के दौरान लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं। युवा डाइनामाइट पर जानिए किस तरह की मूलभूत गलतियों से बचें.. नई दिल्लीः इस समय लोग ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अब तो ऑनलाइन ही लोगों के इंटरव्यू भी हो रहे हैं। इस दौरान कई बार लोग अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे वो नौकरी उन्हें नहीं मिल पाती है। ऐसे में जानिए किन गलतियों से बच कर आप पा सकते हैं मनचाही नौकरी। कई बार गलत सीवी आपकी नौकरी पर भारी पड़ता है। सीवी में एडिटिंग के दौरान कई गलतियां छूट जाती हैं। कभी ऐसा होता है कि सीवी बनाते समय ग्रामर और स्पेलिंग की गलतियां भी हमारे सीवी में रह जाती हैं। सीवी में स्पेलिंग और भाषा से जुड़ी गलतियों से बचना चाहिए। नौकरी तलाशने से पहले अपनी प्राथमिकता को साफ रखना बेहद जरूरी है। यह जान लेना चाहिए कि आप किस तरह के संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं।