Section-Specific Split Button

Success Tips: असफलता का कारण बनते हैं इस तरह के लोग, बना लें दूरी

आपकी जिदंगी में सफलता और असफलता आपके आसपास को लोगों पर भी निर्भर रहती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आस पास के लोगों की पहचान करें और जरूरी हो तो कुछ तरह के लोगों से दूरी बना लें नई दिल्लीः आपको जीवन में कई बार ऐसे लोग मिलते हैं जो आपको असफलता की ओर ले जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप उन लोगों को समय रहते पहचान लें और उनसे दूरी बनाना शुरू कर दें। नकारात्मक लोग अपनी निम्न सोच से चारों तरफ नकारात्मक माहौल बना देते हैं। ऐसे लोगों के संपर्क में अधिक देर तक अपना समय बर्बाद न करें। इस तरह के लोगों की बातों को दिल पर लेने से बेहतर है, अपना काम ध्यान से करते रहें। कमियां हर किसी में होती हैं, उन्हें सकारात्मकता के साथ सुधारने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें। नकारात्मक लोगों का काम सिर्फ आपके काम में गलतियां निकालना होता है। लेकिन आप अगर इन लोगों से उन गलतियों को सुधारने के उपाय या तरीके पूछेंगे तो यही लोग पीछे हट जाते हैं।

Success Tips: जॉब के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू देते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नौकरी होगी पक्की

कोरोना वायरस के कारण अब अधिकतर चीजें ऑनलाइन होती हैं। फिर चाहे वो नौकरी के लिए इंटरव्यू ही क्यों ना हो। ऐसे में जॉब के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू देते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है। नई दिल्लीः आपका इंटरव्यू आपकी नौकरी और करियर का फैसला करता है। इसलिए जरूरी है की ऑनलाइन इंटरव्यू के समय कुछ बातों का खास ध्यान जरूर रखें। आपको ऑनलाइन इंटरव्यू को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऑनलाइन देते समय भी आपको अपने कपड़ों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आउटफिट या लुक के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज ना करें। अगर आपका आउटफिट सही नहीं रहेगा तो इंटरव्यू लेने वाला आपको अनप्रोफेशनल समझेगा और आप एक अच्छी जॉब पाने का मौका खो दें। हेडफोन जरूर अपने साथ रखें।अगर आपके पास हेडफोन नहीं होंगे तो हो सकता है कि आपको बार-बार अपनी बात को रिपीट करना पडे़ और यह किसी भी एचआर डिपार्टमेंट को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

Success Tips: इन कामों में कभी न करें जल्दबाजी, नहीं तो होगी परेशानी

जीवन में ऐसे कई काम हैं जिन्हें करने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जल्दबाजी से सफलता हासिल नहीं की जाती। नई दिल्लीः आज के समय में हर किसी को हर काम करने की जल्दबाजी रहती है। पर कभी भी जल्दबाजी करने से सफलता जल्दी नहीं मिलती है। बहुत से कामों में धैर्य रखना जरुरी है। कहीं से या किसी से ज्ञान प्राप्त करना धैर्य का काम है। जल्दबाजी में पाया हुआ ज्ञान बुरा ही साबित हुए है, क्योंकि वो अधूरा रहता है। वही करियर बनाने वालों के लिए कहा गया है कि धन रातों-रात नहीं कमाया जा सकता है। बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया जिसे धैर्य के साथ करना चाहिए।जल्दी की बजाए यदि लगन से काम करें तो वह जल्द पूरा होगा और ज्यादा परफेक्ट भी होगा। जब आपका काम में मन लगेगा तभी आप किसी काम को जल्दी पूरा भी कर सकेंगे।

Success Tips: जानें एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग में करियर के स्कोप, कितनी है कमाई

आज के समय में लगभग हर जगह ग्राफिक्स डिजाइनिंग की मांग है। ऐसे में अगर आप भी ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स करने की सोच रहे हैं तो जानिए इसके बारे में कुछ बातें। नई दिल्लीः समय के साथ एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन एक लोकप्रिय और पसंदीदा काम बनता जा रहा है। इसलिए 12वीं पास करने के बाद कई बच्चे इस कोर्स में अपना करियर बनाने की सोचते हैं। ग्राफिक्स, एनिमेशन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सर्टिफिकेट से ज्यादा उम्मीदवार के हासिल किए हुए हुनर पर बात होती है। उम्मीदवार में एचटीएमएल, सीएसएस, जावा क्रिरप्ट और अन्य वेब डिजाइनिंग लैंग्वेज की बुनियादी समझ होनी चाहिए। आईटी कंपनियों में ग्राफिक्स डिजाइनिंग करके अपनी उपयोगिता बढ़ा सकते हैं। फ्रीलांसर के तौर पर युवा फ्रीलांसर, अपवर्क, फिवर, 99डिजाइन जैसी वेबसाइटों की मदद से काम प्राप्त कर सकते हैं। रतीय संस्थानों में एनिमेशन या ग्राफिक डिजाइनिंग में फाउंडेशन कोर्स से लेकर चार साल तक के डिग्री कोर्स कराए जाते हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।

Success Tips: असफलता की राह पर ले जाती हैं ये चीजें, रहें सावधान

जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता की सीढ़ी चढ़ना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन उस सीढ़ी पर बने रहना यह बड़ी बात होती है। ऐसें में कुछ चीजों से हमें दूर रहना चाहिए जो हमें असफलता की ओर ले जाती हैं। नई दिल्लीः यदि आपके अंदर अंहकार आने लगता है, तो आप लक्ष्य प्राप्ति से मिलने वाली खुशी से दूर हो जाते हैं। जो लोग सफल होना चाहते हैं उन्हें बदलाव से नहीं डरना चाहिए। असफल लोग बदलाव से डरते हैं क्योंकि वह अपने आप को बदलना नहीं चाहते और अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते। किसी को बुद्धिहीन न समझें। किसी को कम आंकते हुए उसे कभी बुरा महसूस न कराएं। दूसरों के साथ बुरे व्यवहार से बचना चाहिए। आपका विनम्र व्यवहार आपको कई परिस्थिति से बचा सकता है।

Success Tips: इन बातों को अपनाकर चढ़ सकते हैं आप सफलता की सीढ़ी

किसी भी तरह की सफलता बहुत मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से प्राप्त की जाती है। ऐसी कुछ जरूर बातों को ध्यान रखना होगा जिन्हें आप भी अपनाकर सफलता की सीढ़ी पर चढ़ सकते हैं। नई दिल्लीः अपनी सोच को हमेशा बड़ा रखें। जब आपका लक्ष्य बड़ा होगा तो उसे पाने के लिए आप कोशिश भी ज्यादा करेंगे। बड़े प्रयासों के लिए बड़े लक्ष्य के साथ बड़ी सोच भी जरूरी है। अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें। ऐसे लोग ज्यादा सफल होते हैं जो लोग अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं। सफलता और असफलता एक सिक्के के दो पहलु हैं। इसलिए सफलता पाने के लिए असफलता को गहराई से समझने की आवश्यकता है। अगर आपके जीवन में विफलता आए तो घबराने की बजाए उससे सीख लें। कहते हैं विफलता से अच्छा शिक्षक और कोई नहीं हो सकता है।

Success Tips: आप भी बदलना चाहते हैं कॉलेज , ब्रांच, कोर्स और स्ट्रीम, तो इन बातों का रखें ध्यान

कई बार हम अपने कॉलेज , ब्रांच, कोर्स और स्ट्रीम को बदलना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ बातों के बारे में पता हो। नई दिल्लीः पहले या दूसरे सेमेस्टर के बाद कॉलेज बदलना हो तो क्या करें? स्ट्रीम या ब्रांच कैसे बदलें? जानें इसके लिए जरूरी बातें। परिवार वालों-दोस्तों से पूछें और सलाह लें। अपने कोर्स टीचर से मदद लें और उन्हें बताएं कि आपके सामने किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। जहां आप दाखिला लेना चाहता है, वहां कोई सीट रिक्त है या नहीं, यह भी देखना होता है। अगर ऐसा लग रहा है कि उस खास ब्रांच या कोर्स में करियर विकल्प बेहतर नजर नहीं आ रहे तो इंटरनेट सर्च करें, अगर कोई स्टूडेंट हो तो उससे बात करें या फिर किसी करियर सलाहकार से मिलें।

Success Tips: आप भी कर रहे हैं CTET परीक्षा की तैयारी तो इन बातों का रखें खास ध्यान

सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यहां है कुछ जरूरी टिप्स। जिससे आपको तैयारी करते समय काफी मदद मिल सकती है। नई दिल्लीः सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स यहां जानिए। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उस परीक्षा का Syllabus और Exam Pattern आपको अच्छे से पता होना चाहिए। सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानने के बाद CTET 2020 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को CTET के पुराने 5 से 10 वर्ष के पेपर्स पर की एनालिसिस करनी चाहिए। बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) सेक्शन पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इस सेक्सशन से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET परीक्षा के दोनों पेपर में इस विषय से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। किसी भी विषय पर बेहतर कमांड करने के लिए रोजाना रिवीजन करें। इसके लिए आपको दिन भर में 1-2 घंटे का समय देना होगा।

Success Tips: बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगा फायदा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12 व कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो सकती है। ऐसे में बच्चें अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी तैयारी में आपकी मदद करेंगे। नई दिल्लीः कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में बच्चें एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कुछ जरुरी और फायदेमंद टिप्स है। सिलेबस में से जो चीजें इस साल एग्जाम में नहीं आएंगी उन्हें निशान लगा कर अलग कर दें। उन्हें पढ़ने में अपना समय बर्बाद न करें। परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉडल पेपर/सैम्पल पेपर सॉल्व करना आपके लिए फायदेमंद होगा। तैयारी में इतना ज्यादा विलुप्त ना हो जाएं की ब्रेक लेना ही भूल जाएं। ध्यान रखें प्रत्येक एक घंटे के बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें। ऐसा करने से थकावट से बच सकते हैं।

Success Tips: एग्जाम हॉल में इस तरह तनाव को करेंगे दूर तो जरूर होंगे सफल

परीक्षा चाहे स्कूल के हो, कॉलेज के हो या फिर जॉब के लिए ही क्यों ना हो। परिक्षा को लेकर हर कोई तनाव में आ जाता है। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनसे आप परीक्षा में तनाव मुक्त रह सकते हैं। नई दिल्लीः परीक्षा में पास करना सबसे ज्यादा तनाव से भरा हुआ रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन टिप्स को अपनाएं जिससे आप तनाव मुक्त रहेंगे। पेपर सामने आने के बाद सबसे पहले आराम से पूरा पेपर पढ़ें। जो प्रश्न समझ में नहीं आ रहा है उस पर समय खराब न करें। उसे छोड़ कर जो प्रश्न आ रहे हैं पहले उसे हल कर लें। तनाव को खुद पर हावी होने न दें। कॉपी पर लिखना शुरू करते ही सब याद आता जाता है। जो प्रश्न सबसे आसान लग रहा है उसे सबसे पहले हल करें।