Results: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानिए कहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 12वीं के नतीजे सरकारी परीक्षा निदेशालय की ओर घोषित किए गए। जानिए आप किस तरह औपर कहां से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट। नई दिल्लीः सरकारी परीक्षा निदेशालय तमिलनाडु, TN DGE ने तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आज सुबह रिजल्ट जारी किया। जिन स्टू़डेंट्स ने एचएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अलग अलग वेबसाइटों पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.nic.in पर जारी किए गए. 12वीं के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने dge1.tn.nic.in, tnresults.nic.in और dge1.tn.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल मार्कशीट 22 जुलाई को जारी की जाएंगी। बता दें कि इस साल कोविड महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। जिसके अब नतीजे जारी किए जाएंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिन छात्रों को लगता है कि उन्होंने कम अंक प्राप्त किए हैं जैसा कि इस मूल्यांकन मानदंड के माध्यम से गणना की गई थी, यदि वे चाहें तो उन्हें कक्षा 12 की लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
GSEB HSC Result 2021: गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस रिजल्ट किया जारी, यहां से स्टूडेंट्स कर सकते हैं चेक

गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानिए किस तरह आप कर सकते हैं डाउनलोड। गुजरातः गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12 या HSC साइंस परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। जो स्टूडेंट्स अपना रिज्लट चेक करना चाहते हैं वो लोग GSEB HSC रिजल्ट 2021 अब आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) HSC परिणाम की गणना छात्रों द्वारा उनके कक्षा 10 बोर्ड, कक्षा 11 की परीक्षा के साथ-साथ कक्षा 12 के इंटरनल में प्राप्त उनके फाइनल मार्क्स के आधार पर की गई है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थीGSEB बोर्ड की परीक्षा 1 से 16 जुलाई तक होनी थी। इस साल साइंस स्ट्रीम के 1.40 लाख और जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स एंड कॉमर्स) के 5.43 लाख छात्रों ने कक्षा 12 GSEB परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास बाद में परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा, इन परीक्षाओं को अंतिम माना जाएगा। ये पेपर कब आयोजित किए जाएंगे इसकी सही तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं।
Results: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 957 स्टूडेंट्स के 100 फीसदी अंक आए हैं। मुंबईः महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने का लिंक दोपहर 1 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कुल 1,04,633 छात्रों ने इस वर्ष 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 957 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने 100 प्रतिशत नंबर स्कोर किए हैं। राज्य में करीब 16 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया गया है। जो स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वो लोगresult.mh-ssc.ac.inmahahsscboard.inexamresults.netइन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।
HPBOSE 12th result 2021: हिमाचल प्रदेश 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जानिए रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका। नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 के लिए क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपी बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। छात्र results.gov.in, indiaresults.com, और examresults.net सहित अन्य रिजल्ट होस्टिंग वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों के कक्षा 10, 11 और 12 के नंबरों के आधार पर मार्क्स दिए गए। रिजल्ट बोर्ड की मार्किंग स्कीम के आधार पर ही तैयार किया गया है. बता दें कि जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए बाद में ऑप्शनल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 1 लाख से अधिक उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे जिनका रिजल्ट जारी किया गया है।
Result: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। नई दिल्लीः एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का रिजल्ट 14 जुलाई को जारी होने वाला है। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है वो एमपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई द्वारा की जाएगी। एमपीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 14 जुलाई 2021 एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करने का समय शाम 4 बजे इस साल, MPBSE ने COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10 या मैट्रिक की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की गणना बोर्ड द्वारा जारी एक निर्धारित मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की जाएगी। उस मानदंड के अनुसार, प्रत्येक छात्र के अंकों की गणना 100 में से की जाएगी।
Result: मिजोरम बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, इस लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए जानें लिंक नई दिल्लीः मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। मिजोरम बोर्ड ने राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 छात्रों के लिए परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर की है। मिजोरम बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राएं अपना एमबीएससई 10वीं रिजल्ट 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। वर्ष 2021 के लिए मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर विजिट करना होगा। कक्षा 10 के थ्योरी एग्जाम 1 से 20 अप्रैल तक आयोजित किये थे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं।
CBSE: स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के लिए CBT का परिणाम घोषित, जानें कैसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नई दिल्लीः सीबीएसई ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई परीक्षा के नतीजे अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो लोग cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परिणामों के अनुसार सीनियर असिस्टेंट के पद के लिए 60 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 25 उम्मीदवारों का और जूनियर असिस्टेंट के लिए 204 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। सीनियर असिस्टेंट के लिए सीबीटी की परीक्षा 30 जनवरी 2021, स्टेनोग्राफर के लिए 31 जनवरी 2020 और जूनियर असिस्टेंट के लिए 29 जनवरी 2020 और 30 जनवरी 2020 को सीबीटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया। स्किल टेस्ट के लिए सीनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए 20 फरवरी, 2021 को परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के लिए 21 फरवरी 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
GPSC Civil Service Prelims Result 2021: गुजरात लोक सेवा ने सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट किया जारी, इस तरह करें चेक

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानें आप कहां से कर सकते हैं अपना रिजल्ट डाउनलोड। नई दिल्लीः गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसकी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जारी रिजल्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं जो मेन एग्जाम में शामिल होने के लिए क्वालिफाई हुए हैं। बता दें कि जीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 21 मार्च 2021 को हुई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अहमदाबाद/गांधीनगर केंद्र में 19, 21 और 23 जुलाई, 2021 को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना आवश्यक है।
Results: SRMJEEE 2021 परिणाम घोषित, यहां करें चेक

SRMJEEE 2021 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो एसआरएमजेईईई फेज-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वो इस लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः SRMJEEE 2021 का परिणाम SRM विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट srmist.edu.in पर घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो एसआरएमजेईईई फेज-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। SRMJEEE 2021 रिजल्ट की डिटेल्स भी एसआरएम यूनिवर्सिटी द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी जाएंगी। SRMJEEE 2021 फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अब SRMJEEE 2021 फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। SRMJEEE फेज -2 परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
ICAI CA Final Result 2021: सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, इस तरह करें चेक और डाउनलोड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी-2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी-2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई दोनों परीक्षाओं के परिणाम बीती देर रात जारी किये गये। सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखा जा सकता है। ये परीक्षाएं जनवरी माह में आयोजित की गई थी। रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने के साथ ही, उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर भी रिजल्ट भेजे जाएंगे। ईमेल के माध्यम से ICAI CA रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट: caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट (ICAI CA Final Result Jan 2021) चेक कर सकते हैं।