Section-Specific Split Button

RPF Constable Result 2025: रेलवे पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या? यहां जानें सबकुछ

RPF Constable Result

नई दिल्ली: रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी हो चुका है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से RPF में 4208 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू हुई थी और 14 मई तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल 45.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही CBT परीक्षा में शामिल हुए। 11 दिनों तक तीन शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा के बाद, 42,143 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भी पढ़ें- DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया कैसे चेक करें रिजल्ट? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अपने रोल नंबर को खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और पीडीएफ को डाउनलोड कर लें। यह सुनिश्चित करें कि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, क्योंकि केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही अगले चरण में हिस्सा ले सकेंगे। क्या होगा अगला चरण? शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण की तारीख और एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, जैसे दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का परीक्षण होगा। पीएमटी में उनकी ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि PET/PMT और डीवी में बुलाए जाने का मतलब अंतिम चयन नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार के दस्तावेजों में विसंगति पाई गई या गलत जानकारी दी गई, तो उनकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET/PMT और डीवी का शेड्यूल एसएमएस, ईमेल और वेबसाइट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के दिन सभी मूल दस्तावेज, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र, साथ लाने होंगे।

AIIMS NORCET Result: नोर्सेट परीक्षा में  8537 उम्मीदवार सफल, यहां होगी  नियुक्ति

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-8) स्टेज 2 के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 8,537 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। नतीजे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट (rrp.aiimsexams.ac.in) पर उपलब्ध हैं। चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी की गई रोल नंबर-वार सूची में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, प्रतिशत अंक और रैंक दर्शाई गई है। उम्मीदवारों के लिए अंतिम सीट की स्थिति, विस्तृत प्रक्रिया और विकल्प भरने का ऑनलाइन लिंक 10 मई 2025 को जारी किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मई, शाम 5 बजे तक अपने विकल्प भर सकेंगे। जो उम्मीदवार नोर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं, उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर प्राप्तांक (Marks) प्रदान किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार संस्थान ने कहा, “NORCET रैंक के आधार पर सीट आवंटन के लिए संबंधित संस्थान में आवेदन आमंत्रित करने की विस्तृत प्रक्रिया और अद्यतन सीट स्थिति वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अधिसूचित की जाएगी।” एम्स ने नोर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा के माध्यम से एम्स और अन्य 22 संस्थानों में कुल 1,794 नर्सिंग अधिकारी पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी।

DSSSB: डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, 1394 अभ्यर्थी चयनित

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जीएनसीटीडी में नर्सिंग ऑफिसर के 1507 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर देख सकते हें। परीक्षा में कुल 35,965 उम्मीदवार शामिल हुए। बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर के इन पदों के लिए टियर-1 परीक्षा विभिन्न तिथियों-12, 13, 14, 16 अगस्त, 5, 6 सितंबर, 6 अक्तूबर और 24 अक्तूबर 2024 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्यालिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और पात्रता शर्तों को ध्यान में रखते हुए कुल 1394 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें सामान्य (UR) श्रेणी से 670 उम्मीदवार शामिल हैं, जिसमें PwBD श्रेणी के 14 उम्मीदवार (OH-10, MD-03 और Autism-01) भी शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 108, ओबीसी से 412 उम्मीदवार, जिनमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-01 और MD-01) शामिल हैं, एससी से 106 उम्मीदवार, जिसमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-02) और एसटी से 98 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। आगे की प्रक्रियायह चयन अनंतिम है और उम्मीदवारों की पात्रता की अंतिम जांच के पश्चात ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी।

IIT रोपड़ में निकली Assistant Professor की भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: आईआईटी में भविष्य बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी का मौका है। आईआईटी रोपड़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (iitrpr.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्ती भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली है। चयन प्रक्रियाइन पदों पर उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सेमिनार अटेंडिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजआईआईटी रोपड़ ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए ईमेल या हार्ड कॉपी के माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी बीटेक, एमएससी, पीएचडी आदि की मार्कशीट और डिग्री की पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। पात्रता मानदंडअसिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना आवश्यक है। बीटेक, सीएसई, ईई, ईसीई, मैथ और कंप्यूटरिंग, बीएससी, एमएससी, कंप्यूटर साइंस, एआई एंड एमएल, और डाटा साइंस के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, आवेदकों के पास न्यूनतम 3 साल का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है।

Metro Driver Job: मेट्रो ट्रेन ड्राइवर बनने के लिए ये योग्यता जरूरी

नई दिल्ली: अगर आप मेट्रो ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते हैं तो यह जॉब आपके के लिए सबसे बेस्ट साबित होगी। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। बढ़ते शहरीकरण और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के कारण मेट्रो ड्राइवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मेट्रो ड्राइवर या ट्रेन ऑपरेटर के एक अति जिम्मेदारी वाला कार्य है। क्योंकि इसमें हजारों यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना होता है।  मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए जरूरी योग्यताएं- •    मेट्रो ड्राइवर बनने के इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में) आवश्यक होता है।•    उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिग्री या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है, तो प्राथमिकता मिल सकती है।•    अधिकांश मेट्रो निगमों में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच रखी जाती है। कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।•    मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है, खासकर आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी है। अगर आंखों से संबंधित कोई गंभीर समस्या होती है, तो उम्मीदवार इस पद के लिए अयोग्य घोषित किए जा सकते हैं। इन शहरों में होती है भर्तीदिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में जॉब के अवसर हैं।  आवेदन प्रक्रिया•    मेट्रो ड्राइवर की भर्ती दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन या अन्य शहरों की मेट्रो कंपनियों द्वारा की जाती है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।•    लिखित परीक्षा: इसमें तकनीकी ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न होते हैं।•    मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार का आंखों और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें दृष्टि की जांच बेहद जरूरी होती है।•    दस्तावेज सत्यापन: चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में, उम्मीदवारों के सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके।  प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। इसमें सिमुलेटर पर अभ्यास, सुरक्षा प्रक्रियाएं और वास्तविक मेट्रो संचालन का प्रशिक्षण शामिल होता है। नियुक्ति: जब उम्मीदवार प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें आधिकारिक रूप से मेट्रो ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया जाता है और वे अपनी नई भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं।

UP News: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होंगे जारी, सीएम योगी ने दी जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्टूबर माह के अंत में घोषित हो जायेंगे। इसकी जानकारी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है। लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की तारीख को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएं। यूपी में पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों को भरा जाना है। इसके लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया गया था। इस परीक्षा में 48 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट की तारीख की अटकलों को विराम देकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा परिणाम के जारी होने की तारीख घोषित कर दी है। छात्र uppbpb.gov.in पर देख सकेंगे नतीजेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद जताई है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिया है कि परिणाम इसी महीने X पर जारी किए जाएं। उम्मीदवार अपना परिणाम जारी होने के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोजन यूपी के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों में हुआ था।

UP Police Constable Result 2024: इस तारीख तक घोषित हो सकता है यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट, जानें संभावित डेट

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा अगस्त के महीने में आयोजित की गई थी। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि नतीजो का एलान अब से कुछ दिनों के भीतर हो सकता है। फिलहाल, इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नतीजों का एलान हो सकता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट घोषित हो सकता है। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात को न भूलें कि रिजल्ट की डेट का खुलासा UPPBPB की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अभी तक नहीं किया गया है तो इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि सटीक अपडेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम रिजल्ट देखने के लिए ये सिंपल टिप्स करेंगे हेल्प सबसे पहले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाएं। अब यहां होमपेज पर लिंक एक्टिव होने के बाद दिख रहे यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परिणाम 2024″ लिंक पर जाएं। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी सबमिट करें और परिणाम देखें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। नतीजे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। अगर आवश्यक हो तो उसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Indian Army Agniveer Result 2024: अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें रीजन वाइस मेरिट लिस्ट

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किये गये हैं जिसमें सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज है। नई दिल्ली: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर रैली भर्तियों में शामिल होने के लिए आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजन 22 अप्रैल से 3 मई तक एवं एआरओ मुजफ्फरपुर के लिए 10 से 19 जुलाई तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी हुए हैं। परीक्षार्थी तुरंत ही मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरीके से डाउनलोड करें रीजन वाइस मेरिट लिस्ट • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।• अब आपको स्क्रीन पर रीजन वाइस मेरिट लिस्ट के लिंक दिखाई देंगे।• इसके बाद आपको जिस भी रीजन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी है उसके आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें।• अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।• अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बता दें कि इंडियन आर्मी की ओर से मेरिट लिस्ट जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल (Tech), ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं कक्षा), ऑफिस असिस्टेंट, महिला मिलिट्री पुलिस (एमपी), सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक पदों के लिए जारी की गई है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

SSC CHSL Result जारी, 41465 उम्मीदवार हुए पास

कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 41465 उम्मीदवारों का चयनएसएससी सीएचएसएल 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक किये जा सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं अभ्यर्थीबता दें कि हर साल 20 लाख से ज्यादा युवा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। करीब 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/ जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)/डीईओ ग्रेड ‘ए’ के पद के लिए परीक्षा दी थी, वह ssc.gov.in से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा के जरिए 3712 पदों पर सरकारी भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 2 परीक्षा शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जो अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परीक्षा में सफल हो गए हैं, उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल 2024 नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी।

CBSE Sample Paper 2024-25: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर किये जारी, यहां से करें डाउनलोड

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से Skill Education – Sample Question Papers डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने स्किल रिलेटेड विषयों का चयन किया हैं। नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड से सत्र 2024-25 में क्लास 10th और 12th में पढ़ रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के स्किल से संबंधित विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। स्किल रिलेटेड विषयों को लेने वाले छात्र-छात्राएं इन सैंपल पेपर्स को ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन सैंपल पेपर्स को डाउनलोड करके अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के तरीके, मार्किंग, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं जिससे आपको बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस तरीके से डाउनलोड करें सैंपल पेपर • सीबीएसई Skill Education – Sample Question Papers डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको सैंपल क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको नए पेज पर अपनी कक्षा का अनुसार जिस विषय का पेपर डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।• इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसको सेव कर लें। सत्र 2025-26 से वर्ष में दो बार आयोजित होंगे बोर्ड एग्जाम शिक्षा मंत्रालय एवं देशभर के सीबीएससी स्कूलों के बीच सत्र 2025-26 से साल में दो बार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने पर सहमति बन गई है। सत्र 2025-26 से सीबीएसई वर्ष में दो बार बोर्ड एग्जाम्स का आयोजन करेगा। पहले चरण की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल माह में किया जायेगा वहीं दूसरे सत्र के बोर्ड एग्जाम अप्रैल माह में संपन्न करवाए जाएंगे। पहले बार परीक्षाएं वर्ष 2026 में आयोजित होंगी।

error: Content is protected !!