Results: UPPSC के उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। लखनऊः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतरगत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता-बीएड के 17 नियमित पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है, वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट UPPSC Lecturer Recruitment 2017 Result पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि संबंधित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 और 13 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया था। जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार नितिन कुमार त्यागी ने टॉप किया है, जबकि गुंजन रौतेला को मेरिट में दूसरा और अदिती सिंह को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि इंटरव्यू 17 पदों पर भर्ती के लिए हुआ था, जिनमें आठ पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
IBPS RRB PO Result 2020: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड किया जारी, यहां करें चेक

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी मेन एग्जाम का आयोजन 30 जनवरी 2021 को होगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा देश के विभिन्न ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसरों की 3800 वैकेंसी को भरने के लिए हो रही है। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2020 को किया गया था। रिजल्ट और मेरिट 11 जनवरी को जारी किए गए थे। सफल उम्मीदवारों की इसके जरिए आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक आदि में भर्ती होगी।
TSPSC Provisional Result 2021: हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट जारी, उम्मीदवार यहां कर सकते हैं चेक

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। विजिट कर जारी प्रोविजनल रिजल्ट (3rd Spell) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के अनुसार, कुल 294 उम्मीदवार सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई हुए हैं। बता दें कि OMR/CBRT परीक्षा 27 फरवरी 2018 को आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में कुल 294 उम्मीदवार सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई हुए हैं। जो उम्मीदवार ‘भाषा पंडित हिंदी’ पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वे अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होंगे जिसकी डेट्स जल्द घोषित की जाएंगी।
UP Police Constable Exam 2020 Result: जल्द जारी हो सकते हैं यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन परीक्षा के नतीजे, उम्मीदवार यहां कर सकते हैं चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जेल वार्डर (महिला/पुरुष), फायरमैन और आरक्षी घुड़सवार पुलिस सीधी भर्ती के लिखित परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार यहां जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की ओर से जेल वार्डर (महिला/पुरुष), फायरमैन और आरक्षी घुड़सवार पुलिस सीधी भर्ती-2016 की लिखित परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं। ये एग्जाम यूपीपीबीपीबी ने 19 और 20 दिसंबर 2020 को आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद शामिल हैं। ये पद वर्ष 2016 में विज्ञापित किए गए थे और आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
MHT CET MBA 2020: प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुंबईः महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है। इसके अलावा उम्मीदवार 04 जनवरी शाम 5 बजे तक ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एमएएच एमबीए काउंसलिंग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद 8 से 10 जनवरी तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प फॉर्म जमा करना होगा।
CGBSE Class 12th Supplementary Exam Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन लोगों ने इसकी परीक्षा दी थी वो लोग यहां चेक कर सकते हैं। रायपुरः छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार जो इस परीक्षा का रिजल्ट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 28 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। इसमें कुल 36,869 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 28 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच आयोजित की गई कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
Results: झारखंड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी, यहां करें चेक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यहां चेक करें अपने रिजल्ट रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन बच्चों ने एग्जाम दिए हैं, वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट jac-inter-compart-result पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 से 13 नवंबर को आयोजित की गईं थी। 2021 मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर राज्य में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए हाई और प्लस टू स्कूल में जाड़े की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इन स्कूलों में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के अलावा अन्य किसी कार्य दिवस पर कोई छुट्टी नहीं रहेगी।
SSC Delhi Police Constable exam result 2020: इस दिन आएगा एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष और महिला भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष और महिला भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे अगले साल 15 मार्च 2021 को जारी किए जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस नोटिफिकेशन में विभिन्न परीक्षाओं की तिथि के बारे में बताया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो वेबसाइट पर भर्ती परीक्षा के नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर https://ssc.nic.in/ पर चेक कर सकते हैं।
RPSC Results 2018: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किए राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के रिजल्ट, यहां करें चेक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुकेशन) भर्ती 2018 के तहत विभिन्न विषयों के लिए हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने परीक्षा दी है वो लोग यहां चेक कर सकते हैं। जयपुरः राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर भर्ती 2018 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान की शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब आरपीएससी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिए हैं वो लोग आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट व मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। आरपीएससी ने जिन विषयों के नतीजे व मेरिट लिस्ट (Cutt of Marks) जारी किए हैं उनमें अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र और भूगोल हैं।
RBI Assistant Mains Result 2020: आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अपना रिजल्ट आप यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन्होंने ये एग्जाम दिया है वो कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा 22 नवंबर 2020 को आयोजित किया गया था। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें भाषा प्रवीणता परीक्षा में शामिल होना होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक ने असिस्टेंट पदों की कुल 926 रिक्तियों के लिए 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था।