Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Indian Navy में नौकरी का सुनहरा मौका! 8वीं से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, मिलेगा ₹9600 तक स्टाइपेंड

Karnataka: भारतीय नौसेना के नेवल शिप रिपेयर यार्ड (NSRY) में अप्रेंटिस के 210 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती कारवार (कर्नाटक) और गोवा के नेवल बेस में की जाएगी।कारवार में एक वर्ष की ट्रेनिंग के लिए कई पद हैं, जबकि गोवा के नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड में भी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन प्रारंभ: 24 अक्टूबर 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2025आवेदन माध्यम: ऑफलाइनइसका मतलब है कि उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए लगभग एक महीने का समय है। शैक्षिक योग्यता इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 8वीं, 10वीं या ITI पास होना जरूरी है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 14 वर्षअधिकतम आयु: 18 वर्षआरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा1. लिखित परीक्षा: 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे।परीक्षा अवधि: 2 घंटेकोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।2. साक्षात्कार (Interview)3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) इन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। स्टाइपेंड अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 3,400 से 9,600 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा।राशि पद और प्रशिक्षण की अवधि के अनुसार तय की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को नौसेना के अनुशासित वातावरण में तकनीकी और व्यावहारिक कौशल सिखाया जाएगा, जो उनके भविष्य के करियर के लिए उपयोगी रहेगा। आवेदन प्रक्रिया इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन तरीके से किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी प्रोफाइल का प्रिंट आउट निकालें और जरूरी दस्तावेज़ों के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजें । The Office In-Charge, Dockyard Apprentice School,Naval Ship Repair Yard, Naval Base, Karwar, Karnataka – 581308दस्तावेज़ 23 नवंबर 2025 तक पहुंच जाने चाहिए, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्यों है ये मौका खास नेवल शिप रिपेयर यार्ड में अप्रेंटिसशिप न केवल एक सरकारी प्रशिक्षण अवसर है, बल्कि यह युवाओं को भारतीय नौसेना के तकनीकी अनुशासन और आधुनिक मशीनों पर काम करने का मौका देता है। सफल प्रशिक्षु आगे चलकर रक्षा सेवाओं या अन्य तकनीकी क्षेत्रों में मजबूत करियर बना सकते हैं।

परीक्षा की चिंता को कहें अलविदा, इन शानदार टिप्स के साथ बनें टॉपर

Symbolic picture (Source-Google)

New Delhi: गर्मियों की छुट्टियों का मौज-मस्ती भरा समय अब खत्म हो चुका है और स्कूली छात्रों के सामने अब इंटरनल परीक्षाओं की चुनौती है। ये परीक्षाएं हर छात्र के लिए एक सुनहरा अवसर हैं, क्योंकि इनके अंक फाइनल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की नींव रखते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अगर कोई छात्र इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करता है तो उसका प्राइनल रिजल्ट अच्छा आता है और वह प्राइनल परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स और रणनीतियां को फॉलो कर सकते हैं। सही टाइम टेबल बनाएंएक ठोस और संतुलित टाइम टेबल बनाना बेहद जरूरी है। सभी विषयों को पर्याप्त समय दें और व्यर्थ की चीजों से बचें। सुनिश्चित करें कि हर दिन कुछ समय आराम के लिए भी निकालें ताकि आप मानसिक रूप से फ्रेश रह सकें। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें परीक्षा की तैयारी करते समय यह जरूरी है कि आप उन विषयों पर विशेष ध्यान दें जिनमें आपको कठिनाई महसूस होती है। इन विषयों को पहले और अच्छे से पढ़ें। मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें पिछले साल के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट से तैयारी करें। यह आपको परीक्षा के पैटर्न और टाइमिंग का सही अंदाजा देगा। प्रैक्टिस से आप अपनी गति और उत्तर देने के तरीके को सुधार सकते हैं। नोट्स बनाएं और रिवीजन करें पढ़ाई करते वक्त अपने द्वारा बनाए गए नोट्स का रिवीजन करें। यह एक बार फिर से विषयों को दिमाग में बैठाने का एक बेहतरीन तरीका है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं अच्छी नींद लें, समय पर खाना खाएं और व्यायाम करें। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ताजगी और ऊर्जा देगा। तनाव कम करें परीक्षा के दौरान तनाव होना सामान्य है, लेकिन इससे बचने के लिए ध्यान, योग और गहरी सांस लेने की विधियों का अभ्यास करें। सही मार्गदर्शन प्राप्त करें अगर आपको किसी विषय में कठिनाई हो रही है, तो अपने शिक्षक या ट्यूटर से मार्गदर्शन प्राप्त करें। वे आपकी मदद करने में सक्षम होते हैं और आपको अधिक समझने में मदद करते हैं। समाप्ति में, स्कूल इंटरल परीक्षा की तैयारी के लिए सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता दिला सकता है। सही तैयारी और मानसिक शांति के साथ परीक्षा की ओर बढ़ें।

Career Tips: परीक्षा है नजदीक, तो आजमा लें ये टिप्स, बेहद आएंगे काम

Exam Tips

News Delhi: भारत में आधे से ज्यादा छात्र परीक्षा को लेकर परेशान है, वह इसको लेकर डरे रहते हैं कि अगर वह फेल हो जाएंगे तो उनके माता- पिता उनसे काफी नाराज हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत देश में परीक्षा को काफी कठिन चीज मानी जाती है, जिसे छात्र एक जंग के रूप में लेते हैं। वहीं कुछ छात्र परीक्षा टिप्स (Exam Tips) की मदद से तैयारी करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक परीक्षा का दौर कभी खत्म नहीं होता है, वह लगातार चलता रहता है। यदि आपकी कोई परीक्षा पास है या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए कई कारगर टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आने वाले हैं। आइए फिर ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स (Exam Tips) के बारे में जानते हैं परीक्षा सफलता के लिए आवश्यक बातें JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में शिक्षक के पदों पर कई मौके, ऐसे करें अप्लाई परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स आदि सुझावसमय प्रबंधन: अपनी तैयारी के लिए एक समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें। इससे आपको अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने और प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय देने में मदद मिलेगी।एकाग्रता: एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और एक शांत वातावरण में पढ़ाई करें।

MP Anganwadi Vacancy: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आंगनवाड़ी में निकली बंपर वैकेंसी, लास्ट डेट नजदीक

भोपाल: मध्य प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग, (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) के कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार (chayan.mponline.gov.in) वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सावधानी से भरें। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत आंगनवाड़ी में कुल 19,503 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिआवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तय की गई है। बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया MP Online पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए हायर सेकंडरी (12वीं पास) होना अनिवार्य है। आयु सीमावहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी दी जाएगी।स्थान की पात्रता आवेदन करने वाली महिला को उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए अयोग्य मानी जाएंगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी गई है। यह नोटिफिकेशन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।• अब “MP Anganwadi Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।• मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• इसके बाद 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व एक बार आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

DMER Recruitment: डीएमईआर में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

नई दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DMER की आधिकारिक वेबसाइट (www.med-edu.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियांलैबोरेटरी असिस्टेंट, ड्राइवर, टेक्निकल स्टाफ सहित कई पदों पर भर्तियां होगी। आवेदन तिथि इच्छुक आवेदक 9 जुलाई तक आवेदन कर सकता है। आवेदन  प्रक्रिया 19 जून से शुरू है।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 1107 पदों को भरा जाएगा। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी, एमकॉम, एमए या एमएसडब्ल्यू जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। ड्राइवर पद के लिए खास शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और हैवी व्हीकल चलाने का अनुभव भी जरूरी है। आवेदन के समय इनसे जुड़े दस्तावेज देना अनिवार्य है। इतना मिलेगा वेतनइस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें लाइब्रेरियन, डाइटीशियन, ऑफिसर और एक्सपर्ट जैसे वरिष्ठ पद शामिल हैं, जिन पर चयनित उम्मीदवारों को 38,600 से 1,22,800 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा असिस्टेंट लाइब्रेरियन, फार्मासिस्ट और डेंटल एक्सपर्ट पदों के लिए 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह तक का वेतनमान तय किया गया है। वहीं, लैबोरेटरी असिस्टेंट और एक्स-रे असिस्टेंट पदों के लिए 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित है। लाइब्रेरी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), टाइपिस्ट और ड्राइवर जैसे ग्रुप C स्तर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।आवेदन शुल्क इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।ये दस्तावेज हैं अनिवार्य आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिनमें आधार कार्ड, सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद हेतु), संबंधित पद की डिग्री या डिप्लोमा, वोटर आईडी और एक सक्रिय मोबाइल नंबर शामिल हैं। सभी दस्तावेज स्पष्ट और मान्य प्रारूप में होने चाहिए। ऐसे करें आवेदन• उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.med-edu.in) पर जाएं।• होमपेज पर “Recruitment 2025 Group C पोस्ट” या करियर सेक्शन पर क्लिक करें।• दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।• रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें।• रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।• फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।• भरे हुए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

RRB Technician Recruitment: रेलवे में नौकरियों की भरमार, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली: रेलवे में कई समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in)  पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6180 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आयु सीमा तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।   शैक्षणिक योग्यता रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक/SSLC) पास होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे कि फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर, फॉरगर या हीट ट्रीटर) में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए। इतना मिलेगा वेतन  रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पद पे लेवल-5 में आता है, जिसमें प्रारंभिक मासिक वेतन ₹29,200 तय किया गया है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद पे लेवल-2 में शामिल है, जिसका प्रारंभिक मासिक वेतन ₹19,900 होगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी। ऐसे करें आवेदन

Home Guard Bharti : झारखंड में होमगार्ड के पदों पर हजारों भर्ती, मौका हाथ से न जानें दें

रांची: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 7वीं या 10वीं पास हैं, तो झारखंड से आपके लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार NIC Ranchi द्वारा उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट (rpotalhg.egovran.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिडाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 1614 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन क्षेत्रों में होगी नियुक्तियांकांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड। शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। यदि उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, कुकिंग जैसी तकनीकी दक्षता है, तो यह अतिरिक्त लाभ दे सकती है। चयन प्रक्रियाहोमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी। आवेदन शुल्कसभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।ऐसे करें आवेदन• आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (rpotalhg.egovran.in) पर जाना होगा।• होमपेज पर आपको “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।• अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Bihar CHO Recruitment: बिहार में स्वास्थ्य विभाग में निकली  बंपर जॉब, जल्द करें आवेदन

पटना: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई 2025 से 26 मई 2025 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इसमें 35% महिला, 4% दिव्यांग एवं 2% स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती / नतीनी के लिए आरक्षित है। शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए आवेदन रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डीग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर साक्षात्कार और आगे की प्रक्रियाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार शॉर्टलिस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अपने दावों की वैधता साबित करनी होगी। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in) पर जाएं।• इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।• अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।• फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।• सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।• अंत में फॉर्म जमा कर दें।• आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।

ASRB Recruitment: एएसआरबी में कई पदों पर नौकरियां, अभी करें आवेदन

नई दिल्ली: कृषि से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.asrb.org.in)) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षा स्तरों पर उत्तीर्ण होना होगा। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से 582 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से चालू है। प्रारंभिक परीक्षा 2 से 4 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्तियां1. सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (SMS)2. सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (STO)3. नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET)4. एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस (ARS) शैक्षिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाकृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित एनईटी, एआर एआरएस, एसएमएस और एसटीओ परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। एनईटी के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। एआरएस के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आवेदन शुल्ककृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित एसएमएस, एसटीओ, एआरएस और नेट पदों के लिए आवेदन शुल्क पद व श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (यूआर) श्रेणी के उम्मीदवारों को नेट के लिए 1000 रुपये, जबकि ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 500 रुपये देने होंगे। एआरएस/एसएमएस/एसटीओ पदों के लिए ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। इस भर्ती परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

BSSC Jobs: बिहार में Field Assistant के पदों पर जॉब ही जॉब, इतने पदों पर होगी भर्ती

पटना: बिहार में कृषि विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि निदेशालय के अंतर्गत फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bssc.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।  पदों की संख्याइस भर्ती प्रक्रिया के तहत 201 पदों पर भर्ती की जायेगी। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस योग्यता के समकक्ष किसी भी अन्य डिग्री या प्रमाणपत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी।  आयु सीमासामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। वहीं सामान्य श्रेणी की महिलाओं तथा बीसी/ओबीसी (पुरुष व महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष, जबकि एससी/एसटी वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वर्गवार क्वालिफाइंग मार्क्स  इस भर्ती परीक्षा में चयन के लिए वर्गवार न्यूनतम अर्हतांक तय किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला वर्ग के लिए 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत ही रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रेणी में न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत से कम नहीं होगा।