Section-Specific Split Button

NCW Recruitment: राष्ट्रीय महिला आयोग में कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विभिन्न पदों पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर आवेदन (Apply) करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।  आवेदन की तिथिपंजीकरण की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 33 पदों को भरना है।  आयु सीमाउम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार की आयु 56 वर्ष से कम  होनी चाहिए।  इन पदों पर होगी भर्तीजिसमें सीनियर प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क आदि के पद शामिल है। पात्रता मानदंडकुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष है जबकि कुछ अन्य पदों के लिए स्नातक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तथा विशेष डिग्री होनी आवश्यक है। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार की आयु 56 वर्ष से कम  होनी चाहिए।  ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर नोटिफिकेशन पीडीएफ और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।  2. अब आवेदन फार्म में मांगे गए सभी विवरण को ध्यान से दर्ज करें।  3. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके एक लिफाफे में रख ले।  4. अब इस भरे हुए फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेज दें।       संयुक्त सचिव,    राष्ट्रीय महिला आयोग,    प्लॉट नंबर 21, जसोला इंस्टीट्यूशनल एरिया,    नई दिल्ली-110025

IDBI Bank Recruitment: आईडीबीआई में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने 500 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और 100 स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर (AAO) सहित 600 रिक्तियों के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।   आवेदन की तिथिआवेदक 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याभर्ती का उद्देश्य भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं में सामान्य और विशेषज्ञ के कुल 600 पदों को भरना है। आयु सीमापदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है, जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अक्तूबर, 2024 के अनुसार की जाएगी। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 1050 रुपये लागू है। पात्रता मानदंड1. जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों (SC, ST और PWD आवेदकों के लिए 55%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 2. विशेषज्ञ-कृषि संपत्ति अधिकारी (AAO) पद के लिए समान प्रतिशत मानदंड के साथ कृषि से संबंधित क्षेत्रों में चार वर्षीय डिग्री का होना आवश्यक है।  ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाएं।2. अब मुखपृष्ठ पर, “भर्ती अधिसूचना” टैब पर क्लिक करें, फिर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक का चयन करें।3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित होगा।4. अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड बनाने के लिए अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।5. अब क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।6. अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।7. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।

Railway Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अपने खेल कोटा भर्ती अभियान के माध्यम से प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए रेलवे में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से पूर्वी रेलवे में लेवल 1,2,3,4 और 5 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती मे शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrcrecruit.co.in) पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2024 है।  आवेदन की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60 पदों को भरना है आयु सीमासभी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, किसी भी वर्ग के लिए कोई छूट नहीं है। इन पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, क्रिकेट, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी समेत आदि रिक्तियां शामिल है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 500 (परीक्षण में भाग लेने के बाद 400 वापसी योग्य को रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/महिला/अल्पसंख्यक/ईबीसी उम्मीदवारों को 250 (परीक्षण में भाग लेने के बाद पूरी तरह वापसी योग्य) का शुल्क देना होगा।  पात्रता मानदंड1. स्तर 4 या 5 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।2. लेवल-2 या 3 के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए।3. स्तर 1 के लिए कक्षा 10वीं पास या आईटीआई प्रमाण पत्र के वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे होगा चयनअभ्यर्थियों का चयन खेल ट्रायल में उनके प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और  अंतिम मेरिट रैंकिंग के आधार पर किया जाता है, जिसमें ट्रायल स्कोर और शैक्षणिक उपलब्धियों दोनों को ध्यान में रखा जाता है। खेल परीक्षण: यह परीक्षा अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमताओं और उनके संबंधित खेल विषयों में विशेषज्ञता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। प्रदर्शन, कौशल और फिटनेस के आधार पर अंक दिए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थियों को वैध शैक्षिक एवं खेल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पात्रता अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची: खेल ट्रायल के अंकों और शैक्षणिक योग्यताओं को मिलाकर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

ITBP Recruitment: आईटीबीपी में SI, Head Constable के पदों पर खुला नौकरियों का पिटारा

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) ने 526 सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (दूरसंचार) के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आईटीबीपी के भर्ती पोर्टल (recruitment.itbpolice.nic.in.) पर प्रकाशित किया जाएगा। आवेदन की तिथिआईटीबीपी की इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 15 नवंबर को खुलेगी। आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर को समाप्त होगी।  इन पदों के लिए है भर्तीइन एसआई (ग्रुप बी) और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल (ग्रुप सी) रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अस्थायी आधार पर की जाएगी। पदों की संख्याएसआई, हेड कांस्टेबल के 526 पदों के लिए होगी भर्ती  आयु सीमाएसआई पदों के लिए आवेदकों की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच और हवलदार पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि विस्तृत अधिसूचना में बताई जाएगी। आवेदन शुल्कएसआई के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल पदों के लिए 100 रुपये है। महिला, भूतपूर्व सैनिक, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

NIT Jalandhar Recruitment: एनआईटी में प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: डॉ. बीआर अम्बेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जालंधर ने फैकल्टी के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई (Apply) कर सकते हैं। आवेदन तिथि18अक्टूबर से 18 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस वैकेंसी के माध्यम से कुल 132 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर होगी भर्तीअसिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन शुल्क आयु सीमाआवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 साल तक रखी गई है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आवेदन शुल्कइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में यूजी और पीजी डिग्री के साथ इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच/विषय में पीएचडी या इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड यूजी और पीजी और इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच/विषय में पीएचडी की डिग्री जरूरी है। ऐसे करें आवेदनआधिकारिक सूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। इसके तहत, कैंडिडेट्स को ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ निर्धारित सेल्फ अटैस्टड किए दस्तावेज़ रजिस्ट्रार, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पोरेक कैम्पस, जालंधर, पंजाब पिन-144008 28-11-2024 तक, (5.00 बजे शाम तक) पर भेजनी होगी। हालांकि, विदेशी उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी जमा करने से छूट दी गई है। 

MPPGCL Recruitment: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों (Post) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा तभी होगा, जब निर्धारित शुल्क भी जमा किया जाएगा।  आवेदन तिथि17 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस वैकेंसी के माध्यम से कुल 44 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर होगी भर्तीमैकेनिकल के 13, इलेक्ट्रिकल में 15, और इलेक्ट्रानिक्स में 16 पद पर भर्ती की जाएगी। आवेदन शुल्कअसिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बतौर फीस 1200 रुपये देने होंगे। वहीं मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 600 रुपये होगा। ऐसे करें आवेदनसबसे पहले उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर mppgcl.mp.gov.in पर जाएं। अब, होमपेज पर करियर बटन पर क्लिक करें।असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरें। पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र पूरा करें। सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

IISER Recruitment: नॉन-टीचिंग स्टॉफ के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने नॉन-टीचिंग स्टॉफ के पदों पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों (Post) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) ऑफिशियल वेबसाइट (iiserb.ac.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल (IISER), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्थान है। जिसमें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप A, B और C के ढेरों पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 31 पदों को भरा जाएगा।  आवेदन की तिथिउम्मीदवार 18 अक्टूबर 2024 से 11 नवंबर शाम 4।30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों पर होगी भर्तीनॉन-टीचिंग स्टॉफ यानी डिप्टी रजिस्ट्रार, डिप्टी लाइब्रेरियन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल/इलेक्ट्रिकल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्पोटर्स ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।  आवेदन शुल्कइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। आयु सीमा भोपाल इंस्टीट्यूट की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष से 50 वर्ष पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 11 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा/कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. नॉन-टीचिंग स्टॉफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंसेज एजुकेशन एंड रिसर्च की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 2. इसके बाद होमपेज पर संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने अप्लाई लिंक खुलकर आ जाएंगे। 3. अभ्यर्थी निर्धारित प्रारुप फॉर्म में आवेदन पत्र भरे जाएंगे। फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को क्रास चेक कर लें। 4. इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। 

JIPMER Recruitment: जेआईपीएमआईआर में प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न स्पेशलिटीज/सुपर-स्पेशलिटीज में प्रोफेसर (Professor) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 28 अक्तूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 80 पदों को भरा जाएगा।  आवेदन की तिथिउम्मीदवार 29 अक्तूबर से 21 नवंबर शाम 4.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों पर होगी भर्तीजेआईपीएमईआर, पुदुचेरी- प्रोफेसर पदों के लिए 26 पोस्ट के लिए ।जेआईपीएमईआर, पुदुचेरी- सहायक प्रोफेसर पदों के लिए 35 पद हैं।जेआईपीएमईआर, कराईकल- प्रोफेसर पद के लिए 2 पद हैं।जेआईपीएमईआर, कराईकल- सहायक प्रोफेसर पदों पर 17 पद हैं। आयु सीमाउम्मीदवार की आयु प्रोफेसर पदों पर आवेदन के लिए 21 नवंबर 2024 तक 58 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सहायक प्रोफेसर पदों पर आवेदन के लिए 21 नवंबर 2024 तक 50 वर्ष की आयु होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। ओबीसी वर्ग के लोगों को आयु सीमा में 3 वर्ष में छूट गी जाएगी।  ऐसे करें आवेदन1. आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।2. मुखपृष्ठ पर, घोषणाओं पर जाएं।3. आवेदन लिंक पर क्लिक करें।4. आवश्यक विवरण भरें।5. आवेदन पत्र जमा करें।6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

यूपी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5272 पदों पर भर्ती, जानें जरूरी योग्यता

यूपी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिये 5272 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी हुई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिये 5272 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 है। शैक्षिक योग्यताअभ्यर्थियों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का मान्य स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। महिला उम्मीदवारों को 10+2 उत्तीर्ण करने के साथ ANM सर्टिफिकेट प्राप्त होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का यूपी नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी होना अनिवार्य है। उम्र सीमाआवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्कसभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपये देने होंगे, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। कैसे करें आवेदनसबसे पहले आवेदनकर्ता को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे। अंत में निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा। फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

UPSSSC ANM: यूपी में ANM के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों (Post) के लिए रिक्तियां (Vacancy) निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 अक्तूबर से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट यानी (upsssc.gov.in) पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिइन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर, 2024 से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 है। आयु सीमायूपी में निकली एएनएम भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। पदों की संख्याबता दें कि इस भर्ती अभियान में उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 5272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्रतायूपीएसएसएससी इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। ये शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2023) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। UPSSSC PET 2023 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार, जिन्होंने स्कोरकार्ड प्राप्त किए हैं, वे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के 15 गुना उम्मीदवारों को पीईटी 2023 अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शैक्षिक योग्यतासाथ ही उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की जानी होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें एक वर्ष, छह माह या दो वर्ष का एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी पूरा करना होगा। बता दें कि भर्ती में उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने उत्तर प्रदेश में दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। साथ ही जिनके पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र हो। चयन प्रक्रियामहिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2023 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन 1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc।gov।in पर जाएं।2. होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना पंजीकरण कराएं।4. अपना आवेदन पत्र भरें। 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 7. अंत में सबमिट पर क्लिक करें।8. पुष्टिकरण पृष्ठ को सेव करें। 9. अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं। 

error: Content is protected !!