MP Anganwadi Vacancy: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आंगनवाड़ी में निकली बंपर वैकेंसी, लास्ट डेट नजदीक

भोपाल: मध्य प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग, (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) के कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार (chayan.mponline.gov.in) वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सावधानी से भरें। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत आंगनवाड़ी में कुल 19,503 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिआवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तय की गई है। बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया MP Online पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए हायर सेकंडरी (12वीं पास) होना अनिवार्य है। आयु सीमावहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी दी जाएगी।स्थान की पात्रता आवेदन करने वाली महिला को उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए अयोग्य मानी जाएंगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी गई है। यह नोटिफिकेशन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।• अब “MP Anganwadi Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।• मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• इसके बाद 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व एक बार आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
RRB Technician Recruitment: रेलवे में नौकरियों की भरमार, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली: रेलवे में कई समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6180 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आयु सीमा तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। शैक्षणिक योग्यता रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक/SSLC) पास होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे कि फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर, फॉरगर या हीट ट्रीटर) में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए। इतना मिलेगा वेतन रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पद पे लेवल-5 में आता है, जिसमें प्रारंभिक मासिक वेतन ₹29,200 तय किया गया है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद पे लेवल-2 में शामिल है, जिसका प्रारंभिक मासिक वेतन ₹19,900 होगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी। ऐसे करें आवेदन
BSSC Jobs: बिहार में Field Assistant के पदों पर जॉब ही जॉब, इतने पदों पर होगी भर्ती

पटना: बिहार में कृषि विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि निदेशालय के अंतर्गत फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bssc.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पदों की संख्याइस भर्ती प्रक्रिया के तहत 201 पदों पर भर्ती की जायेगी। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस योग्यता के समकक्ष किसी भी अन्य डिग्री या प्रमाणपत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। आयु सीमासामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। वहीं सामान्य श्रेणी की महिलाओं तथा बीसी/ओबीसी (पुरुष व महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष, जबकि एससी/एसटी वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वर्गवार क्वालिफाइंग मार्क्स इस भर्ती परीक्षा में चयन के लिए वर्गवार न्यूनतम अर्हतांक तय किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला वर्ग के लिए 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत ही रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रेणी में न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत से कम नहीं होगा।
Uttarakhand Group C Job: उत्तराखंड में ग्रुप सी के पदों पर ढेरों जॉब, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं। इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याग्रुप ‘सी’ के 241 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन तिथि आवेदक 06 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियां 1. सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) 2. वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 3. फार्मासिस्ट 4. कैमिस्ट 5. प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा) 6. प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) 7. मशरूम पर्यवेक्षक8. प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) 9. प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) 10. प्रयोगशाला सहायक 11. पशुधन प्रसार अधिकारी 12. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) 13. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) 14. फोटोग्राफर 15. स्नातक सहायक 16. प्रतिरूप सहायक 17. वैज्ञानिक सहायक 18. वन दरोगा पात्रता मानदंड• उत्तराखंड में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।• यूकेएसएसएससी भर्ती 2025 के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।• अपना नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।• अपना फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (जैसे आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र) अपलोड करें।• आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
RSSB Recruitment: राजस्थान में सर्वेक्षक और माइंस सुपरवाइजर की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने राजस्थान के खान और भूविज्ञान विभाग में सर्वेक्षक और माइंस सुपरवाइजर की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (recruitment.rajasthan.gov.in)आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान से 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यतासर्वेक्षक: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से खनन या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। देवनागरी में लिखित हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।फोरमैन (ग्रेड II): भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और विशिष्ट विषयों से 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी और कुल 120 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थियों को अपनी आयु सीमा, आवश्यक योग्यता, निवास, श्रेणी और अन्य के समर्थन में सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। चिकित्सा परीक्षण: चयनित अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा कि वे नौकरी के लिए उपयुक्त हैं। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. होमपेज पर, DIRECT RECRUITMENT OF SURVEYOR AND FOREMAN (GRADE-II) -2024 के सामने Apply Online टैब पर क्लिक करें।3. इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।4. फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले ले।
Kolkata Metro Railway: कोलकाता मेट्रो में 10 वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: मेट्रो रेलवे कोलकाता ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार मेट्रो रेलवे कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट (mtp.indianrailways.gov.in) के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 128 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी 2025 को समाप्त होगी। इन पदों पर होगी भर्ती 1. फिटर: 82 पद2. इलेक्ट्रीशियन: 28 पद3. मशीनिस्ट: 9 पद4. वेल्डर: 9 पद पात्रता मापदंड• अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए। • उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।• पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन प्रक्रियामेट्रो रेलवे/कोलकाता में प्रशिक्षण स्लॉट के लिए उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए डेटा/विवरण के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लिया जाएगा, दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
NHPC Recruitment: एनएचपीसी में ट्रेनी एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरियों की बहार

नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने ट्रेनी ऑफिसर एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से एनएचपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट (nhpcindia.com) पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकता है। आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 9 दिसंबर से शुरू की गया है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 118 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ट्रेनी ऑफिसर (HR) के लिए 71 पद, ट्रेनी ऑफिसर (PR) के लिए 10, ट्रेनी ऑफिसर (Law) के लिए 12 पद और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 25 पद आरक्षित हैं। योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में पीजी डिग्री/ पीजी डिप्लोमा/ कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशन में पीजी डिग्री या डिप्लोमा/ लॉ में डिग्री (LLB)/ MBBS किया हो। आयु सीमाइसके साथ ही ट्रेनी ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 30 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऐसे करें आवेदन1. इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विजिट करें।2. वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करने के बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।3. अब आपको Click here for Online Application पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा।4. इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।5. अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SBI Clerk 2024: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के लिए की जानी है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in.) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया आज, 07 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के कुल 50 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा01.04.2024 को 20 वर्ष से कम नहीं और 28 वर्ष से अधिक नहीं, अर्थात उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1996 से पहले और 01.04.2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों दिन शामिल हैं) रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए। भाषाओं की सूची उर्दू, लद्दाखी और भोटी (बोधि) हैं।
Nainital Bank Recruitment: नैनीताल बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। नैनीताल बैंक ने कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (Clerk) के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (nainitalbank.co.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन तिथिभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथिऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 दिसंबर 2024 निर्धारित है। योग्यतानैनीताल बैंक क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत में स्थित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 31 अक्टूबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आवेदन शुल्कआवेदन के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है। कैसे करें आवेदन1. इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।2. अब आपको भर्ती पोर्टल पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी मांगी गई अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करना है।4. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
लखनऊ विश्वविद्यालय की पीएचडी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय में 7 और 8 दिसंबर को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गये हैं। प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि प्रवेश पत्र अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकेंगे। लखनऊ: राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय में 7 और 8 दिसंबर को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गये हैं। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि प्रवेश पत्र अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षालखनऊ विश्वविद्यालय के लॉ, एजुकेशन और वेस्टर्न हिस्ट्री विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रणाली के 40 सवाल होंगे। फिर परीक्षा की मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। टैबलेट के लिए 10 तक होगी केवाईसीलखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए 10 दिसंबर तक केवाईसी कराना होगा। केवाईसी के लिए विद्यार्थियों को डिजीशक्ति पोर्टल पर जाना होगा। केवाईसी अपडेट करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।