Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Kurukshetra: ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में 15 नवंबर तक होंगे दाखिले

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया जारी है। कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब केंद्र की ओर से दाखिले के लिये आवेदन तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। केंद्र में 19 ऑनलाइन प्रोग्राम्स में तकनीकी प्रोग्राम्स को शामिल किया गया है। इसमें विद्यार्थी सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स इन टेक्नोलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग, फुल स्टैक डेवलपमेंट और क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन किये जा सकेंगे। ओडीएल प्रोग्राम्स में बीए सेमेस्टर सिस्टम, एमए (दो वर्षीय) हिंदी, बीकॉम सेमेस्टर, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र, एमएससी गणित सहित 33 प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकेगा। केंद्र निदेशिका ने दी जानकारीकेंद्र निदेशिका मंजुला चौधरी ने बताया कि डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो की वेबसाइट के मुताबिक केंद्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्रामों में छात्र दाखिला ले सकते हैं। सभी ओडीएल और ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम, स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्रामों में जुलाई-अगस्त शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी दाखिला के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं

JKSSB Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

जम्मू: पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आज सोमवार से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल की 4002 रिक्तियां भरी जाएंगी।पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल की 4002 रिक्तियां भरी जाएंगी।आवेदन की तिथिजेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों की उम्रआवेदकों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2024 तक उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवारत पुलिस कर्मियों और एसपीओ तथा स्वयंसेवी होम गार्ड (वीएचजी) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।शैक्षिक योग्यताउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।पदवार योग्यता की जानकारी के लिए आप डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।आवेदन शुल्कएससी, एसटी-1, एसटी-2 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और किसी भी रूप में रिफंड या एडजस्ट नहीं किया जाएगा।जानिए आवेदन की प्रक्रिया उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। होमपेज पर कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

UP Police Constable Exam: 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam) की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हालांकि पेपर लीक के कारण सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।जानकारी के अनुसार परीक्षा का अपडेट कार्यक्रम (Update Program) जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। दो पालियों में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिन में दो पालियो (Two Shifts) में होगी। हर पाली में 5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी के चलते परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ें। कुल 60,244 पदों पर होगी भर्तीयूपी पुलिस कांस्टेबल की 60,244 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 24,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद शामिल हैं। सरकार के सुरक्षा इंतजामइस बार परीक्षा को लेकर काफी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही परीक्षा को पारदर्शी बनाए जाने के लिए आधिकारिक स्तर पर कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जाने वाला है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर परीक्षा केंद्र (examination center) पर पहुंचें। उम्मीदवारों को परीक्षा के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है।

AICTE Scholarship Yojana: एआईसीटीई ने 400 छात्रों के लिए निकाली स्कॉलरशिप योजना, 5 वर्ष तक मिलेंगे 42 हजार प्रतिमाह, जानिए कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एआईसीटीई डॉक्टरल फेलोशिप (ADF) योजना को लांच किया है। इसका उद्देश्य अप्रूव्ड संस्थानों में सहायक ईकोसिस्टम विकसित करके रिसर्च और इनोवेशन की संस्कृति व ज्ञान को बढ़ावा देना है।AICTE के अध्यक्ष प्रो. टी. जी. सीताराम ने बताया कि इस योजना के माध्यम से तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोगात्मक, उच्च गुणवत्ता वाले और सहकर्मी समीक्षित अनुसंधान को वित्तीय मदद करके और बढ़ावा देकर स्टार्ट-अप की संभावना को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा जगत को लाभ पहुंचाने के लिए शोधार्थियों (Researchers) को उनकी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी।आयु सीमादोनों श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम रखी गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। कितनी मिलेगी छात्रवृत्तिजूनियर रिसर्च फेलो (JRF) को 37,000 और सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) को 42,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। जेआरएफ को उनके एडीएफ की शुरुआत से दो साल पूरे करने के बाद एसआरएफ में अपग्रेड किया जा सकता है। गौरतलब है कि फेलोशिप की अवधि अधिकतम पांच वर्ष है। कौन कर सकता है आवेदनइसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जो इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, डिजाइन, प्लानिंग, अप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट्स एंड डिजाइन या कंप्यूटर ऐप्लीकेशन जैसे विभागों में पीएचडी का छात्र हो। ये सभी कार्यक्रम पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर एआईसीटीई अप्रूव्ड होने चाहिए इन विषयों में कर सकते हैं शोधयह योजना इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, डिजाइन, प्लानिंग, अप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट्स एंड डिजाइन, अप्लाइड साइंस, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कई व्यापक शोध क्षेत्रों के लिए है।

IOCL Apprentice: इंडियन ऑयल में अपरेंटिसशिप का सुनहरा अवसर, 400 पदों पर चल रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिसशिप के पदों पर भर्ती चल रही है। यह ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस है। कुल 400 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा पूरा विवरण पढ़ सकते हैं।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दक्षिणी क्षेत्र के स्थानों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।पदों की संख्या- कुल 400 पदआवेदन की तिथिइच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र 19 अगस्त तक ऑनलाइन जमा करना होगा।पदों का नामरिक्तियों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मशीनिस्ट जैसे विभिन्न ट्रेड शामिल हैं, साथ ही मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों में तकनीशियन और ग्रेजुएट भूमिकाएं भी शामिल हैं।आवेदन शुल्कआईओसीएल अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क आवश्यक नहीं है, जिससे यह सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए सुलभ है।शैक्षणिक योग्यताआवेदकों को ट्रेड के अनुसार विशिष्ट प्रशिक्षुता भूमिका के आधार पर आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री जैसी प्रासंगिक शैक्षिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देख लें।आयु सीमाआवेदक की आयु 31.07.2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा में छूट निम्न प्रकार है: एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष (29 वर्ष तक), ओबीसी-एनसीएल के लिए 3 वर्ष (27 वर्ष तक), और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 10 वर्ष तक (एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष तक और ओबीसी-एनसीएल के लिए 13 वर्ष)।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार शामिल है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के उस ट्रेड या तकनीकी क्षेत्र से संबंधित ज्ञान और योग्यता का आकलन किया जाएगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाएं।2.यहां IndiaOil for You अनुभाग के तहत IndiaOil for Creer वाले विकल्प पर क्लिक करें।3.इसके बाद अपरेंटिस वाला विकल्प चुनें।4.अब भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें। “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें। सफल पंजीकरण के बाद, आपको लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा। लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरकर जमा करें।

Indian Air Force Recruitment: इंडियन एयर फोर्स में नौकरी की भरमार, 10वीं, 12वीं के लिए अवसर, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। इसके लिए वायुसेना ने ग्रुप ‘सी’ सिविलियन के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों जो भी वायुसेना में काम करना चाहते हैं, वे भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वायुसेना ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।पदों की संख्याभारतीय वायुसेना के इस भर्ती के माध्यम से कुल 182 पदों पर बहाली की जाने वाली है। जो भी उम्मीदवार यहां काम करने के इच्छुक हैं, वे रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के 30 दिनों के भीतर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें। आयु सीमाजो भी उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यतालोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (साधारण ग्रेड): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। चयन प्रक्रियाआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय वायुसेना भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

विश्वविद्यालयों की UG/PG सीटें अब नहीं रहेंगी खाली, CUET के बाद प्रवेश परीक्षा कराने की UGC ने दी छूट

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सम्बद्ध/घटक महाविद्यालयों में CUET के आधार पर UG/PG दाखिले को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) जारी किए हैं। नई दिल्ली: NTA द्वारा आयोजित CUET UG/PG 2024 में प्राप्त स्कोर के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने जा रहे हैं छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सम्बद्ध/घटक महाविद्यालयों में UG/PG दाखिले को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) जारी किए हैं। इस सम्बन्ध में UGC अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार द्वारा आज, 1 अगस्त को साझा की गई जानकारी के मुताबिक CUET स्कोर के आधार पर दाखिले के बाद बची रह गई UG/PG कोर्सेस की सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय अतिरिक्त मानकों का प्रयोग कर सकते हैं, जिसमें अलग प्रवेश परीक्षा में शामिल हैं। UGC द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए तैयार की गई SOPs में कहा गया है कि यदि किसी कोर्स की सीटें बची रह जाती हैं तो इसके लिए संस्थान द्वारा निम्नलिखित मानक अपनाए जा सकते हैं:- • विश्वविद्यालय अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं या विश्वविद्यालय के सम्बन्धित द्वारा छंटनी परीक्षा (Screening Test) का आयोजन किया जा सकता है। • विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं का दाखिला योग्यता परीक्षा (Qualifying Exam) के प्राप्तांकों के आधार पर भी कर सकते हैं। CUET UG PG 2024: सीयूईटी के अंक ही मुख्य आधार हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि UGC की तरफ से जारी SOPs में कहा गया है कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों व सम्बद्ध/घटक महाविद्यालयों में UG/PG दाखिले के लिए मुख्य आधार CUET के अंक ही होंगे। ऐसे में यदि CUET से बची सीटों के लिए यदि प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जाता है तो अंतिम चयन सूची (Merit List) तैयार करने में CUET और प्रवेश परीक्षा दोनों के अंकों का प्रयोग किया जाएगा। CUET UG PG 2024: खाली रह जाती थीं सीटें UGC अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में CUET के आधार पर UG/PG दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग के 3-4 राउंड के बाद भी सीटें खाली रह जाने की सूचनाएं UGC को प्राप्त हो रही थीं। आयोग ने माना कि किसी भी शैक्षणिक वर्ष में रिक्त सीटें न सिर्फ संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दी जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से कई छात्र-छात्राएं वंचित हो जा रहे थे। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए SOPs तैयार की गई हैं।

CA फाउंडेशन जून 2024 परीक्षाओं के नतीजे ICAI 29 जुलाई को करेगा घोषित

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) ने CA फाउंडेशन कोर्स की जून 2024 सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 24 26 28 और 30 जून को किया था। नई दिल्ली: सीए फाउंडेशन जून 2024 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन कोर्स की जून 2024 सत्र की आयोजित की गई परीक्षाओं के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। संस्थान द्वारा आज, 26 जुलाई को जारी अपडेट के मुताबिक सीए फाउंडेशन जून परीक्षाओं के परिणाम 29 जुलाई की देर शाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम लिंक icai.nic.in पर होगा एक्टिव ऐसे में ICAI CA फाउंडेशन जून 2024 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए सम्मिलित हुए हजारों छात्र-छात्राओं का नतीजों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जाएगा। इस बीच स्टूडेंट्स को परिणाम देखने के स्टेप को समझ लेना चाहिए। ICAI द्वारा सभी CA के सभी कोर्सेस के लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, icai.org के स्टूडेंट्स सेक्शन में प्रकाशित किए जाते हैं, जबकि नतीजों को देखे जाने के लिए लिंक को अन्य आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव किया जाता है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और प्रश्न-पत्र अनुसार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। साथ ही दिए गए लिंक पर क्लिक करके स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड भी कर सकेंगे। बता दें कि ICAI ने CA फाउंडेशन कोर्स की जून 2024 सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 24, 26, 28 और 30 जून को किया था। इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं को नतीजों का इंतजार था, जिसकी तारीख और समय (CA Foundation Result June 2024 Date & Time) की घोषणा संस्थान द्वारा अब कर दी गई है।

Indian Army SSC Recruitment 2024: भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के कई पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 379 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विस्तृत विवरण पढ़ सकते हैं। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।लास्ट डेट: 14 अगस्त पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 14 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 379 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:• एसएससी (टेक)-64 पुरुष: 350 रिक्तियां• एसएससी (टेक)-64 महिला: 29 रिक्तियांपात्रता मापदंडजिन उम्मीदवारों ने अपेक्षित इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स पास कर लिया है या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2025 तक सभी सेमेस्टर/वर्षों की मार्कशीट के साथ इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा और प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से 12 सप्ताह के भीतर इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 को 20 से 27 वर्ष के बीच है (उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल 1998 और 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं)। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों को संगठन की कट-ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद, केंद्र आवंटन उम्मीदवार को ईमेल किया जाएगा। चयन केंद्र आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी SSB तिथियों का चयन करना होगा, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को दो चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चरण 1 को पास करने वाले उम्मीदवार चरण 2 में जाएंगे। इंजीनियरिंग स्ट्रीम/विषय के लिए मेरिट लिस्ट SSB इंटरव्यू में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।