Uttarakhand Govt Job: UKSSSC ने कई पदों जारी की भर्ती, नौकरी की पूरी डिटेल्स के लिए पढ़ें ये खबर

देहरादूनः उत्तराखंड में युवाओं के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसका विज्ञापन 9 अप्रैल को जारी हुआ है। बता दें कि UKSSSC ने ग्रुप-सी के अंतर्गत भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, UKSSSC ने 416 पदों पर भर्ती जारी है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरु हो जाएगी। वहीं, अप्लाई विंडो 15 मई 2025 तक ओपन रहेगी, जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह आराम से एक महीने के भीतर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UKSSSC ने आवेदन पत्र में करेक्शन का समय 18 मई से 20 मई तक का दिया है। वहीं, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2027 से होगी। चलिए UKSSSC की भर्ती डिटेल्स के बारे में जानते हैं। वैकेंसी डिटेल्स 1. सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) के लिए – 3 पद 2. वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के लिए – 3 पद 3. सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) के लिए – 5 पद 4. राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी, राजस्व विभाग) के लिए – 119 पद 5. राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल, राजस्व विभाग) के लिए – 61 पद 6. ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) के लिए – 205 पद 7. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) के लिए – 16 पद 8. स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) के लिए – 3 पद 9. सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) के लिए – 1 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, रिजर्ट कैटेगरी को अधिक आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन फीस 1. सामान्य और राज्य ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 300 रुपए देने होंगे। 2. राज्य के एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को आवेदन फीस 150 रुपए देने होंगे। 3. दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार को भी आवेदन फीस 150 रुपए भरने होंगे। बाकि सभी के लिए निशुल्क है। चयन प्रक्रियाUKSSSC उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर करेगी, जिसका एग्जाम 27 जुलाई को आयोजित होगा। इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिप्ल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवार को समय 2 घंटे दिया जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चर1. सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) – लेवल-07 के अनुसरा 44,900- 1,42,400 रुपए। 2. वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) – लेवल 6 के अनुसार 35,400- 1,12,400 रुपए। 3. सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) – लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 4. राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी, राजस्व विभाग) लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 5. राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल, राजस्व विभाग) लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 6. ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 7. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 8. स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 9. सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) लेवल 2 के अनुसार 19,900- 63,200 रुपए। आवेदन लिंक यदि कोई उम्मीदवार इस पत्र के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहता है तो दिए गए डायरेक्ट लिंक आवेदन कर सकता है। अप्लाई लिंक..
Job News: छत्तीसगढ़ में ADEO के पद पर भर्ती जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें नौकरी की ताजा अपडेट

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर जारी हुआ है, जिसमें उन्हें हाई लेवल सैलरी और बेहतरीन नौकरी मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी यानी ADEO के पद पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 2 मई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी आपकी आगे की जरूरत के लिए बता दें कि आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के लिए 3 से 5 मई तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। वहीं, इस भर्ती की परीक्षा 15 जून 2025 में होगी। एडमिट कार्य उम्मीदवार को 6 जून 2025 को मिल जाएगा। आइए अब आपको नौकरी की जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, ग्रामीण विकास में पीजी की डिग्री होनी चाहिए। अगर आपने डिप्लोमा किया है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 20 साल से 30 साल के बीच में होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर उम्मीदवारों को इस पद पर लेवल – 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेड लेवल 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार मंहगाई और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद ऑनलाइट एप्लिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करके अप्लाई वाले सेक्शन पर जाएं। 3. अप्लाई वाले सेक्शन पर जाने के बाद खुद का रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भर दें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
ICICI बैंक ने बड़े पद पर निकाली भर्ती, जानें किन कैंडिडेट्स को मिलेगा ये अवसर

भोपालः बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हम एक बड़ी खबर लाएं हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। ICICI बैंक ने वैकेंसी निकाली है जिसमें एक से 10 साल तक के अनुभवी उम्मीदवार की जरूरत है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ICICI बैंक ने यह वैकेंसी मध्य प्रदेश में जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। बता दें कि ICICI बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी बताते हैं। शैक्षिक योग्यता ICICI बैंक के इस पद पर काम करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एमबीए या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट में 1 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। यही नहीं, कैंडिडेट्स के पास टीम वर्क, बेहतरीन कम्युनिकेशन, मार्केट सेंस जैसे अन्य स्किल्स होने चाहिए। भूमिका और जिम्मेदारी 1. इस पद पर उम्मीदवार को कस्टमर सर्विस करनी होगी, जिसमें उन्हें कस्टमर्स को फाइनेंशियल जरूरत के मुताबिक सर्विस देनी है। 2. कैंडिडेट्स का दूसरा काम बिजनेस डेवलमेंट का होगा, जिसमें उन्हें कस्टमर्स के वॉलेट शेयर को बढ़ाना है और नए कस्टमर्स को जोड़ना है। 3. कैंडिडेट्स का तीसरा काम 360 डिग्री का बैंकिंग करना है यानी बैंक के ऑफर प्रोडक्ट टीम के साथ कोलैबोरेट करके इंटर्नल टीम को ऑफर देना है। सैलरी स्ट्रक्चर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICICI बैंक इस पद के लिए उम्मीदवार को प्रति वर्ष 2 लाख से 12 लाख तक सैलरी दे सकता है। हालांकि यह सैलरी उम्मीदवार के इंटरव्यू और स्किल्स पर निर्भर करेगी। अप्लाई लिंक यदि आप इस पोस्ट के लिए इच्छुक हैं तो आप हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करें…
Employment News: तमिलनाडु में पुलिस विभाग के इस पद पर भर्ती जारी, यहां जानिये नौकरी की ताजा अपडेट

चेन्नईः तमिलनाडु राज्य में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेटर के पद पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़संवाददाता के अनुसार, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 3 मई है। बता दें कि TNUSRB ने 1299 पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी की पूरी जानकारी आपको बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मांगे गए दस्तावेज भी होने चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन तमिल भाषा पात्रता, रिटन एग्जाम, पीईटी और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को TNUSRB लेवल 10 के अनुसार 36,900 से लेकर 1,16,600 रुपए प्रति माह सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स जो ओपन या डिपार्टमेंटल कोटे से आवेदन कर रहे हैं उन्हें 1000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, बाकि उम्मीदवार को 500 रुपए फीस देनी होगी। कैसे करें आवेदन ? 1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद पुलिस एसआई भर्ती 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 3. क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स फील करें और खुद को रजिस्ट्रेशन कर लें। 4. अब फॉर्म फील करें और डॉक्यमेंट सब्मिट करके फॉर्म जमा कर दें। 5. ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूरत के लिए रख लें।
SECR में भर्ती जारी, अप्रेंटिस के पद पर निकली वैकेंसी, जानिये नौकरी की पूरी अपडेट

नई दिल्लीः साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी SECR ने 1007 पदों पर वैकेंसी निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, SECR ने अप्रेंटिसशिप के पद पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए अब नौकरी की पूरी जानकारी जानते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास की डिग्री और संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। वैकेंसी डिटेल्स आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SECR ने इस पद के लिए नागपुर डिवीजन में 919 और वर्कशॉप मोतीबाग में 88 पदों पर भर्ती निकाली है। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिक आयु में छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। जरूरी दस्तावेज आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो व सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूर पड़ेगी। सैलरी स्ट्रक्चर जिस उम्मीदवार ने एक साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति माह 7700 रुपए सैलरी मिलेगी। वहीं, जिस उम्मीदवार ने दो साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति महीना सैलरी 8050 रुपए मिलेगी। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स फील करें। 3. अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉम सब्मिट कर दें।
Sarkari Naukri: MPPSC ने कई पदों पर जारी की भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश पब्लिक कमीशन (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2025 है। हालांकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, MPPSC ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से खाद्य प्रोद्योगिकी,डेरी, जैव प्रोद्योगिकी, तेल प्रोद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिनकी आयु 40 वर्ष से कम की है वह उम्मीदवार आराम से अप्लाई कर सकता है। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों टेस्ट को पास कर लेता है, उसका सिलेक्शन हो जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवार को 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद रजिस्ट्रर वाले पेज पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 3. फिर अप्लाई नाउ पर टैब करके मांगे गए डिटेल्स फील करें। 4. दस्तावेज जमा करके फीस जमा कर दें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
Govt Job: NHM ने विभिन्न पदों पर जारी की वैकेंसी, इस तिथि तक ओपन रहेगी अप्लाई विंडो, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में भर्ती निकली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। NHM ने 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, NHM में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्ट डेट 1 मई 2025 है। वहीं, NHM ने लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती जारी की है। आइए फिर आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पदानुसार ग्रेजुएशन, बीकॉम,बीएससी, बीटेक, बीई, डीएमएल, बीएएमएस, सीए और जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतमक आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के बेस पर होगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी को 600 रुपए और राज्य के पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी कैटेगरी को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
Railway में जारी हुआ भर्ती का नोटिफिकेशन, कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेप्स

नई दिल्लीः रेलवे विभाग ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर 9900 भर्तियां निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी तक जारी नहीं हुई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रेलवे विभाग इन पद पर 10 अप्रैल से भर्ती जारी करेगा जो 9 मई तक रहेगा। नौकरी की अन्य जानकारी जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें। वैकेंसी डिटेल्स रेलवे विभाग ने मध्य रेलवे में 376 पद, पूर्व मध्य रेलवे में 700 पद, पूर्व तट रेलवे में 1461 पद, पूर्वी रेलवे में 868 पद, उत्तर मध्य रेलवे में 508 पद, पूर्वोत्तर रेलवे में 100 पद, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 125 पद, उत्तर रेलवे में 521 पद, उत्तर पश्चिम रेलवे में 679 पद, दक्षिण मध्य रेलवे में 989 पद, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 568 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 921 पद, दक्षिणी रेलवे में 510 पद, पश्चिम मध्य रेलवे में 759 पद, पश्चिम रेलवे में 885 पद और मेट्रो रेलवे कोलकाता में 225 पद की भर्ती निकाली है। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। आवेदन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है और अनुसूचित जाति व जनजाति, दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए फीस 250 रुपए है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन सीबीटी फर्स्ट और सेकेंड एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 2. मांगे गए डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास रख लें।
New Vacancy: युवाओं के लिए खुशखबरी! ISRO में निकली वैकेंसी, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसरो ने वैज्ञानिक और इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इसरो में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सइसरो ने चार पदों पर वैकेंसी निकाली है जो कुछ इस प्रकार है-असिस्टेंट में 2 पदलाइट व्हीकल ड्राइवर में 5 पदफायरमैन में 3 पदहेवी व्हीकल ड्राइवर में 5 पदकुक में एक पद शैक्षिक योग्यता आयु सीमाइसरो के सभी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाइसरो उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर करेगा। वहीं, फायमैन पद के लिए PET टेस्ट होगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवारों को अभ्यार्थी पद के अनुसार, 19 हजार से लेकर 81 हजार रुपए तक मिलेगा।
Govt Job: रक्षा मंत्रालय ने निकाली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन, जानें नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) पर भर्ती निकली है, जिसमें स्टोर कीपर, टेक्नोशियन, असिस्टेंट और अन्य पद शामिल है। AVNL में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल 2025 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, AVNL की यह भर्ती ऑफलाइन हो रही है, जिसमें आपको फॉर्म भरकर नीचे बताए गए पते पर भेजना है। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। वैकेंसी डिटेल्सAVNL ने कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है जो कुछ इस प्रकार हैः 1. जूनियर मैनेजर एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में 1 पद2. डिप्लोमा टेक्नीशियन (सीएनसी ऑपरेटर) में 1 पद3. डिप्लोमा टेक्नीशियन टूल डिजाइन में 2 पद 4. असिस्टेंट लीगल में 1 पद 5. स्टोर/एमएम/प्रोक्योरमेंट में 2 पद 6. जूनियर मैनेजर/मैकेनिकल में 1 पद7. स्टोर कीपर में 2 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री, बीएसएल, एलएलबी या फिर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवार का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर इन पदों के लिए उम्मीदवार को प्रति माह 37,000 से लेकर 47,000 तक सैलरी मिलेगी। आवेदन भेजने का पता आवेदन करने के लिए आपको आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, मशीन टूल प्रोटो टाइप फैक्ट्री, ऑर्डेंस, इस्टेट, अंबरनाथ-421502, ठाणे, महाराष्ट्र के पते पर अपने डिटेल्स भेजने होंगे।