NMDC स्टील लिमिटेड में इतनी पोस्ट खाली, ढाई लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्लीः अगर आप एक बेहतरीन जॉब की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जनरल मैनेजर समेत अन्य पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, एनएमडीसी के इन पदों पर भर्ती 18 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 7 अप्रैल है। जॉब की बाकि डिटेल्स जाने के लिए पूरी खबर पढ़ें। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पोस्ट लेवल के मुताबिक, 2 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस इन पदों पर उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू और दस्तावेज के वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को एनएमडीसी प्रति माह 60,000 से 2 लाख 80 हजार के बीच में सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 500 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। बाकि सभी के लिए निःशुल्क है। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nmdcsteel.nmdc.co.in पर जाएं और फिर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अब डिटेल्स फील करें और दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
BHU ने जूनियर क्लर्क के पद जारी की भर्ती, इस तारीख तक ओपन रहेगी आवेदन विंडो, पढ़ें बाकि डिटेल्स

नई दिल्लीः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, बीएचयू ने जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट बीएचयू ने 17 अप्रैल तक जारी की है। बीएचयू ने इस पोस्ट में भर्ती के लिए 199 पद जारी किए हैं। शैक्षिक योग्यता इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री और कम से कम 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे 19,900 – 63,200 रुपए के बीच में सैलरी दी जाएगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार को 500 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं और जॉब वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद टीचिंग वाले ऑप्शन को टैब करें और फॉर्म भरें। फिर आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
Employment News: ESIC ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

नई दिल्लीः इंदौर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएसआईसी ने 113 पदों पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, ईएसआईसी ने इंदौर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनिय रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी जारी की है। इन सभी पोस्ट पर आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी, जिसकी लास्ट डेट 27 मार्च रहेगी। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इस पद को छोड़कर बाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन करने की फीस आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए का भुगतान करना होगा, बाकि सभी के लिए फ्री है। सैलरी स्ट्रक्चर प्रोफेसर को 1,23,100 रुपए हर महीने असिस्टेंट प्रोफेसर को 67,700 रुपए हर महीने सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपए हर महीने एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800 रुपए हर महीने इसके अलावा इन सभी को अलाउंस भी दिया जाएगा।
IIT बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई यानी आईआईटी बॉम्बे ने कई पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए उम्मीदवार सीधा अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च तक जारी रहेगी। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी है। जिसमें कुल 10 पद हैं, जो कुछ इस प्रकार है- आईआईटी बॉम्बे ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट में एक पद, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद, प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट में 2 पद, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए 2 पद और सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद शामिल है। शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या कॉलेज से संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमए, एमबीए, एमएससी, एमसीए की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में अनुभव भी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवार का चयन किसी एग्जाम के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इंटरव्यू के बेस पर होगा। सैलरी स्ट्रचरजो उम्मीदवार इनमें से किसी पद पर चयनित हो जाता है उसे कंपनी पद अनुसार सैलरी प्रदान करेगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को कुछ अलाउंस भी दिया जाएगा। कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.iitb.ac.in पर जाएं और वहां भर्ती वाले सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन करके लिखा आएगा उसमें क्लिक करें और मांगे गए दस्तावेज और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।
Private Job: Paytm कंपनी ने टीम लीडर के पद पर निकाली वैकेंसी, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता

नई दिल्लीः नौकरी की खोज में लगे हुए युवकों के लिए आज हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आएं हैं, जिसमें उम्मीदवार को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। हम बात कर रहे हैं, जानी-मानी कंपनी Paytm की। Paytm ने हाल ही में टीम लीडर के पद पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए शॉटलिस्ट होगा, वह पंजाब और हरियाणा में ऑफलाइन सेल्स और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। आइए आपको नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताते हैं। शैक्षिक योग्यता कंपनी के इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। जॉब लोकेशन Paytm कंपनी ने यह जॉब पंजाब और हरियाणा राज्य में निकाली है। सैलरी स्ट्रक्चरएम्बीशन बॉक्स वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस पद के लिए उम्मीदवार को 2 लाख से 8 लाख के बीच सालना सैलरी दे सकती है। जॉब भूमिका और जिम्मेदारी इस पद पर उम्मीदवार को पंजाब और हरियाणा में डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन को बढ़ाना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर क्यूआर और सांउड बॉक्स का डेप्लॉयमेंट करना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सेल्स टीम की पहचान करना और उन्हें भर्ती करना है। साथ ही उन्हें कोचिंग और ट्रेनिंग देना है। इसके अलावा अन्य जिम्मेदारी है। जरूरी स्किल्स इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स जरूर होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का नॉलेज, कैंडिडेट को सेल्फ मोटिवेटड करना, टेक्नोलॉजी और यूजर एक्पीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के दिमाग में ग्रोथ माइंडसेट होना चाहिए। अनुभव इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास चार साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। जिसमें सेल्स और दिए गए स्किल्स शामिल हो।
Govt Job: नौकरी की है तलाश तो पढ़ें ये खबर, भारतीय नौसेना ने इस पद पर निकाली भर्ती

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसकी आवेनद प्रक्रिया कुछ दिन पहले से ही शुरू हुई है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक है तो नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेनद कर सकते हो। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, नौसेना ने इस पद के लिए 327 वैकेंसी निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट चार मई 2025 है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षिक योग्यता इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही तैराकी भी आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फायरमैन से प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सार्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा जो उम्मीदवार इस पद में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और स्वीमिंग टेस्ट के आधार पर होगा , जो इन दोनों टेस्ट में पास हो जाता है वह इस पद के लिए चुन लिया जाएगा। क्या मिलेगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवार को इस पद के लिए 18,000 से लेकर 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। ऐसे करें आवेदन अधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ व हस्ताक्षर अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें, इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
CSBC ने निकाली बंपर नौकरियां, 12वीं पास को दिया मौका, अन्य डिेटेल्स के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर 10 से अधिक भर्तियां निकली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, वह CSBC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, सीएसबीसी ने कॉन्स्टेबल समेत अन्य पदों पर 19,838 वैकेंसी जारी की है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो जाएगी, जिसकी अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2025 है। जॉब से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। शैक्षिक योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्तता 12वीं पास होनी चाहिए। आयु-सीमाआवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 27 साल और महिलाओं के लिए 30 साल होनी चाहिए। कैटेगरी वाइस वैकेंसीसामान्य वर्ग के लिए 7935 पदें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983 पदें, अनुसूचित जाति के लिए 3174 पदें, अनुसूचित जनजाति के लिए 199 पदें, पिछड़े वर्ग के लिए 2381 पदें, अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 3571 पदें और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पदें। सिलेक्शन प्रोसेसइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। सैलरीजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे प्रतिमाह लेवल 3 के अनुसार 21700 से लेकर 69100 रुपए दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदनऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं और अप्लाई बटन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
BTSC ने निकाली बंपर नौकरियां, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खुश हो जाओगे। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, BTSC की भर्ती चार मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 1 अप्रैल है। BTSC ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है। यदि आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है, इसके लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त एमबीबीएस क्षेत्र में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने इन क्षेत्रों में 12 महीने का इंटर्नशिप ट्रेनिंग की हो। आयु सीमा क्या होनी चाहिए ? इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, जो सभी वर्ग के लिए सामान है। हालांकि महिलाओं को इसमें तीन साल की छूट दी जाएगी। चयनित प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और वर्क एक्सपीरियंस पर आधारित होगा, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। कितनी होगी सैलरी ? जो उम्मीदवार इन पदों पर चयनित हो जाता है उन्हें बीटीएससी प्रतिमाह 15,600 से लेकर 67,000 रुपए के बीच में सैलरी देगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवार को 600 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार को 150 रुपए का भुगतान करना होगा। कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं और अपने आप को रजिस्ट्रर करें। इसके बाद अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करें और डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म जमा कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी खोज रहे युवकों के लिए बेहतरीन अवसर, PNB के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है, जिसे जानकर आप भी खुश हो जाओगे। बता दें, PNB बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए बैंक ने 350 पोस्ट जारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 25 मार्च है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह PNB बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर निकली भर्ती ?1. मैनेजर डेटा साइंटिस्ट : 3 पद2. सीनियर मैनेजर डेटा साइंटिस्ट : 2 पद3. मैनेजर साइबर सिक्योरिटी : 5 पद4. क्रेडिट ऑफिसर : 250 पद5. सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी- 5 पद6. इंडस्ट्री ऑफिसर : 75 पद7. मैनेजर-आईटी : 5 पद8. आईटी : 5 पदकुल पदों की संख्या : 350 शैक्षिक योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बीई या बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए और कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास होना चाहिए। आयु सीमाइन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं आरतक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। कितनी मिलेगी सैलरी ?जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चुना जाएगा, उसे पीएनबी बैंक प्रतिमाह 48,480 से 1,05,280 रुपए के बीच में सैलरी प्रदान करेगी। चयनित प्रक्रियाइन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और मेरिट बेसिस पर होगा, जो उम्मीदवारों को पास करना है। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं और फिर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “Recruitment for 1025 posts of Specialist Officers under HARP 2024-25” पर टैप करें और खुद को रजिस्ट्रेशन करें। अब एप्लिकेशन फॉर्म फील करें और मांगे गए दस्तावेज़ को अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
UPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, इस दिन तक ओपन रहेगी आवेदन विंडो

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का अवसर प्रदान किया है। यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उससे पहले उम्मीदवार नौकरी की कुछ डिटेल्स जान लीजिए, जो आपके काम आएगी। यूपीएससी के इन पदों पर होगी भर्ती 1. असिस्टेंट प्रोफेसर के रसायन विज्ञान के पद पर- 3 2. असिस्टेंट प्रोफेसर के कंप्यूटर साइंस के पद पर- 13. असिस्टेंट प्रोफेसर के वाणिज्य पद पर – 14. असिस्टेंट प्रोफेसर के इंग्लिश पद पर- 2 5. असिस्टेंट प्रोफेसर के भूगोल पद पर- 16. असिस्टेंट प्रोफेसर के हिंदी पद पर- 47. असिस्टेंट प्रोफेसर के हिस्ट्री पद पर- 28. असिस्टेंट प्रोफेसर के फिजिक्स पद पर- 29. असिस्टेंट प्रोफेसर के प्लांट साइंस के पद पर- 110. असिस्टेंट प्रोफेसर के पॉलिटिकल साइंस के पद पर- 411, असिस्टेंट प्रोफेसर के जूलॉजी पद पर- 212. असिस्टेंट प्रोफेसर के कॉमर्स पद पर- 3 13. असिस्टेंट प्रोफेसर के अर्थशास्त्र के पद पर- 2 आवेदन करने की योग्यतायूपीएससी की इन भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर पास होना चाहिए। इसके साथ यूजीएस नेट पास भी होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने का तरीका सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद ORA फॉर वेरियस वाले लिंक पर जाएं और खुद को रजिस्ट्रेशन करें। फॉर्म फील करें व सब्मिट कर दें।