Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में शिक्षक के पदों पर कई मौके, ऐसे करें अप्लाई

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आज से सेकेंडरी टीचर के 1,373 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती को पहले तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून से 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि) तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jssc.jharkhand.gov.in.) पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,373 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 27 जून से 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि) तक आवेदन कर सकते हैं। फार्म में संशोधन की तिथि 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच में है। इन विषयों के लिए की जाएगी भर्ती यह भर्ती पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए की जाएगी। इतना मिलेगा वेतनयह भर्ती पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए की जाएगी। उम्मीदवारों को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यताआवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक (Class 9th-12th) स्तर पर पढ़ाये जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों सहित पोस्ट ग्रेजुएट तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/बी.ए.एड./बी.एससी.एड. डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयुसीमा श्रेणीवार निम्न प्रकार है:अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 40 वर्षअत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 (पुरूष) – 42 वर्षमहिला (जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, बीसी)- 43 वर्षअनुसूचित जाति (पुरूष एवं महिला)- 45 वर्षअनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 45 वर्षआयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के हिसाब से की जाएगी।पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। 2. होमपेज पर दिए गए ‘Latest Updates’ सेक्शन में जाएं। वहां ‘JSSC Senior Teacher Recruitment 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।3. फिर मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। 4. रजिस्ट्रेशन के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्सअपलोड करें। 5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Rajasthan High Court Recruitment: राजस्थान हाई कोर्ट में निकली ढेरों नौकरियां, पढ़ें पूरी डिटेल

जयपुर:  कोर्ट में नौकरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर है। दरअसल राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) पर जाकर 27 जून से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिनौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदक 27 जून से 27 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार 27 जून से लेकर 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माध्यमिक कक्षा तक पढ़ाई की हो। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार 1 जनवरी, 2026 के अनुसार 18 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ होना चाहिए और 40 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुष उम्मीदवारों और सामान्य वर्ग व ईडब्ल्यूएस महिला को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। परीक्षा शुल्ककर्मचारी के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 650 रुपये, राजस्थान राज्य के ओबीसी उम्मीदवारों को 550 रुपये, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 450 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से दो घंटे की समयावधि के दौरान दसवीं कक्षा के स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां विषय से 85 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है। बता दें, लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन 

Bihar WCDC Recruitment: बिहार में डब्ल्यूसीडीसी में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

पटना: महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार ने मिशन शक्ति योजना के तहत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार डब्ल्यूसीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट (wcdc.bihar.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून, 2025 से शुरू हो चुकी है और 18 जुलाई, 2025 शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 11 नव स्थापित वन स्टॉप सेंटरों में 77 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर होगी भर्तियाकेंद्र प्रशासक, केस वर्कर (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित),पारा लीगल पर्सनेल/ लॉयर, पारा मेडिकल पर्सनेल, मनो-सामाजिक परामर्शी और कार्यालय सहायक के पदों के लिए है। आयु सीमासंविदा आधारित इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन प्रकाशन की तिथि यानी 26 जून 2025 से की जाएगी। अभ्यर्थी जिस श्रेणी में आते हैं, उसके अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, जबकि अनारक्षित महिलाओं के लिए यह सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिलाएं भी 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के सभी अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता और अनुभव केंद्र प्रशासक (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास कानून, समाज कार्य, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान या समाज विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी किसी सरकारी या गैर सरकारी परियोजना में कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। केस वर्कर (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)अभ्यर्थी के पास उपरोक्त किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, महिलाओं से संबंधित योजनाओं या परियोजनाओं में न्यूनतम 3 वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (wcdc.bihar.gov.in) पर जाएं।2. होमपेज पर दिए गए “Recruitment” या “Vacancy Notification” लिंक पर क्लिक करें।3. “Apply Online” लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करें।4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारियां भरें।5. मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।6. सभी जानकारियां जांचकर सबमिट बटन दबाएं और फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

SBI CBO Recruitment: एसबीआई में निकली ढेरों जॉब, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: बैंकर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल एसबीआई ने सीबीओ के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://bank.sbi/web/careers/current-openings) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिउम्मीदवार अब 21 जून से 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस पद के लिए आवेदन विंडो दुबारा खुली है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब भी मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 30 जून 2025 से पहले आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते आवेदन जमा करें। पात्रता मानदंडउम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव (बैंकिंग सेक्टर में) आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है, क्योंकि अभ्यर्थियों को उसी राज्य या सर्कल में नियुक्त किया जाएगा जहां की भाषा वे जानते हैं। आयु सीमाआयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियायोग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और अंतिम शारीरिक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यहां होगी तैनाती भोपाल सर्किल के तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 200 पद, चंडीगढ़ सर्किल में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए 80 पद, लखनऊ सर्किल के तहत उत्तर प्रदेश के लिए 280 पद तथा नई दिल्ली सर्किल में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्कइस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।• “RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें।• विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।• भविष्य में सहुलियत के लिए इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।

MP Anganwadi Vacancy: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आंगनवाड़ी में निकली बंपर वैकेंसी, लास्ट डेट नजदीक

भोपाल: मध्य प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग, (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) के कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार (chayan.mponline.gov.in) वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सावधानी से भरें। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत आंगनवाड़ी में कुल 19,503 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिआवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तय की गई है। बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया MP Online पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए हायर सेकंडरी (12वीं पास) होना अनिवार्य है। आयु सीमावहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी दी जाएगी।स्थान की पात्रता आवेदन करने वाली महिला को उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए अयोग्य मानी जाएंगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी गई है। यह नोटिफिकेशन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।• अब “MP Anganwadi Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।• मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• इसके बाद 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व एक बार आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

Rajasthan Sainik School Job: सैनिक स्कूल में निकली ये जॉब, मौका हाथ से न जानें दें

जयपुर: टीचिंग में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा अवसर है। सैनिक स्कूल झुंझुनू, राजस्थान ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट (www.ssjhunjhunu.com) पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और आवेदन प्रक्रिया स्कूल की वेबसाइट (www.ssjhunjhunu.com) पर जारी है। आवेदन तिथिइच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 15 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर होगी भर्तियांपीजीटी, टीजीटी, आर्ट मास्टर, म्यूजिक टीचर, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, यूडीसी और एलडीसी क्लर्क जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। आयु सीमाइस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयुसीमा तय की गई है। पीजीटी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं टीजीटी पदों के लिए यह सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा, पीईएम/पीटीआई, आर्ट मास्टर, यूडीसी और एलडीसी जैसे पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यतासैनिक स्कूल में पीजीटी (PGT) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बीएड (B.Ed) की डिग्री अनिवार्य है। टीजीटी सोशल साइंस के लिएउम्मीदवार ने संबंधित विषय में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड BA-B.Ed कोर्स किया हो और उसमें भी न्यूनतम 50% अंक हों।याआर्ट्स में जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इकॉनॉमिक्स, सोशियोलॉजी और हिस्ट्री में से कम से कम दो विषयों के साथ ग्रेजुएशन हो और बीएड की डिग्री भी हो। चयन प्रक्रियाइस भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा, फिर स्किल टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले सैनिक स्कूल झुंझुनू की वेबसाइट www.ssjhunjhunu.com पर जाएं।• भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता की जांच करें।• वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।• आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि सही-सही भरें।• फॉर्म के साथ अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां और डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करें।• पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म और दस्तावेज निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजें।

MHA Recruitment: गृह मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा अवसर, ऐसे होगा चयन

नई दिल्ली: अगर आपने गृह मंत्रालय में नौकरी करने का सपना संजोया है तो यह खबर आपके काम की है। गृह मंत्रालय ने निदेशक (Director) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MHA की आधिकारिक वेबसाइट (mha.gov.in) पर जाकर आवेदन से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन ऑफ़लाइन मोड में करना होगा। आवेदन फॉर्म और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित पते पर भेजना अनिवार्य है। आवेदन तिथि आवेदक 19 अगस्त तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पदों की संख्या इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों पर बहाली की जाएगी। योग्यता गृह मंत्रालय में निदेशक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर भेजना होगा। मंत्रालय ने फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी शुरुआती जानकारी दी गई है। विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवारों को जल्द ही पूरा नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। इतना मिलेगा वेतन गृह मंत्रालय में निदेशक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतनमान मिलेगा। इन पदों के लिए सैलरी रुपये 1,23,100 से लेकर रुपये 2,15,900 प्रतिमाह तक निर्धारित की गई है। ऐसे करें आवेदनजानकारी के लिए आपको बता दें कि आवेदन ऑनलाइन नहीं होंगे। ऑफलाइन ही अप्लाई कर पाएंगे. कैसे आवेदन करना है इसके लिए आपको निर्धारित प्रारूप को फॉलो करना होगा। आवेदन फॉर्म भरकर मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ बताए गए एड्रेस पर भेजना है। मंत्रालय की ओर से अभी के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. इसमें सिर्फ आवेदन से रिलेटेड शुरुआती जानकारी दी गई है. अधिक जानकारी के लिए आपको पूरा नोटिफिकेशन पढ़ना होगा। आवेदन की लास्ट डेट समझ लें कि आपके पास 60 दिनों का समय है आवेदन करने के लिए. नियम के अनुसार नोटिस जारी होने वाली तारीख से लेकर 60 दिनों तक आवेदन करने की डेट होती है। गृह मंत्रालय के निदेशक पोस्ट पर भर्ती होने के लिए आपके पास रिलेटेड फील्ड में जरूरी शैक्षणिक डिग्री और अनुभव होना चाहिए।

BPSC Jobs: बिहार में टीचर बनने का मौका, ऐसे होगा चयन

पटना: शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के विशेष विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक के दिव्यांग छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत आयोग द्वारा कुल 7279 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला एवं पुरुष) और अनारक्षित महिला वर्ग के लिए 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। इसके अतिरिक्त, वार्धक्य सेवानिवृत्ति की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष रखी गई है। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार 2 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताकक्षा 1 से 5 तक के विशेष शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ-साथ, उन्हें भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में D.El.Ed. का कोर्स पूरा किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास भारतीय पुनर्वास परिषद का वैध सीआरआर नंबर (CRR Number) भी होना अनिवार्य है। डिप्लोमा समकक्ष योग्यता भी मान्यइसके अलावा, वे अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने विशेष शिक्षा में डी.एल.एड. मान्यता या छात्र (जो D.El.Ed के समकक्ष हो) किसी आरसीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त किया हो। ऐसे उम्मीदवारों को भी मान्य सीआरआर नंबर प्रस्तुत करना होगा। यह योग्यता दिव्यांग बच्चों को विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा देने मेंसक्षम शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित की गई है। कक्षा 6 से 8 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थी ने भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बीएड किया हो और उसके पास वैध सीआरआर (CRR) नंबर होना चाहिए। यदि अभ्यर्थी ने पारंपरिक बीएड के स्थान पर विशेष शिक्षा में समकक्ष सर्टिफिकेट या डिप्लोमा किया है, तब भी वह पात्र माना जाएगा, बशर्ते यह डिप्लोमा RCI से मान्यता प्राप्त हो और अभ्यर्थी के पास वैध सीआरआर नंबर हो। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन तीन चरणों पर आधारित होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंततः, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आप BPSC की वेबसाइट (onlinebpsc.bihar.gov.in) पर जाएं।• अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।• इसके बाद, आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।• अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

Rajasthan High Court Vacancy: राजस्थान हाईकोर्ट ने JPA के पदों पर निकाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

जयपुर: कोर्ट में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की तिथिपंजीकरण की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई 2025 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 30 पद भरे जाएंगे। नियुक्त अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी कोर्ट की कार्यवाही, नोट्स तैयार करने, दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने और पत्राचार का रिकॉर्ड रखने की होगी। यह नियुक्ति राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर बेंच के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को कोर्ट की कार्यवाही, दस्तावेजों और पत्राचार का रिकॉर्ड रखने जैसी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। शैक्षणिक योग्यताअभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में दक्षता होनी चाहिए। टाइपिंग टेस्ट के दौरान इस योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। आयु सीमाआवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी चयन प्रक्रियायोग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टहैंड टेस्ट और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में शॉर्टहैंड डिक्टेशन होगा जिसमें अभ्यर्थी को निर्धारित गति से नोट्स तैयार करने होंगे। इसके बाद ट्रांसक्रिप्शन (टाइपिंग) चरण होगा। उम्मीदवार को कंप्यूटर पर टाइपिंग करनी होगी। मेरिट इन्हीं दोनों टेस्ट के आधार पर तैयार की जाएगी। सैलरी और भत्तेचयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 33,800 से 65,900 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी नियमानुसार मिलेंगी। आवेदन शुल्कजनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदनउम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) पर जाएं। अब “Recruitment” सेक्शन के तहत संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Prasar Bharti Internship: प्रसार भारती में इंटर्नशिप करने का चांस, ऐसे मिलेगा मौका

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। भारत की प्रमुख सार्वजनिक प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने टेक्निकल इंटर्न के ढेरों पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर विशेष रूप से उन इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए है, जिन्होंने हाल ही बी.टेक/बी.ई या एम.ई/एम.टेक डिग्री पूरी की है और सरकारी क्षेत्र में तकनीकी अनुभव हासिल करना चाहते हैं। इच्छुक आवेदन इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जून 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन है। आपको प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिए गए पते पर भेजना होगा। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल टेक्निकल इंटर्न के कुल 421 पदों को भरना है। शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने हाल ही में बी.टेक/बी.ई या एम.टेक/एम.ई की डिग्री पूरी की है। इसके अलावा, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में डिग्री पूरी करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाइसके अलावा, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी/एसटी/ओबीसी सहित आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। इतना मिलेगा स्टाइपेंडचयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 का स्टाइपेंड (मानदेय) दिया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय रूप से समर्थ रह सकें। ऐसे होगा चयनप्रसार भारती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से हो सकती है। अंतिम निर्णय संस्थान द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिया जाएगा, जो उम्मीदवार की योग्यता और स्क्रीनिंग के आधार पर तय होगी। ऐसे करें आवेदन• इच्छुक उम्मीदवारों को प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।• इसके बाद, भरे हुए फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।• उम्मीदवारों का चयन मेरिट और स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवार अधिक जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी को प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट (prasarbharati.gov.in) पर जा सकते हैं।

error: Content is protected !!