Govt Jobs: देश की इन अलग-अलग संस्थानों में निकली है बंपर वैकेंसी, जानें जरूरी योग्यता और आखिरी तारीख

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सार जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सहीं मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। IOCLपदः नॉन-टेक्निकल और टेक्निकल अप्रेंटिस पदों की संख्याः 505 आवेदन की अंतिम तारीखः 26 फरवरी 2021 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं या 12वीं/आईटीआई या समकक्ष योग्यता ऑफिशियल वेबसाइटः iocl.com CISFपदः कॉन्सेटबल एवं अन्य पदों की संख्याः 2000 आवेदन की अंतिम तारीखः 15 मार्च 2021 शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवार को उपयुक्त रैंक में पूर्व सैनिक होना चाहिए ऑफिशियल वेबसाइटः cisf.govt.in
Govt Jobs: सुप्रीम कोर्ट में मिल रहा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

जो लोग सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। सुप्रीम को कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका मिल रहा है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय द्वारा कोर्स असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर) के कुल 30 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना हाल ही में 1 फरवरी को जारी की गई थी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल भर्ती पोर्टल, jobapply.in/Sc2020Translator पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से अंग्रेजी और सम्बन्धित क्षेत्रीय भाषा के विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिसूचना के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लिये गये निर्णयों को अग्रेजी से विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद के लिए कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर) के पदों पर भर्ती की जानी है।
Govt Jobs: यहां निकली है कांस्टेबल, SI के 9720 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करना है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक साथ नौ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। कोलकाताः पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड, WBPRB ने सब-इंस्पेक्टर / लेडी सब-इंस्पेक्टर ऑफ़ पुलिस और कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन कुल 9720 पदों के लिए मांगी जा रही है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जारी किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। आयुसीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। कांस्टेबल: 7440 पदलेडी कांस्टेबल: 1192 पदसब-इंस्पेक्टर: 753 पदसब-इंस्पेक्टर (महिला): 150 पदसब-इंस्पेक्टर (ऑर्म्ड ब्रांच): 185 पदकुल: 9720 पद
BHEL Recruitment 2021: 10वीं पास लोगों के सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें किस तरह होगा चयन

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान में 300 पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः भारत की नवरत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ट्रेड अपरेंटिस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bplcareers.bhel.com/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरने के बाद एक हार्ड कॉपी Post Box No. 35, Post Office Piplani, BHEL Bhopal, Pin – 462002 (Madhya Pradesh) इस पते पर अंतिम तिथि से पहले ही भेज दें।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी के लिए ढेरों मौके, देश के इन विभागों में निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। देश की कई संस्थानों ने सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। नई दिल्लीः नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी ईसीजीसीईसीजीसी लिमिटेड यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 63 पदों की वैकेंसी निकाली गई है। प्रवेश पत्र ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। HSSC Constable Recruitment 2021हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 10 फरवरी, 2021 से पहले आवेदन दे सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
IBPS: आईबीपीएस क्लर्क मेन एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने शनिवार को IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने शनिवार को IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो लोग एग्जाम देने वाले हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर ibps.in के जरिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को होगा। जिन उम्मीदवारों ने IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान 28 फरवरी, 2021 को IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा।
Govt Jobs: यहां निकली है 800 से भी अधिक पोस्ट के लिए वैकेंसी, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

अगर आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक साथ 800 से भी अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जानें किस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया। जयपुरः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी, 2021 से शुरू हो रह है और 10 मार्च, 2021 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी, देवनागरी लिपि की नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, एरियर से जुड़ी बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2016 के लटके हुए एरियर को लेकर एक अच्छी खबर है। भोपालः मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लटके एरियर से जुड़ी खबर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विशेष प्रयास से राज्य शासन द्वारा प्राध्यापकों को यूजीसी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स के भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों और अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 तक के एरियर्स का भुगतान किया जायेगा। एरियर्स की राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में ट्रांसफर की जायेगी।
MPBSE MP Board Exam 2021: जानें किस दिन से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2021 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स की घोषणा कर दी है। जानें कब से हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। भोपालः मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि- हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा की परीक्षा को सूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा एक मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त होगी। सभी परिक्षाएं सुबह 08:00 से 11:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की बेवसाइड पर भी देखे जा सकते हैं। मंडल का मान्यता प्राप्त समस्त प्राचायोर् से अनुरोध है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अवगत कराएं। परीक्षा कक्षा में सुबह 07:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Govt Jobs: इस राज्य में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, 31340 रुपये वेतन, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः गुजरात में स्वास्थ्य विभाग ने 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स क्लास-III के 1008 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31340 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://ojas.gujarat.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 तक ही है। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास GNM और मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से B.Sc. (नर्सिंग) की डिग्री का होना अनिवार्य है।