Section-Specific Split Button

Govt Jobs: यहां निकली है 7289 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती, जाने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक साथ हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। चंडीगढ़ः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। यहां सैलरी 21700 प्रति माह से लेकर 69100 रुपये प्रति माह तक मिल सकती है। इसके लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।

UPSC NDA I 2021: एनडीए परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए एनडीए के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग में 147वें कोर्स बैच और भारतीय नौसैनिक अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 109वें बैच के लिए प्रवेश 02 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। यूपीएससी एनडीए 1 (UPSC NDA 1) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2020 से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू होगी। यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2021। इस परीक्षा में शामिल होने की अधिकतम आयु 18 साल और न्यूनतम 15 साल होनी चाहिए। एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs: अगर आप भी 8वीं पास हैं और ढूंढ रहे हैं सरकारी नौकरी, तो यहां है सुनहरा मौका

देश की इस संस्थान ने कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। इस नौकरी के लिए 8वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने मार्केटिंग असिस्टेंट से लेकर ड्राइवर तक के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 8वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। साथ ही यहां आपको बेहतरीन सैलरी भी मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख- 9 फरवरी 2021 आवेदन भेजने का पता- Administrative Officer (I/c), Indian Pharmacopoeia Commission, Sector 23, Raj Nagar, Ghaziabad-201002 पदों का नाम और संख्या-मार्केटिंग असिस्टेंट- 01 पदसाइंटिफिक असिस्टेंट- 05 पदएडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट- 04 पदलाइब्रेरी अडेंटेंड- 09 पदड्राइवर-01 पद वेतन-मार्केटिंग असिस्टेंट- 44900-142400/- हजार रुपए प्रति माहसाइंटिफिक असिस्टेंट- .35400-112400/- हजार रुपए प्रति माहएडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट- 29200-92300/- हजार रुपए प्रति माहलाइब्रेरी अडेंटेंड- 18000-56900/- हजार रुपए प्रति माहड्राइवर- 19900-63200/ हजार रुपए प्रति माह शैक्षणिक योग्यता-इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। मास्टर डिग्री से लेकर 8वीं पास तक के उम्मीदवार अलग-अलग पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Govt Jobs: यहां निकली है सैंकड़ों पदों के लिए नौकरी, जानें योग्यता और जल्दी करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई पदों के लिए इस विभाग में बंपर वैकेंसी निकाली गई है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। यहां 134 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 07 जनवरी 2021 है। जो लोग इच्छुक हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इन पदों में डीजीएम (ग्रेड डी), एजीएम (ग्रेड सी), मैनेजर (ग्रेड बी) और असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए) के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए सेलेक्शन के लिए कैंडीडेट की क्वालीफिकेशन और एक्सीपीरिएंस के आधार पर पहले स्क्रीनिंग की जाएगी इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Govt Jobs: कई पदों पर निकली है वैकेंसी, जानें क्या है जरूरी योग्यता

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम ही है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी नई दिल्लीः स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें पूरी जानकारी। अप्लाई करने की आखिरी तारीख – 9 जनवरी, 2021 है। ये वैकेंसी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) – 25 पद, मेडिकल ऑफिसर- 16 पद के लिए निकाली गई है। इस पद पर अप्लाई करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और किसी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल या संस्थान से 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करने वालों के लिए अच्छी खबर, यहां मिल रहा है सुनहरा मौका

जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थानों ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसमें सैलरी भी अच्छी खासी दी जा रही है। नई दिल्लीः ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप बी व सी के सैकड़ों पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। ये आवेदन कई अलग-अलग पदों पर मांगे जा रहे हैं। 10वीं पास से लेकर पीजी कर चुके युवाओं तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर 2020 है। कैशियर, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर, अपर व लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर से लेकर एडमिन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ नर्स, लाइब्रेरियन, मैनेजर, डायटीशियन समेत अनेक पदों पर वैकेंसी निकली है। नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट becil.com या becilaiimsbhopal.cbtexam.in पर जाकर आप चेक कर सकते हैं।

Govt Jobs: यहां मांगे जा रहे हैं हजारों पदों के लिए आवेदन, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

देशभर के अलग अलग हिस्सों में सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। यह सरकारी नौकरियां केंद्र और राज्य सरकारों ने निकाल रखी हैं। जयपुरः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पटवारी भर्ती परीक्षा छह चरणों में होगी। परीक्षा 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी 2021 को होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर दो पालियों में होगा। ये परीक्षा 4421 पदों के लिए ली जा रही है। बोर्ड जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर बाकी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को भत्ते के साथ 20,800 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 जनवरी 2021 तक या उससे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs: रेलवे में बंपर भर्ती, जानें क्या है जरूरी नियम

जो लोग रेलवे में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए एक अच्छा और सुनहरा मौका है। रेलवे में बंपर भर्तियां निकली है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 1.4 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। 28 दिसंबर से CEN 01/2019 (NTPC) भर्ती की परीक्षाएं होंगी जो मार्च, 2021 तक जारी रहेंगी। तीसरे चरण में CEN नंबर RRC- 01/2019 (लेवल -1) के लिए परीक्षा अप्रैल 2020 से जून 2021 तक आयोजित होगी। आरआरबी एमआई परीक्षा 2020 कंप्यूटर आधारित टेस्ट है, जो दो पालियों में होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।जिन उम्मीदवारों का तापमान ज्यादा होगा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए किसी अन्य दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को फेस कवर करना यानी मास्क लगाना जरूरी है।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी सैलरी 2.05 लाख तक

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की इस संस्थानों में एक साथ कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः भारतीय तटरक्षक बल ने जनरल ड्यूटी शाखा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर शुरू होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्‍ट डेट 27 दिसंबर 2020 है। ये वैकेंसी असिस्‍टेंट कमांडेंट, डिप्‍टी कमांडेंट, कमांडेंट, कमांडेट (JG), डिप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल, इंस्‍पेक्‍टर जनरल, एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल तथा डायरेक्‍टर जनरल के पदों के लिए निकली है। आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। चयनित उम्‍मीदवारों को 7th CPC के अनुसार अधिकतम 2.05 लाख मासिक वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा।

Govt Jobs: यहां निकली है चार हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

देश की इस संस्थान ने चार हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें आवेदन की आखिरी तिथि से लेकर सारी जानकारी। नई दिल्लीः कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 में अभ्यर्थियों के लिए अनुमानित पोस्ट का विवरण जारी कर दिया है। एसससी ने डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ), लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (जेएसए) एवं पोस्टल असिस्टेंट (पीए) के विविध पदों पर 4726 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 15-12-2020 है। इसमें 12वीं पास कर चुके युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।