CBI Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (centralbankofindia.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 253 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिपद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 तक है। परीक्षा की तिथिऑनलाइन परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी और साक्षात्कार की संभावित तिथि जनवरी 2025 का दूसरा सप्ताह है। आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये + जीएसटी है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये + जीएसटी है। चयन प्रक्रियाचयन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टेस्ट/परिदृश्य आधारित परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
UP Police Result: यूपी पुलिस का रिजल्ट हुआ घोषित, इस लिंक से करें चेक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल परिणाम (Constable Result) 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार (Candidate) यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर अपने नतीजे चेक (Check) कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का कटऑफ जारी हो चुका है। उम्मीदवार कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल की अंतिम उत्तर कुंजी 30 अक्तूबर को जारी की गई थी और 9 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी। यूपीपीआरपीबी ने पाया कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई 70 आपत्तियां सही थीं और तदनुसार अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं। ऐसे करें रिजल्ट चेकसबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर, ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपका ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें। जनवरी में होगा दस्तावेजों का परीक्षण बता दें कि दस्तावेजों का परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा जल्द ही इससे संबंधित सूचनाएं जारी की जाएंगी।
AMU Recruitment: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने टीचर (Teacher) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचर के पदों पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से जारी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन के अलावा उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भी जमा करना होगा। आवेदन तिथिआवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2024 है। आवेदन की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 24 पदों को भरना है। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमे पदानुसार 30/35/40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। इन पदों पर होगी भर्तीप्राइमरी टीचर (PRT) के लिए 8 पद, टीजीटी टीचर (हिन्दी, मैथमेटिक्स, साइंस, उर्दू) के लिए 6 पद और पीजीटी टीचर (बायोलॉजी, कॉमर्स) के लिए 10 रिक्तियां शामिल है। पात्रता मानदंड1. प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा/B.EL.ED/स्पेशल एजुकेशन होना चाहिए। 2. टीजीटी टीचर के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए।3. पीजीटी टीचर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री और बीएड डिग्री होनी चाहिए। इन सभी पदों पर इन योग्यताओं के अलावा सीटेट/यूपीटेट एग्जाम पास होना आवश्यक है। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ नीचे दिए पते पर भेजना होगा।सेलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़-202002, उत्तर प्रदेश, इंडिया।
सेंट्रल बैंक में सरकारी नौकरी का मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 253 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है। नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 253 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर और IT मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II और जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर और अन्य स्ट्रीम में मिडिल में मैनेजर समेत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए एक्सपीरिएंस/ योग्य प्रोफेशनल से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक SO भर्ती 2024 के लिए https://centralbankofindia.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन 18 नवंबर 2024 से शुरू हो गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को मुंबई, नवी मुंबई और हैदराबाद में तैनात किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2024 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर 253 उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इनमें से 10 वैकेंसी सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर के लिए, 56 मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर के लिए, 162 मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II में मैनेजर के लिए और 25 वैकेंसी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर के लिए जारी किए गए है। ऑनलाइन आवेदन पत्रसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है।
EIL Recruitment: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने विभिन्न विषयों में इंजीनियर, उप प्रबंधक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 58 पदों को भरना है आवेदन की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर से 2 दिसंबर, 2024 है। इन पदों पर होगी भर्तियांइंजीनियर, उप प्रबंधक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक शैक्षणिक योग्यता पोस्ट नाम योग्यताअभियंता संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्रीउप प्रबंधक (रॉक इंजीनियरिंग बीई/बी.टेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)प्रबंधक संबंधित शाखा में बीई/बी.टेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)वरिष्ठ प्रबंधक संबंधित क्षेत्र में स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्रीसहायक महाप्रबंधक संबंधित क्षेत्र में स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले संगठन की आधिकारिक साइट https://recruitment.eil.co.in पर जाएं।2. साइट के मुख्य/होम पेज पर जाकर कैरियर/विज्ञापन अनुभाग लिंक पर क्लिक करें।3. यदि आप पात्र हैं तो ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए लिंक पर आगे बढ़ें।4. मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।5. अंत में फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंट ले लें।
Ordnance Factory: ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जूनियर मैनेजर-सहायक सहित कई पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: आयुध निर्माणी (Ordnance Factory) मेडक (Medak) ने जूनियर मैनेजर, सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार (Candidate) एवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट (avnl.co.in) पर जाकर इस भर्ती (Recruitment) के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे बताया गया है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान से संगठन में 86 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2024 है। इन पदों पर होगी भर्तियांजूनियर मैनेजर ,डिप्लोमा तकनीशियन, सहायक (अनुबंध), जूनियर असिस्टेंट (अनुबंध) चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के अंतिम मूल्यांकन और साक्षात्कार दौर में प्राप्त अंक शामिल होंगे। प्राप्त अंकों को 85% वेटेज दिया जाएगा और साक्षात्कार को 15% वेटेज दिया जाएगा। उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 10% की छूट)। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा तथा दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से गुजरना होगा। ऐसे करें आवेदनइच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in. से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र आवश्यक शुल्क के साथ केवल भारतीय डाक अर्थात साधारण डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से “उप महाप्रबंधक/मानव संसाधन, आयुध निर्माणी मेडक, येद्दुमैलाराम, जिला- संगारेड्डी, तेलंगाना – 502205” को भेजा जाना चाहिए, लिफाफे पर विज्ञापन संख्या और आवेदित पद का नाम लिखा होना चाहिए।
IIT Recruitment: आईआईटी दिल्ली में अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक के पदों पर निकली नौकरी

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक (English Language Instructors) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदक अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक के पद के लिए आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट https://home.iitd.ac.in/jobs-iitd/index.php पर “संकाय पद” अनुभाग के अंतर्गत उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पद का नाम अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7 पदों को भरना है। आवेदन की तिथि उम्मीदवार 26 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आयु सीमाउम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट है, और एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है। पात्रता मानदंड 1. अभ्यर्थियों के पास अंग्रेजी या संबद्ध विषयों में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।2. अभ्यर्थियों को अंग्रेजी या संबद्ध विषयों में एम.ए. प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना चाहिए। ऐसे करें आवेदनपूर्ण रूप से भरा हुआ और हस्ताक्षरित आवेदन पत्र, सभी आवश्यक दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ (यदि लागू हो तो नियोक्ता के माध्यम से) आईआईटी दिल्ली के दिए गए पते पर जमा करना होगा। उम्मीदवार यह सुनिश्चित भी करें कि आवेदन अंतिम तिथि तक पहुंच जाएं।
भारतीय रेलवे में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

भारतीय रेलवे ने 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कुछ योग्यताओं को भी वरीयता दी जायेगी। नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इर्स्टन रेलवे ने ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां rrcer.org और rrcrecruit.co.in पर उपलब्ध है। आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। पूर्वी रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के 39 पदों व ग्रुप सी लेवल 2/लेवल 3 के 16 पदों और ग्रुप सी लेवल 4/ लेवल 5 के पांच पदों पर वैकेंसी निकली है। लेवल 4 और लेवल 5 के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया होना अनिवार्य है। लेवल 2 या लेवल 3 के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12 का पास होना जरूरी है। अगर अभ्यर्थी ने अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा किया है तो उसे वरीयता भी मिलेगी। वहीं लेवल 1 के पदों के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं के साथ-साथ आईटीआई पास होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। साथ ही उम्र की गिनती एक जनवरी 2025 से होगी। पूर्वी रेलवे में निकली भर्तियों में विभिन्न खेलों में मिले मेडल की अहम भूमिका होगी। चयन प्रक्रिया में 50 अंक मान्यता प्राप्त खेलों में मिली उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे। 40 अंक खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस के आधार पर होंगे। शैक्षिक योग्यता के लिए भी 10 अंक निर्धारित हैं। इन भर्तियों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। एसटी, एससी, महिला व अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
Delhi metro Recruitment: दिल्ली मेट्रो में रिटायर्ड लोगों के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार (Candidate) दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। आवेदन की तिथिआवेदन करने की आखिरी तिथि 3 दिसंबर, 2024 है। रिक्तियांदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 3 पदों को भरेगा। डीएमआरसी भर्ती 2024 के लिए कार्यकाल की अवधि प्रारंभ में 01 वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली मेट्रो में मैनेजर (Land) Post Code: 01/ML और असिस्टेंट मैनेजर (Land) Post Code: 02/AM/L के पद पर चयन किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. DMRC की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) पर जाएं।2. एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।3. आवेदन पत्र को सही ढंग से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें।4. आवेदन पत्र को नीचे दिए निम्नलिखित पते पर जमा कर दें- महाप्रबंधक/परियोजना (मानव संसाधन)दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेडमेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन,बाराखंभा रोड, नई दिल्लीअपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Indian Navy Recruitment: इंडियन नेवी में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (joinindiannavy.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिउपरोक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जमा करने की तिथि 6 दिसंबर से 20 दिसंबर है। पात्रता मानदंडअभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।वे अभ्यर्थी जो बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2024 में शामिल हुए हैं, उन्हें सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए कॉल-अप एनटी द्वारा प्रकाशित जेईई मेन ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट 2024 के आधार पर जारी किया जाएगा। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि प्रमाण, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, 12वीं कक्षा की मार्कशीट और जेईई (मेन) 2024 स्कोरकार्ड आदि दस्तावेज की जरूरत होगी। ऐसे करें आवेदन करें1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।2. ‘भारतीय नौसेना भर्ती 2024 आवेदन पत्र’ के लिंक पर जाएं।3. यह आपको लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित करेगा4. अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।5. आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।6. भारतीय नौसेना भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें।