झारखंड में स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी बढ़िया

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने के लिये उम्मीदवारों को जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। रांची: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कुछ समय पहले स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकालकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। अब इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है। वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वह बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें। अप्लाई करने के लिये जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। आवेदन हेतु लास्ट डेटजेएसएससी के इन पदों पर आवेदन के लिये लिंक 6 सितंबर को खोल दिया गया है। इसके साथ ही फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2024 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 455 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती होगी। सेलेक्शन परीक्षा से होगाइन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन परीक्षा के माध्यम से होगा। आवेदन मुख्य तौर पर झारखंड सेक्रेटियाट स्टेनोग्राफर कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2024 के लिए हैं। तय तारीख पर परीक्षा होगी, जिसे पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स को इन पदों पर नियुक्ति मिलेगी। लिखित परीक्षा केवल पहला चरण है। इसके बाद स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन भी होगा। सभी चरण पूरे करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ही अंतिम होगा। फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर है और एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 7 अक्टूबर को खुलेगी। कैंडिडेट अपने आवेदनों में सुधार 7 से 9 अक्टूबर के बीच कर सकते हैं। ग्रेजुएट्स है अनिवार्यजेएसएससी की इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। एज लिमिट 21 से 35 साल रखी गई है। शुल्क और सैलरीआवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 100 रुपये शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 50 रुपये है। सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है। सैलरी महीने के 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक है।
SSC CHSL Result जारी, 41465 उम्मीदवार हुए पास

कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 41465 उम्मीदवारों का चयनएसएससी सीएचएसएल 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक किये जा सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं अभ्यर्थीबता दें कि हर साल 20 लाख से ज्यादा युवा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। करीब 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/ जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)/डीईओ ग्रेड ‘ए’ के पद के लिए परीक्षा दी थी, वह ssc.gov.in से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा के जरिए 3712 पदों पर सरकारी भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 2 परीक्षा शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जो अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परीक्षा में सफल हो गए हैं, उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल 2024 नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी।
CISF, BSF और CRPF में नौकरी का शानदार मौका, करीब 40 हजार पदों पर भर्ती; आज ही करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा जनवरी व फरवरी में होगी। बता दें कि सबसे अधिक 15 हजार 654 पद बीएसएफ के लिए चिह्नित किए गए हैं। पटना: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर विस्तृत जानकारी अपलोड है। ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर तथा परीक्षा शुल्क 15 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार के लिए लिंक पांच से सात नवंबर तक उपलब्ध होगा। परीक्षा का आयोजन जनवरी व फरवरी, 2025 में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें बीएसएफ के लिए 15 हजार 654, सीआइएसएफ के लिए सात हजार 145, सीआरपीएफ के लिए 11 हजार 541, एसएसबी के लिए 819, आइटीबीपी के लिए तीन हजार 17, असम राइफल्स के लिए एक हजार 248, एसएसएफ के लिए 35 तथा एनसीबी के लिए 22 पद चिह्नित किए गए हैं। 39 हजार 481 पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 15 हजार 94, एससी के लिए पांच हजार 254, एसटी के लिए चार हजार 21, ओबीसी के लिए सात हजार 747 व ईडब्ल्यूएस के लिए तीन हजार 496 पद आरक्षित हैं। वहीं, सामान्य श्रेणी महिला के लिए एक हजार 688, ईडब्ल्यूएस के लिए 355, ओबीसी के लिए 829, एसटी के लिए 433 तथा एससी महिला के लिए 564 पद चिह्नित हैं। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष व ओबीसी के लिए तीन वर्ष की छूट है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट पर पांच प्रतिशत, बी पर तीन तथा ए पर दो प्रतिशत बोनस अंक मिलेगा। परीक्षा के लिए बिहार में भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया व आरा में सेंटर बनाए जाएंगे। 60 मिनट में देने होंगे 80 प्रश्नों का जवाब आयोग की वेबसाइट पर जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार 60 मिनट में 80 प्रश्नों का जवाब सबमिट करना होगा। सही जवाब के लिए दो-दो अंक दिए जाएंगे। गलत जवाब निगेटिव मार्किंग का प्रविधान होगा। बुद्धिमता व रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित व अंग्रेजी या हिंदी से संबंधित 20-20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी व हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।
Job in Indian Navy: इंडियन नेवी ने SSC ऑफिसर पदों पर निकाली भर्ती
नई दिल्ली: इंडियन नेवी में जॉब की ख्वाइस रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन नेवी की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर (Navy Short Service Commission Officers- बैच जून 2025) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर तय तिथियों में फॉर्म भर सकेंगे।आवेदन तिथि14 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो 29 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।14 से 29 सितंबर तक आवेदन का मौकापदों की संख्या – 250आवेदन के लिए योग्यताभारतीय नौसेना में एग्जीक्यूटिव ब्रांच में जनरल सर्विस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर और पायलट SSC ऑफिसर एवं लॉजिस्टिक्स SSC ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार बीई/बीटेक/ मास्टर डिग्री इन इलेक्ट्रॉनिक्स- फिजिक्स/ एमएससी आईटी/ एमसीए आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म पदानुसार 2 जुलाई 2000-01 से पहले व 1 जनवरी 2006/ 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।आवेदन की प्रक्रियाइस भर्ती में आवेदन के लिए जो उम्मीदवार पात्रता पूरी करते हैं वे वे भारतीय नौसेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर। सकेंगे। एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण करने के लिए पहले पंजीकरण करना होगा और उसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास आधार नंबर होना जरूरी है।आवेदन शुल्कअभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, अर्थात फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NHAI में नौकरी पाने का शानदार मौका, इस पद पर निकली वैकेंसी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस पद के लिए NHAI द्वारा सैलरी भी अच्छी दी जा रही है। नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार जिनके पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वह एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बहाली होगी। . जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने चाहते हैं वह 30 सितंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयु सीमाNHAI के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। तभी वह आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे। NHAI में नौकरी पाने की योग्यताउम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके पास किसी भी विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। कितनी मिलेगी सैलरीजिस उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है तो उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल 8 के तहत 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये दिये जाएंगे। एनएचएआई के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। उनका चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होम गार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 16 सितंबर से शुरू होगा PMET

होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से होम गार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना नया प्रवेश पत्र तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही फिजिकल मेजरमेंट एवं एफिशिएंसी टेस्ट (PMET) के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। होम गार्ड महानिदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकरी के मुताबिक “पहले डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है। कृपया नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और साथ लाएं। पुराना एडमिट कार्ड किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा”। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड • दिल्ली होम गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करें।• अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा अगर कोई उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गया है तो इसके लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद पोर्टल पर सबसे नीचे फॉरगेट रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद आप ईमेल, मोबाइल नंबर एवं अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके इसे रिकवर कर सकते हैं। यदि कोई समस्या हो तो उम्मीदवार हेल्प लाइन नंबर 9942875178 पर (सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक, सोमवार से शुक्रवार) संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ईमेल आईडी: helpdesk.dghg@gmail.com के माध्यम से भी समस्या का निदान पा सकते हैं।
दिल्ली में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी

दिल्ली में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी निकली है। यह वैकेंसी टेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने निकाली है। नई दिल्ली: टेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने इंदिरा गांधी अस्पताल, द्वारका, नई दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। यहां दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग पदों पर वेकैंसी है। इंदिरा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट समेत कुल 207 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इच्छुक लोग आवेदन के लिये आधिकारिक वेबसाइट tcil.net.in पर जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। कौन-कौन कर सकता है अप्लाईटेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड इंदिरा गांधी अस्पताल में निकली इन भर्तियों के लिए अलग पदों पर अलग-अलग योग्यताएं हैं। इन पदों पर 10वीं पास से लेकर पीजी डिग्री, डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी/ बीफार्म/ पीजी डिग्री- डिप्लोमा की योग्यता भी मांगी गई है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उम्मीदवारों की आयु 27, 20, 32 से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। क्या है सैलेरी?टेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) इंदिरा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के 152 पदों पर भर्तियां हैं। इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 67350 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। फार्मेसिस्ट के कुल 11 पद हैं। इन पदों पर सैलेरी 43800 रुपये प्रति माह निर्धारित है। जूनियर रेडियोग्राफर और ओटी सहायक के पांच पांच पदों पर भर्तियां हैं। जूनियर रेडियोग्राफर को 38250 रुपये प्रति माह और ओटी सहायक को 29850 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। प्रयोगशाला तकनीशियन को 43800 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। इसके कुल 4 पद हैं। ओटी तकनीशियन के भी चार पदों पर भर्तियां हैं। इन पदों पर 38250 रुपये प्रति माह की सैलेरी मिलेगी। ड्रेसर और प्लास्टर रूम सहायक को 29850 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। इसके लिए चार पदों पर वैकेंसी है।
RRB NTPC 2024 Notification OUT: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती आवेदन 14 सितंबर से, 11558 पदों पर होंगी नियुक्तियां
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण की जाएगी। नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRB) की ओर से एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए एम्प्लॉयमेंट न्यूज पेपर में नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गई है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होते ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3445 पदों पर एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है- अंडर ग्रेजुएट पोस्ट • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद• अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद• ट्रेन क्लर्क: 72 पद• वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद ग्रेजुएट पोस्ट • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद• मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक: 1736 पद• वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट: 732 पद• जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद• स्टेशन मास्टर: 994 पद योग्यता एवं मापदंड आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री होने के साथ ही कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 33 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी के नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
TCIL Recruitment: टीसीआईएल में कई पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन
नई दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र (Medical Field)में करियर (Career) बनाने वाले युवाओं (Youth) के लिए जॉब (Job) का अच्छा मौका है। टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) ने इंदिरा गांधी अस्पताल , द्वारका, नई दिल्ली में विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन पत्र (Application) आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट सहित 207 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- (tcil.net.in.) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आवेदन (Apply) करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है। 10th से लेकर पीजी डिग्री/ डिप्लोमाधारक अभ्यर्थियों अर्हताइस भर्ती में 10वीं उत्तीर्ण से लेकर पीजी डिग्री/ डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10th/ 12th/ ITI/ बीएससी/ बीफार्म/ पीजी डिग्री- डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही पदानुसार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 30/ 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में उम्मीदवारों को छूट नियमानुसार दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु 27, 20, 32 के अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी/एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की छूट, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान डीडी या ऑनलाइन बैंक हस्तांतरण के रूप में करना होगा।इन पदों पर होनी हैं नियुक्तियांनर्सिंग अधिकारी ,प्रयोगशाला तकनीशियन, लैब सहायक फार्मेसिस्ट, जूनियर रेडियोग्राफर, ईसीजी तकनीशियन, रिफ्रेक्शनिस्ट, ऑडियोमेट्री सहायक, फिजियोथेरेपिस्ट ,ओटी तकनीशियन, ओटी सहायक , व्यावसायिक चिकित्सकसहायक आहार विशेषज्ञ, पोस्ट-मॉर्टम तकनीशियन/ शवगृह तकनीशियन, शवगृह तकनीशियन, ड्रेसर, प्लास्टर रूम सहायकउम्मीदवार ऐसे करें आवेदन-
Career Tips: 12वीं के बाद करें फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स, मिलेगी अच्छी नौकरी
नई दिल्ली: नौकरी (Job) में बढ़ते कंपटीशन और ग्लोबल दुनिया में पारंपरिक करियर(Career) विकल्पों से अलग हटकर, विदेशी भाषाओं (Foreign languages) में युवा (Youth) बेहतर करियर बना सकते हैं। खासतौर पर 12वीं के बाद छात्रों( Student) के पास विदेशी भाषाएं सीखने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार (Job) प्राप्त करने के अवसर मौजूद हैं। चाहे मल्टीनेशनल कंपनियों (multinational companies) में काम करना हो या सरकारी विभागों में विशेषज्ञता हासिल करनी हो, विदेशी भाषाओं का ज्ञान आपकी सफलता की कुंजी बन सकता है।दरअसल, विदेशी भाषा की मांग इंटरनेशनल बिजनेस, टूरिज्म, आईटी और डिप्लोमेटिक सर्विसेज में बढ़ती जा रही है। कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को हायर करती है जो विदेशी भाषाओं में एक्सपर्ट हैं। इनका सालाना पैकेज भी 5 से 20 लाख तक होता है। भारत की कई संस्थाएं विदेशी भाषाओं में विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स करा रही हैं, जिसमें निपुणता हासिल करके युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं। प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।डिमांडिंग भाषाओं का करें चयनभाषाएं सीखने के विकल्प बहुत व्यापक हैं। फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी, चाइनीज, रशियन जैसी भाषाओं का ज्ञान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपकी पहचान बना सकता है। आजकल इन भाषाओं की मांग सिर्फ बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि शिक्षा, मीडिया और तकनीकी क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रही है। मध्य प्रदेश और भारत में प्रमुख संस्थानमध्य प्रदेश में विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के लिए कुछ प्रमुख संस्थान हैं, जैसे भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी और इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आदि। भारत के प्रमुख संस्थानों में जेएनयू (नई दिल्ली), एफ्लू (हैदराबाद), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (वाराणसी) और जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) प्रमुख हैं। ये संस्थान विभिन्न भाषाओं में विशेषज्ञता प्रदान करते हैं, जिससे छात्र अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। रोजगार के अवसरविदेशी भाषाएं जानने वालों के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार की कोई कमी नहीं है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने से लेकर, यात्रा और पर्यटन, मीडिया, शिक्षा, अनुवाद सेवाएं, और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे क्षेत्रों में शानदार करियर विकल्प उपलब्ध हैं. इसके साथ ही, कई सरकारी विभाग जैसे विदेश मंत्रालय, अनुवाद विभाग और खुफिया एजेंसियां भी विदेशी भाषाओं के विशेषज्ञों की मांग करती हैं।