Section-Specific Split Button

छत्तीसढ़ में सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़िये काम की जानकारी

छत्तीसढ़ में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार सहित कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिये 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिये आवेदन किये जा सकेंगे। रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर पद की भर्ती निकली है। भर्ती के लिये छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिये आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी की डिटेलसब इंस्पेक्टर- 278सूबेदार- 19सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा- 11प्लाटून कमांडर- 14सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट- 04सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज- 01सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर- 05सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम- 09 योग्यताइस भर्ती के लिये उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विषय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट और सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए उम्मीदवारों का मैथ्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना अनिवार्य है। आयु सीमाछत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी एज लिमिट में छूट का प्रावधान है। हाइटपुलिस की इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 153 सेमी है। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए। फिजिकलछत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल में उम्मीदवारों से 100 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि करवाया जाएगा। चयन प्रक्रियाइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। एग्जाम डेटछत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की इस सरकारी नौकरी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की जानकारी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अलग से जारी होगी। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

PGCIL Recruitment: पीजीसीआईएल ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती

नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL ) जॉब (Job) का शानदार मौका है। पीजीसीआईएल ने ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ((Trainee Engineer)) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली हैं। इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट https://www.powergrid.in पर जाकर अप्लाई करन सकते हैं।आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 16 अक्टूबर, से 06 नवंबर 2024 तक है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 रिक्तियां भरी जानी हैं।आयु सीमाइस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 06.11.2024 को 28 वर्ष होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसकी जांच उम्मीदवार नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।शैक्षिक योग्यताइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रानिक्स में बीई/ बीटेक/ बीएससी होना चाहिए। कैंडिडेट्स को यह डिग्री न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ पास होनी चाहिए।ऐसे करें आवेदन

RPSC Recruitment: आरपीएससी ने कृषि विभाग में निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इन पदों (Post) के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों (Candidate) आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर विभिन्न पदों के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन तिथिआवेदन करने के लिए 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक का समय दिया गया है।पदों की संख्या14 अलग-अलग पदनामों पर कुल 241 पदों पर भर्ती की जाएगी।आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।शैक्षिक योग्यतासहायक कृषि अधिकारी (NSA/SA) के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर की डिग्री होनी चाहिए।स्टैटिकल ऑफिसर के लिए गणित और सांख्यिकी विषयों में एमएससी (कम से कम सेकेंड डिवीजन) होना अनिवार्य है।एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पद के लिए एमएससी एग्रीकल्चर (सांख्यिकी विशेष विषय के साथ) या एमएससी स्टैटिस्टिक्स की डिग्री होनी चाहिए।सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए, साथ ही राजस्थानी संस्कृति का भी ज्ञान होना आवश्यक है।चयन प्रक्रियाचयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी होगी।ऐसे करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो में कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी जानकारी

दिल्ली मेट्रो ने काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां कई पदों पर वैकेंसी निकली है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर है। नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है और योग्यता रखता है तो दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकता है। आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर तय की गई है। कितने पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती के माध्यम से कुल 9 पदों पर भर्ती होगी। इसमें असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद शामिल हैं। जरूरी योग्यताजो उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईटी या कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार के डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिये। कहां भेजना होगा फॉर्मआवेदन ऑफलाइन मोड में लिए जाएंगे। कार्यकारी निदेशक (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली पर आवेदन भेजना होगा।

APPSC CCE 2024: एपीपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से ग्रुप ए, बी के पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।पदों की संख्या140आवेदन की तारीखपंजीकरण प्रक्रिया फिलहाल चालू है और 10 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी। इस उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले पहले अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।परीक्षा की तारीखप्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।पात्रता मापदंडपरीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि, यानी 10.11.2024 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष हो।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए है। प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ-प्रकार के पेपर शामिल होंगे। यह परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) अरुणाचल प्रदेश सरकार में विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए है।परीक्षा शुल्कएपीएसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 150 रुपये है, और अन्य उम्मीदवारों के लिए यह 200 रुपये है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों पर वैकेंसी, देखें अंतिम तिथि

राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों पर नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। भर्ती के लिये आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जायेगी। जयपुर: राजस्थान कृषि विभाग में ऑफिसर लेवल के कई पदों पर वैकेंसी निकली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिये आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जायेगी। अभ्यर्थी 19 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिये अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी की डिटेलएग्रीकल्चर ऑफिसर और रिसर्च ऑफिसर समेच तमाम पदों पर सरकारी नौकरी की यह भर्ती राजस्थान कृषि विभाग के अलग-अलग डिपार्टमेंट में की जाएगी। योग्यताआवेदन करने के लिए संबंधित उम्मीदवारों के पास बीएससी/मास्टर्स डिग्री 2nd क्लास एम.एससी (Ag) की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाराजस्थान की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18-20 वर्ष और अधिकतम उम्र सभी पदों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। सैलरीअभ्यर्थियों को लेवल-11,12 और 14 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। चयन की प्रक्रियाअभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि आयोग अन्य पद्धतियां भी अपना सकता है। आवेदन शुल्कसामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 600 रुपये देने होंगे। ओसीबी/बीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी सुधार भी कर सकते हैं, लेकिन करेक्शन चार्जेस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। राजस्थान कृषि विभाग की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

UKPSC Recruitment: यूकेपीएससी ने लेक्चरर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ग्रुप-सी सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) सहित लेक्चरर (Lecturer) के पदों पर भर्ती के (Recruitment) लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्तूबर से कर सकेंगे।  आवेदन की अंतिम तिथिआवेदक 7 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्या 613 लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 172.30 रुपयेएससी, एसटी- 82.30 रुपयेपीडब्ल्यूडी- 22.30 रुपये शैक्षिक योग्यतामान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण चयन प्रक्रियाइन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. आधिकारिक पोर्टल psc।uk।gov।in पर जाएं।2. होम पेज पर आवेदकों को “भर्ती अधिसूचना” विकल्प पर जाना होगा।3. पीडीएफ  “उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह ‘सी’) सेवाएं सामान्य / महिला शाखा परीक्षा -2024” खोलें और इसे ध्यान से पढ़ें।4. आवेदन करने के लिए लिंक” पर क्लिक करें5. अब आवेदकों को अपना पंजीकरण पूरा करना होगा या जो आवेदक पहले से पंजीकृत हैं वे अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं।6. अपना आवेदन पत्र सही विवरण के साथ पूरा करना होगा।7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।8. आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।

यूपी में हेल्थ वर्करों के लिये बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा। UPSSSC Female Health Worker Vacancy 2024 में फॉर्म भरने और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2024 है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण महानिदेशालय अंतर्गत होनी है। 4892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के जरिए भरे जाएंगे। योग्यताउत्तर प्रदेश महिला हेल्थ वर्कर ग्रुप C की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। ANM सर्टिफिकेट के साथ यूपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2023 Score Card होना अनिवार्य है। PET 2023 स्कोर कार्ड के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एज लिमिटभर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। सैलरीचयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा तय किया गया वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के जरिये शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन शुल्कसभी वर्गों के आवेदकों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। लिखित परीक्षा में विषयगत ज्ञान से संबंधित 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे होगी। इस परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UPSSSC Health Worker Job: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार (Candidate) 28 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। भर्ती पात्रता, पदों की संख्या, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में पढ़ें-पद का नाममहिला स्वास्थ्य कार्यकर्तापदों की संख्याआयोग का लक्ष्य 5272 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों को भरना है। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (सामान्य चयन) की 4,892 और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (विशेष चयन) की 380 रिक्तियां हैं।आवेदन की तिथियोग्य उम्मीदवार 28 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2024 है।आवेदन पत्र में सुधार की तिथिउम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए 04 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया जाएगा।आवेदन शुल्कआवेदकों को सिर्फ 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।शैक्षिक योग्यता और पात्रताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार एएनएम प्रमाण पत्र के साथ 10+2 इंटर पास हो। इसके अलावा, उसका यूपी के नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना भी जरूरी है। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड के लिए आधिकारिक नोटिस देखें।

यूपी के इस कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 25 अक्टूबर

जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर में वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक के कुल 43 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। यह आवेदन जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक कार्यालय में स्वीकार किये जाएंगे। नोएडा: जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर में वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक के कुल 43 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। यह जानकारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुसार जनपद न्यायाधीश श्री अवनीश सक्सेना (Avnish Saxena) ने जानकारी दी। इस समय जिला न्यायालय में वरिष्ठ सहायक के कुल 22 पद और कनिष्ठ सहायक के 21 पद खाली हैं। अस्थायी रूप से इन पदों को भरने के लिए 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। यह आवेदन जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक कार्यालय में स्वीकार किये जाएंगे। इस पद के लिये आवेदकों की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए, जो सेवानिवृत्त कर्मचारी होने चाहिए। नियुक्ति अस्थायी रूप से होगी। जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने क्या कहा?आवेदन के प्रारूप और विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्य दिवस पर जिला न्यायालय (District Court) के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने कहा कि यह पहल न्यायालय के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक है।

error: Content is protected !!