Section-Specific Split Button

AIASL: एयर इंडिया में टर्मिनल मैनेजर, ड्यूटी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने वॉकइन मोड के माध्यम से डिप्टी टर्मिनल मैनेजर-पैक्स, ड्यूटी ऑफिसर और जूनियर ऑफिसर-टेक्निकल समेत अन्य पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiasl.in) पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 107 पदों को भरना है।  आवेदन तिथिइन सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 है। आयु सीमाएयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें ओबीसी उम्मीदवार को 3 वर्ष की और एससी, एसटी उम्मीदवार को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदन शुल्कइन सभी पदों के लिए एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा।  चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवीरों का चयन टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पंजाब में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों (आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित) के साथ पता- स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ए-ब्लॉक, गुरु अमर दास एवेन्यू, एयरपोर्ट रोड, अमृतसर, पंजाब, पिन-143001 पर 14 नवंबर 2024 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिये वैकेंसी, आज है अंतिम तिथि

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(HPSC) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख कल यानी 6 नवंबर है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in या regn.hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। योग्यताउम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी अनिवार्य है। मास्टर्स में कम से कम 55% अंक होने चाहिये। UGC या CSIR द्वारा आयोजित National Eligibility Test पास किया होना या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर जरुरी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में आवेदक भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

ITBP में निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से 345 पदों पर नियुक्ति होगी। नई दिल्ली: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में कई पदों पर नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं। आवेदक आवेदन करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जा सकते हैं। इस भर्ती के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। कितने पदों पर होगी बहालीभर्ती के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, मेडिकल ऑफिसर के 164 पद और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पदों पर बहाली होगी। इस तरह 345 पदों पर नियुक्ति होगी। योग्यताइस भर्ती में तीनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। योग्यता की जानकारी इस नोटिफिकेशन ITBP Recruitment 2024 के माध्यम से देखी जा सकती है। आयु सीमासुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 50 साल, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 40 साल से कम और मेडिकल ऑफिसर की उम्र के लिए 30 साल से कम आयु सीमा तय की गई है।

Bihar CHO Recruitment: बिहार में स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) ने राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों  (CHO) की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) इन पदों (Post) के लिए आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in.) पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की तिथि1 नवंबर से 21 नवंबर, 2024 तक आवेदन किये जा सकते हैं।  पद का नाम सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  पदों की संख्या4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है।  पात्रता मानदंडआवेदक के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसलिंग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान में बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक वर्ष 2024 से स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स सीसीएच का छह महीने का सर्टिफिकेट होना चाहिए या बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 6 महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in. पर जाएं।2. इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।4. फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।6. अंत में फॉर्म जमा कर दें। 7. आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।

UIDAI Recruitment: आधार में अफसर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अधिकारी स्तर के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य उप निदेशक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी के रिक्त पदों को भरना है। जो उम्मीदवार आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, वे UIDAI की  आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिआवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है।  आयु सीमाजो कोई भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर होगी भर्तीउप निदेशक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी  आवेदन के लिए पात्रताउम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, एमबीए (वित्त) होने चाहिए या एसएएस/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 5 वर्ष की सरकारी सेवा में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। ध्यान देख योग्य बिंदू1. अपने वर्तमान संगठन में समान पदों पर कार्यरत अधिकारियों को वरीयता दी जा सकती है।2. एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं होगी।3. केवल सरकारी विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आये आवेदक ही पात्र हैं; निजी क्षेत्र के आवेदकों पर विचार नहीं किया जाता।आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक की सेवा न्यूनतम तीन वर्ष शेष होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनयूआईडीएआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक यूआईडीएआई वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना चाहिए। पूरा होने के बाद, फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज इस पते पर भेजें -निदेशक (मानव संसाधन), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), क्षेत्रीय कार्यालय, 6वीं मंजिल, ईस्ट ब्लॉक, स्वर्ण जयंती कॉम्प्लेक्स, मथरुवनम के पास, अमीरपेट, हैदराबाद-500038

Bank Of Baroda ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, पढ़ें पूरी जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा ने नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर, बिजनेस यूनिट मैनेजर, रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य लोगों को बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी, EWS और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है। साथ में जीएसटी और पेमेंट गेटवे चार्ज भी देने होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी डिटेलमैनेजर-बिजनेस फाइनेंस- 1रिलेशनशिप मैनेजर-120रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर-20हेड मार्केटिंग आटोमेशन-1हेड एआई-1हेड मर्चेंट बिजनेस एक्वॉयरिंग-1डिजिटल पार्टनरशिप लीड फिनटेक-1प्रोजेक्ट मैनेजर हेड- 1जोनल लीड मैनेजर-मर्चेंट एक्वॉयरिंग बिजनेस-13ATM/KIOSK बिजनेस यूनिट मैनेजर-10न्यू एज मोबाइल बैंकिंग एप प्रोडक्ट मैनेजर-10मैनेजर एआई इंजीनियर-10यूआई/यूएक्स स्पेशलिस्ट/यूजएबिलिटी-8मर्चेंट एक्वॉयरिंग ऑपरेशन टीम-12 शैक्षिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवोदकों को सीए/एमबीए/बीई/बीटेक/पीजीडीएम किया होना अनिवार्य है। उम्र सीमाइस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 22 साल से लेकर अधिकतम उम्र 48 साल है। ये उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है।

NICL Recruitment: नेशनल इंश्योरेंस लिमिटेड में सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की है और योग्य उम्मीदवारों (Candidate) से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार (Candidate) एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (nationalinsurance.nic.co.in.) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 500 पदों को भरा जाना है। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू हो गई है और 11 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी।  आयु सीमाआवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का जन्म 02.10.1994 से पहले और 01.10.2003 (दोनों दिन शामिल) के बाद न हुआ हो, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को सूचना शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा।  शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है।  आवश्यक योग्यताएंअभ्यर्थियों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए, तथा अनुसंधान अनुभव वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा या श्रम क्षेत्र में संबंधित सरकारी योजनाओं में। पात्रता मानदंडउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की न्यूनतम योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 01.10.2024 तक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए। चयन प्रक्रियासभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा देनी होगी। उसके बाद, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए चुना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे और यह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है।

EPFO Recruitment: ईपीएफओ ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अनुबंध के आधार पर अस्थायी युवा पेशेवर (YP) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। संस्थान ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in. पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। पदों की संख्या और आवेदन की तारीख के लिए उम्मीदवारों ईपीएफओ की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।   आयु सीमाआवेदकों की आयु 32 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए और उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। आवश्यक योग्यताएंअभ्यर्थियों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए, तथा अनुसंधान अनुभव वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा या श्रम क्षेत्र में संबंधित सरकारी योजनाओं में। ईपीएफओ में ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को स्व-सत्यापित प्रमाणपत्रों के साथ मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। ऐसे करें आवेदनउम्मीदवारों को ईपीएफओ की आधिकारिक साइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे अंतिम तिथि तक rpfc.exam@epfindia.gov.in पर ईमेल करना होगा। ईपीएफओ बिना किसी स्पष्टीकरण के आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और आवश्यकतानुसार नियमों, शर्तों और YP की संख्या को समायोजित कर सकता है।

UKSSSC: उत्तराखंड में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: दिवाली के मौकै पर उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को शानदार तोहफा दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल (Constable) के पदों (Post) पर बंपर भर्ती (Recruitment) निकाली है। पात्र उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) के माध्यम से पदों के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं। आवेदन की तिथिआवेदक 8 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती का उद्देश्य 2000 रिक्तियों – ग्रुप ‘सी’ के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) के 1600 पद और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों पर भर्ती करना है।  लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि – 15 जून, 2025 है। आयु सीमाइन पदों के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी। पात्रता मानदंडआवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, सीधी भर्ती के मामले में उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर से “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। चयन प्रक्रियाइन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

BOB Recruitment: बैंक में बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अनुबंध के आधार पर विभिन्न विभागों में मानव संसाधन के पदों को भरने के लिए भर्ती (Recruitmen) निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से करीब 600 के आसपास पदों को भरा जाएगा।  आवेदन की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2024 है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/महिला श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यह एक गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है। इन पदों पर होगी भर्ती जिसमें बिजनेस फाइनेंस मैनेजर, एमएसएमई रिलेशनशिप मैनेजर, एआई हेड, मार्केटिंग ऑटोमेशन हेड, डेटा इंजीनियर सहित अन्य पद शामिल है।  पात्रता मानदंड इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 01 से 12 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के तहत जारी विभिन्न प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पर आधारित है। फिर इन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा।

error: Content is protected !!