Section-Specific Split Button

Bihar Anganwadi Recruitment: बिहार में आंगनवाड़ी सेविका के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: समाज कल्याण विभाग बिहार ने आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका के रिक्त पदों पर चयन हेतु भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आंगनवाड़ी सेविका के पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट (patna.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। पद का नाम आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका  आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर 2024 तक पूर्ण की जा सकती है।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के द्वारा 935 पदों को भरा जाएगा।  शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। आयु सीमामहिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी को जिस वार्ड से आवेदन करना है उसका निवासी होना आवश्यक है।  चयन प्रक्रियाइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता एवं मेधा अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाएगी। ज्वाइनिंग से लेकर अभ्यर्थी की नियुक्ति 65 वर्ष की उम्र प्राप्त करने तक रहेगी। इसके बाद वे स्वतः ही सेवा मुक्त हो जाएंगी। ऐसे करें आवेदनइस भर्ती में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लें। 

DRDO Vacancy: डीआरडीओ में निकली नौकरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (drdo.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन तिथिआवेदक 16 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 35 पदों को भरना है, जिसमें डीआरडीओ चेयर के 5, डीआरडीओ विशिष्ट फेलोशिप्स, 11 और डीआरडीओ फेलोशिप्स 19 पद शामिल है। पात्रता मानदंडआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एयरोस्पेस, लाइब्रेरी साइंस और सुरक्षा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में बीई/बीटेक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदकों का आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जएगी।   ऐसे होगा चयनअभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा शॉर्टलिंस्टिंग के जरिए किया जाएगा। इसी आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऐसे करें आवेदनइन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र अधिसूचना में ही मौजूद होगा। उम्मीदवारों से मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेजना होगा।  पता है- “निदेशक, कार्मिक निदेशक, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, कमरा संख्या 229 (डीआरडीएस-III),डीआरडीओ भवन, राजाजी मार्ग, नई दिल्ली-110011”

UPSC Recruitment: CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में असिस्टेंट प्रोग्रामर के रिक्त पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन (Apply) प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।  आवेदन की तारीखआवेदक  28 नवंबर 2024 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  पद को नामअसिस्टेंट प्रोग्रामर  पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एप्लीकेशन में विशेषज्ञता के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।  आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। आवेदन शुल्कइस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी, एसटी, पीएच एवं दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती में निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रॉसेस1. इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है।2. इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।3. अब आपको नए पेज पर आवेदन करें / Apply Now पर क्लिक करना है।4. इसके बाद अभ्यर्थी पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।6. अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

UKSSC Assistant Teacher Recruitment: असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने असिस्टेंट टीचर (Assistant Teacher) समेत अन्य पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) इस वैकेंसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। आवेदन की तारीखआवेदक इन पदों के लिए आवेदन 14 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक किए जा सकते हैं।  पद को नामअसिस्टेंट टीचर  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से 32 पदों को भरा जाएगा।  परीक्षा तिथिउत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और एलटी भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि- 23 फरवरी, 2025 अस्थायी है। इन पदों पर होगी भर्तियांउत्तराखंड के अंतर्गत असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और असिस्टेंट टीचर एलटी कंप्यूटर शिक्षा के कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें, सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 और एलटी कंप्यूटर शिक्षा के लिए 17 पद शामिल हैं। आयु सीमाइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 तक 21 वर्ष से 42 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। एज लिमिट में मिलने वाली छूट के बारे में कैंडिडेट्स पोर्टल पर देख सकते हैं।आयोग ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।  एप्लीकेशन प्रॉसेससबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

HAL Recruitment: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली गई है।  ऐसे में अगर आप इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं तो तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से HAL की ऑफिशियल वेबसाइट (hal-india.co.in) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।   आवेदन की तिथिभर्ती के लिए आवेदन की लास्ट 24 नवंबर 2024 तय की गई है। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  पात्रता मानदंडइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ केमिस्ट्री में एमएससी/ दो वर्षीय आईटीआई आदि उत्तीर्ण किया हो। आयु सीमाइसके साथ ही आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्कइस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये (+चार्जेज) जमा करना होगा। अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थी व एक्स अप्रेंटिस इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रियासीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।2. वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।4. अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल भरकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।5. इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।5. अंत में जिन उम्मीदवारों का शुल्क लगना है वे इसे जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

UPSC: यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर निकाली नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोग्रामर (Assistant Programmer) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट प्रोग्रामर के कुल 27 पदों को भरना है।पात्रता मानदंडयूपीएससी असिस्टेंट प्रोग्रामर के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कॉलेज और संस्थान से मास्टर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/माटर्स ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्टूयर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।आयु सीमाआवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) महिला/पीएच अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।चयन प्रक्रियासीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।ऐसे करें आवेदन

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवारों 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के माध्यम से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग गेट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in/job.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताआवेदकों के पास 12वीं के साथ-साथ डीजीएमएस द्वारा जारी एक वैध व अप्रतिबंधित खनन मेट योग्यता प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। आयु सीमाजनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 50 साल तय की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 53 साल है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वालों के लिए 55 साल की एज तय की गई है। आवेदन प्रक्रियाउम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आवेदन को तय फॉर्मेट में भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ संबंधित अधिकारी को भेजना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट , शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाणपत्र जरूरी कागजात हैं। कहां भेजे आवेदन?उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध), यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पी ओ जादूगोड़ा खान, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड-832102

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल ने खोला नौकरियों का पिटारा, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई ने विभिन्न विषयों में अप्रेंटिसशिप लिए ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन तिथिइन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विषयों में डिप्लोमा और गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 240 पदों को भरना है, जिसमें गैर-इंजीनियरिंग स्नातक प्रशिक्षु के लिए 120 पद और डिप्लोमा (तकनीशियन) अप्रेंटिस के लिए 120 पद शामिल है।आयु सीमाआईओसीएल अपरेंटिस 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अपरेंटिसशिप नियमों के अनुसार होनी चाहिए।शैक्षिक योग्यतास्नातक (गैर-इंजीनियरिंग) प्रशिक्षु के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है।तकनीशियन प्रशिक्षु पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान सेआवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।ऐसे होगा चयनइन पदों पर चयन के लिए बोर्ड ऑनलाइन आवेदनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित अनुशासन में मूल निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा और उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई में प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।ऐसे करें आवेदन

NFR Apprentice: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में ITI पास के लिए निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आईटीआई 10वीं पास योग्य उम्मीदवारों (Candidate) को अपरेंटिसशिप का शानदार अवसर दिया है। अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन (Application) आधिकारिक वेबसाइट (nfr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 दिसंबर, 2024 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का उद्देश्य 5,600 से अधिक प्रशिक्षु पदों पर नियुक्ति करना है।  आयु सीमा3 दिसंबर तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता उम्मीदवारों को 50% कुल अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। प्रयोगशाला तकनीशियन पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में 12वीं कक्षा की योग्यता के साथ-साथ आवश्यक आईटीआई प्रमाणीकरण होना चाहिए। चयन प्रक्रियाप्रशिक्षुओं का चयन यूनिट-वार, ट्रेड-वार और समुदाय-वार मेरिट पदों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट के लिए मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत और उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर होगी, जिसमें प्रशिक्षुता की जानी है। अंतिम पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत पर आधारित होगा। अंतिम मेरिट सूची अंकों के प्रतिशत के अवरोही क्रम में स्लॉट की संख्या के बराबर इकाई-वार, ट्रेड-वार और समुदाय-वार तैयार की जाएगी। आवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ऐसे करें आवेदन1. आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in. पर जाएं।2. होमपेज पर, सामान्य जानकारी टैब पर जाएं।3. रेलवे भर्ती सेल GHY पर क्लिक करें।4. आवेदन लिंक पर क्लिक करें।5. आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि आवश्यक हो)।6. आवेदन को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें। 

गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती

गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में टीचर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैा ये भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। गांधीनगर: गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में 13852 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 है। इसके लिये आवेदन गुजरात राज्य प्रथमिक शिक्षा चयन समिति की वेबसाइट पर जाकर करना होगा। ये भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। योग्यताभर्ती के लिये उम्मीदवारों को डीएलएड/बीएड किया होना चाहिए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक का अध्यापक बनने के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं। विस्तार से जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में मिलेगी। वैकेंसी डिटेलगुजरात में विद्या सहायक की 13852 वैकेंसी में 5000 सीटें कक्षा 1 से 5वीं तक के लिये व कक्षा 6 से 8वीं तक के लिये 7000 सीटें हैं। ये सभी भर्तियां गुजराती मीडियम स्कूलों में होंगी। आवेदन शुल्कविद्या सहायक पद के लिये आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है। उम्र सीमाविद्या सहायक पद के लिये उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। ओबीसी को तीन साल और एससी/एसटी को तीन साल तक की छूट मिलेगी।

error: Content is protected !!